Medicine Ball Exercises: शरीर को फिट बनाने के लिए करे मेडिसिन बॉल से व्यायाम

Medicine Ball Exercises: शरीर को फिट बनाने के लिए करे मेडिसिन बॉल से व्यायाम

शरीर यदि फिट रहता है तो बहुत ही आकर्षक लगता है। साथ ही फिट रहने से स्वस्थ रहना भी आसान होता है क्योंकि जो लोग फिट रहते है उनको बहुत कम बीमारियाँ होती है।

बहुत से ऐसे लोग होते है जो अपने पेट को फ़्लैट बनाना चाहते है साथ ही अपने मोटापे को भी कम करना चाहते है। साथ ही शरीर की अतिरिक्त चर्बी को भी कम करना चाहते है।

यदि आप फिट रहते है तो आप अपने मनपसंद कपड़ों को भी बहुत अच्छे से पहन सकते है। लोग आपके शरीर को देखकर तारीफ भी करते है।

इसके लिए कई लोग डाइट प्लान करते है। साथ ही लोग फिट रहने के लिए जिम का सहारा लेते है। यदि आप भी फ़्लैट वेली और स्लिम बॉडी चाहते है तो Medicine Ball की मदद ले सकते है। पुरुष भी अपने एब्स बनाने के लिए इस बॉल का उपयोग कर सकते है। आइये जानते है Medicine Ball Exercises के बारे में विस्तार से।

Medicine Ball Exercises: इन व्यायाम से करे अपने बॉडी के बढ़ते हुए वजन को कम

Medicine-Ball-Exercises-in-Hindi

मेडिसिन बॉल

  • इस बाल की मदद से शरीर को टोन और फिट बनाया जा सकता है।
  • यह बॉल बाजार में आसानी से मिल जाती है साथ ही यह गेंद विभिन्न आकारों, रंगों और वजन में भी उपलब्ध रहती हैं और यह महंगी भी नहीं होती है।
  • बॉल पर प्रेक्टिस करने के बाद आप घर पर भी इसका अभ्यास आसानी से कर सकते है।
  • मेडिसिन बॉल के दोनों ओर ग्रिप होते है। इसे आप आसानी से पकड़ सकते है और व्यायाम कर सकते है।

Medicine Ball Workout

जानते है मेडिसिन बॉल से किन किन व्यायाम को किया जा सकता है।

ऑल्टरनेटिव मेडिसन बॉल पुशअप

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाए।
  • इसके बाद अपने एक हाँथ को नीचे की तरफ मेडिसिन बॉल को रखे।
  • साथ ही दूसरे हाँथ से जमीन को छुए। इस बात का ध्यान रखे की आपकी पीठ सीधी रहनी चाहिए।
  • अब पुशअप करना शुरू करे। इस एक्सरसाइज को 45 सेकेंड तक करे।

लाभ

  • इस एक्सरसाइज को करने से बाहें मजबूत और सुडोल बनती है। यह बाहों के लिए बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज होती है।

सावधानियां

  • जिन लोगो को कमर में दर्द की शिकायत बनी रहती है उन्हें इस व्यायाम को नहीं करना चाहिए। यदि आप फिर भी यह व्यायाम करना चाहते है तो अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते है।

मेडिसिन बॉल द्वारा रशियन ट्विस्ट

  • इस व्यायाम को करने के लिए सबसे पहले एक मैट पर बैठ जाए। फिर बोट की तरह पोज बना ले। साथ ही अपने दोनों पैरों को हवा में रखे।
  • इतना करने के बाद मेडिसन बॉल को अपने हाथों में ले लें। अब बॉल को अपने हाथों के साइड में लाते हुए ट्विस्ट करें। इसे 30 बार दोहरायें।

लाभ

  • इस व्यायाम को करने से कमर को शेप में लाया जा सकता है साथी ही कमर में कर्व भी आने लगता है। लोअर एब्डोमन पर यदि फेट जमा है तो यह उसे भी कम कर देता है।

