Food for Low Blood Pressure: खाद्य पदार्थ जो रखे निम्न रक्त चाप को नियंत्रित

Food for Low Blood Pressure: खाद्य पदार्थ जो रखे निम्न रक्त चाप को नियंत्रित

आज कल बीमारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगो को कई बीमारियाँ अपनी चपेट में ले रही है। आज कल के गलत खानपान, अनियमित जीवन शैली और पर्याप्त नींद न मिल पाने से निम्न रक्त चाप की समस्या भी सामने आ रही है।

अधिकांश लोगो को निम्न रक्त चाप की परेशानी बनी रहती है। यह बीमारी एक बार होने पर व्यक्ति को जीवन पर्यन्त दवाई खानी पड़ती है। इसे हमेशा के लिए खत्म कर पाना मुश्किल होता है इसलिए इसके होने पर इसे नियंत्रण में रखना पड़ता है।

दवाओं के साथ साथ खानपान पर भी विशेष ध्यान देना ज़रुरी होता है। तभी आप स्वस्थ जीवन जी सकते है। साथ ही अन्य बीमारियों से भी दूर रह सकते है।

आहारों के जरिये भी निम्न रक्त चाप को नियंत्रित रखा जा सकता है। इसके लिए यह जानना बहुत जरुरी है की निम्न रक्त चाप को नियंत्रित रखने के लिए कौन कौन से खाद्य पदार्थ का सेवन करना अच्छा होता है। जानते है Food for Low Blood Pressure के बारे में विस्तार से।

Food for Low Blood Pressure: निम्न रक्तचाप में उपयोगी आहार

Food-for-Low-Blood-Pressure-in-Hindi

निम्न रक्तचाप: Low Blood Pressure

  • निम्न रक्तचाप की समस्या होने के कई कारण हो सकते है।
  • यह खून की कमी होने से भी हो सकती है।
  • शारारिक दुर्बलता के कारण भी इस प्रकार की समस्या आ सकती है।
  • यदि आप अपनी क्षमता से अधिक कार्य करते है तो भी इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • तनाव और मानसिक समस्या भी इसका कारण बन सकती है।

निम्न रक्तचाप के लक्षण

  • घबराहट होना
  • भूख न लगना
  • काम करने की इच्छा का खत्म हो जाना
  • अधिक पसीना आना
  • हृदय की धड़कन तेज होना
  • सिरदर्द होना

निम्न रक्तचाप होने पर अपनी डाइट का ध्यान रखे। जाने ऐसे समय में आपको किस प्रकार के आहार ले ने चाहिए।

पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स

  • ओट्स कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
  • साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है इसलिए इसका सेवन करना बहुत अच्छा होता है।
  • इसका सेवन करने से ऊर्जा मिलती है साथ ही यह निम्न रक्तचाप के लिए भी अच्छा होता है।

हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ

  • हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और प्रोटीन होता है।
  • निम्न रक्तचाप की समस्या होने पर इनका सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। यह रक्तचाप को संतुलित रखने में मदद करते है।
  • यदि किसी व्यक्ति का रक्तचाप कम हो जाए तो उसे हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
  • आप चाहे तो हरी पत्तेदार सब्जियों का सूप बना कर भी पी सकते है।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना

चॉकलेट खाये

  • कई लोग सोचते है की चॉकलेट खाने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • परन्तु ऐसा नहीं है डार्क चॉकलेट का सेवन करना अच्छा होता है यह दिमाग को अच्छा रखता है साथ ही इससे हृदय भी स्वस्थ रहता है।
  • इतना ही नहीं इसका सेवन करने से रक्त चाप भी संतुलित रहता है।
  • यदि आप डार्क चॉकलेट खाते है तो आपका मन भी खुश रहता है क्योंकि चॉकलेट तो सभी को पसंद आने वाली चीज होती है।

मौसमी फलों का सेवन

  • फलो के खाने से भी सेहत अच्छी रहती है। हर मौसम में मिलने वाले फलों का सेवन करना चाहिए।
  • कुछ फल ऐसे भी होते है जो की हर मौसम में मिलते है उनका सेवन भी किया जा सकता है। लेकिन आपको उन फलों का चुनाव करना चाहिए जिनमे प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो।
  • यह रक्तचाप को संतुलित रखने में मदद करते है। निम्न रक्तचाप रोगी के लिए नियमित रूप से फलों का सेवन करना फ़ायदेमंद रहता है।

ड्राई फ्रूट्स

  • ड्राई फ्रूट्स रक्तचाप को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
  • इनका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही प्रतिरोधन क्षमता में भी वृद्धि होती है। इसलिए इनका सेवन करना अच्छा होता है।

डार्क रंग के पदार्थ

  • ऐसे पदार्थ जिनका रंग काला या फिर गहरे रंग के हो उनका सेवन करना भी निम्न रक्तचाप वालों के लिए अच्छा होता है।
  • यह रक्तचाप को सामान्य बनाने में मदद करता है।
  • इसके लिए काले अंगूर, आलू बुखारा और काले खजूर का सेवन किया जा सकता है। इनका सेवन करने से हृदय भी स्वस्थ्य रहता है।
  • इन्हे अपने दैनिक आहार में ज़रूर शामिल करे।

अन्य आहार

  • निम्न रक्त चाप वाले लोगो को खाने में नमक की मात्रा अधिक लेनी चाहिए यह भी रक्त चाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
  • नियमित रूप से दूध का सेवन करना चाहिए यह भी लाभकारी होता है।
  • निम्न रक्त चाप वाले लोगो को साबुत अनाज का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। यह उनके लिए फ़ायदेमंद होता है क्योंकि इनमे फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
  • निम्न रक्त चाप को सामान्य रखने के लिए लहसुन का सेवन करना भी फ़ायदेमंद होता है। अपने भोजन में लहसुन का इस्तेमाल ज़रूर करे।
  • जूस भी निम्न रक्त चाप वालों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होता है इसके लिए फलों और सब्जियों का जूस पिया जा सकता है। दोनों भी विटामिन्स और प्रोटीन से भरपूर होते है
  • यदि आप मांसाहारी है तो आप ऐसे मांस का सेवन कर सकते है जिसमे बहुत कम चर्बी हो। इसके लिए मछली का सेवन करना अच्छा रहता है।
  • निम्न रक्त चाप वाले लोगो को खट्टे पदार्थों का भी सेवन करना चाहिए। इसे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

इस तरह उपरोक्त पदार्थों का सेवन करने से निम्न रक्त चाप को नियंत्रित किया जा सकता है। इसलिए इन आहारों का नियमित रूप से सेवन करे। साथ ही यदि आप नियमित रूप से व्यायाम और योग करते है तो यह भी अपने शरीर को स्वस्थ्य बनाने में मदद करते है और इसे करने से बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। पौष्टिक भोजन करने के साथ साथ नींद भी पर्याप्त मात्रा में लेना जरुरी है।

नोट- दवाओं के साथ साथ आहार का भी ध्यान रखना ज़रुरी होता है तभी आप अपने रक्त चाप को सामान्य बना सकते है।

Subscribe to