सावधानियां

  • इस व्यायाम को उन लोगो को नहीं करना चाहिए जो लोग कमर दर्द से परेशान रहते है।

मेडिसिन बॉल से प्लैंक एक्सरसाइज

  • प्लैंक एक्सरसाइज को भी मेडिसिन बॉल के जरिये किया जा सकता है।
  • इस व्यायाम को करना थोड़ा कठिन होता है परन्तु यदि इसका अभ्यास हो जाता है तो आप आसानी से आपने शरीर का वजन जल्दी कम कर सकते है।
  • इसका अभ्यास करने के लिए सबसे पहले बॉल को अपने दोनों हाथों में ले लें।
  • फिर प्लैंक की स्थिति में आ जाये।
  • इतना करने के बाद इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहे। इसे कम से कम 5 बार करे।

लाभ

  • इस व्यायाम को करने के शरीर की अतिरिक्त चर्बी जल्दी ख़तम होने लगती है। शरीर को टोन करने के लिए यह अच्छा व्यायाम होती है।

सावधानियां

  • जिन लोगो को पीठ और बाहों में दर्द होता है उन्हें इसे नहीं करना चाहिए।

मेडिसिन बॉल विथ स्क्वॉट

  • इस व्यायाम को करने के लिए सबसे पहले खड़े हो जाए और फिर अपने पैरों के बीच कंधो के सामानांतर दूरी बना ले।
  • अपने पैरों को इस प्रकार रखे की उनके बीच 90 डिग्री का एंगल बन जाए। अब चेयर पोज की स्थिति में आ जाये।
  • इसके बाद अपने हाथों को जमीन की तरफ ले जाये और ऊपर की ओर ले जाए। इस प्रक्रिया को दोहराये।

लाभ

  • इस व्यायाम को करने से एब्डोमन और थाइज पर जमा फैट कम होने लगता है।

सावधानी

  • जिन लोगो को घुटनो में दर्द रहता है उन्हें इस आसन को नहीं करना चाहिए। साथ ही जिन्हे कमर के निचले हिस्से में दर्द रहता है उन्हें भी इस व्यायाम को नहीं करना चाहिए।

मेडिसन बॉल स्लैम एक्सरसाइज

  • इसे करने के लिए सबसे पहले खड़े हो जाए। इसके बाद पैरों के मध्य एक फीट का फैसला बना ले और हाथों में मेडिसिन बॉल को पकड़ ले।
  • अब जम्प करते हुए जमीन पर मेडिसन बॉल को फेकें और फिर बॉल को वापस उठाये।
  • इसके बाद अपने हाथों को ऊपर की तरह रखे और फिर बॉल को दोबारा फेंके। इस तरह कई बार करे।

नोट - इस प्रक्रिया को आप बिना जम्प के भी कर सकते है।

लाभ

  • इस व्यायाम को करने से पुरे शरीर में असर होता है।

सावधानी

  • जिन लोगो को घुटने में दर्द की समस्या रहती है उन्हें इस व्यायाम को नहीं करना चाहिए।

मेडिसन बॉल एक्सरसाइज से होने के फायदे

  • यदि आप इस बॉल के साथ व्यायाम करते है तो आप एक महीने में 5 किलो वजन को आसानी से घटा सकते है। इसके लिए आपको प्रतिदिन 45 मिनट का व्यायाम करना चाहिए।
  • इसे करने से शरीर में स्पीड और स्ट्रेंथ बढ़ता है साथ ही पावर में भी वृद्धि होती है। शरीर को टोन करने के लिए भी यह बहुत अच्छा व्यायाम होता है।
  • हाई इंटेंसिटी वर्क आउट के द्वारा सरलता से वजन को कम किया जा सकता है।
  • यह एब्डोमन, हिप, थाइज, शोल्डर आदि का वजन कम करने में मदद करती है।

उपरोक्त व्यायाम को नियमित रूप से करने पर आप अपने शरीर को फिट और मोटापे को कम कर सकते है। यदि आप किसी जिम में जाते है तो वहां पर भी आप मेडिसिन बॉल पर व्यायाम को कर सकते है साथ ही इसे आसानी से घर पर भी किया जा सकता है।

Subscribe to