Swiss Ball Exercises: बॉडी को सही शेप में लाने के लिए लाभदायक व्यायाम

Swiss Ball Exercises: बॉडी को सही शेप में लाने के लिए लाभदायक व्यायाम

आज के इस दौर में हर कोई चाहता है की वह फिट रहे। ताकि वह अच्छा दिख सके साथ ही फिट रहने से बीमारियाँ होने की संभावनाएं भी कम रहती है। फिट रहने से व्यक्तित्व भी आकर्षक दिखता है साथ ही आप अपने मन पसंद कपड़ों को भी बड़ी आसानी से पहन सकते है।

फिट रहने के लिए लोग जिम का सहारा लेने लगे है यहाँ पर कई प्रकार के उपकरणों से शरीर को संतुलित किया जाता है। कुछ लोग अपनी कमर को पतला करने के लिए जिम जाते है तो कुछ लोग शरीर की चर्बी को कम करने के लिए

जिम में हर व्यक्ति के लिए उनकी शरीर की जरुरत के अनुसार उपकरण होते है जो उनके शरीर को शेप में लाने में मदद करते हैं। उनमे से एक उपकरण होता है Swiss Ball, जिसकी मदद से बहुत सारे एक्सरसाइज किये जाते हैं।

शरीर को संतुलित रखने और अपने शरीर से अतरिक्त वसा को दूर करने के लिए आप स्विस बॉल एक्सरसाइज की मदद ले सकते है। यह बहुत ही असरकारी होता है। आईये जानते है Swiss Ball Exercises के बारे में विस्तार से।

Swiss Ball Exercises: जाने इसे करने के तरीके और इसके फ़ायदों के बारे में

Swiss-Ball-Exercises-in-Hindi

Bigger Balls Exercise:

इस प्रकार की एक्सरसाइज में एक बड़ी सी बॉल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे स्टेबिलिटी बॉल भी कहा जाता है।

  • उस बॉल को आधार मानकर उस पर कई प्रकार के व्यायाम को किया जाता है।
  • इस बॉल पर व्यायाम करने के लिए शरीर का संतुलन बनाना ज़रुरी होता है।
  • इससे धीरे धीरे आसानी से सीखा जा सकता है।

कैसे करे स्विस बॉल एक्सरसाइज

स्विस बॉल से करे डेड बग

  • इस तरह के व्यायाम से रीढ़ की हड्डी संतुलित रहती है साथ ही आपके पैर भी मजबूत बने रहते है।
  • कोर को बेहतर बनाने और मजबूती लाने के लिए इस प्रकार का व्यायाम मददगार होता है।

कैसे करे

  • इसे करने के लिए सबसे पहले अपने पीठ के बल लेट जाए। फिर 90 डिग्री पर अपने घुटनो को लेकर आये।
  • घुटनो को मोड़ने के बाद स्विस बॉल को अपने घुटनो और हाथों के मध्य पकड़ ले।
  • साथ ही आपके पैर हवा में ऊपर की तरफ होने चाहिए।
  • अपने राइट हाथ और लेफ्ट घुटनो की मदद से बॉल को एक ही स्थान पर रखे और राईट पैर को नीचे की तरफ लेकर जाए।
  • साथ ही अपने लेफ्ट हाँथ को सर के ऊपर की तरफ लेकर जाए जो की जमीन से दूर होनी चाहिए।
  • इस तरह की स्थिति में अपनी क्षमता के अनुसार कुछ देर के लिए बने रहे।
  • इसके बाद अपने हाथों और पैरों को वापस अपनी जगह पर लेकर आ जाये। फिर इसी प्रक्रिया को दूसरी तरफ से भी करे। इस प्रक्रिया को 10 बार करे।

कार्ल को करे बॉल की मदद से

कूल्हों को मजबूत बनाने के लिए यह व्यायाम बहुत ही उत्तम होता है। इस व्यायाम से भी कोर को मज़बूती मिलती है।

कैसे करे

  • इस व्यायाम को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाए। इतना करने के बाद अपने पैरों के पिछले हिस्सों पर बॉल को रख ले। इसमें इस बात का ध्यान रखे की आपके पैर पूरी तरह से सीधे होने चाहिए।
  • फिर अपने पेट को भीतर की तरफ करे साथ ही कूल्हों को जमीन से ऊपर उठाने का प्रयास करे। इसमें पूरा शरीर एक सीध में रहना चाहिए।
  • इसके बाद बॉल को पैरों की मदद से कूल्हों के समीप ले कर आये। अपने घुटनो को 90 डिग्री तक मोड़ ले। इस अवस्था में कुछ देर तक रुके जितना आपसे रुका जा सके फिर अपने पैरों को सीधा कर ले। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराये।

कर सकते है यह एक्सरसाइज

पुशअप्स और प्लैंक को भी आप बॉल की मदद से कर सकते है साथ ही यदि आप इससे बोर हो चुके है तो इस व्यायाम को भी कर सकते है।

कैसे करे

  • इसे करने के लिए सबसे पहले पुशअप्स की स्थिति में आ जाए।
  • अब कुछ देर के लिए इसी अवस्था में रुके। अब घुटनो को थोड़ा मोड़ते हुए बॉल को आगे की तरफ लाने का प्रयास करे। बॉल को छाती तक लेकर आये।
  • बॉल को आगे की तरफ लाते समय शरीर के संतुलन पर भी ध्यान दे। इसके बाद इस स्थिति में कुछ देर बने रहे। फिर वापस अपनी सामान्य अवस्था में आ जाये।

बॉल पर करे जैकनाइफ

एब्स को बनाने के लिए यह बहुत अच्छा व्यायाम होता है।

कैसे करे

  • इसे करने के लिए सबसे पहले हाई प्लान्क की स्थिति में आ जाये। अपनी कलाइयों को नीचे की तरफ कंधो की सीध में रखे।
  • अब अपने पेट को भीतर कर ले ताकि आपका शरीर एक सीध में आ सके। फिर अपने घुटनो को मोड़ ले। बॉल को पैर के पंजो के पास रखे।
  • अब बॉल को पैरों की तरफ लाने का प्रयास करे फिर इसे अपने हाथों के पास लाये। इसके बाद पैरों की सहायता से इसे दूर लेकर जाए। 10 से 15 बार इस प्रकार की प्रक्रिया को दोहराये।

Exercise Ball के फायदे

  • स्विस बॉल एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने पर मोटापा कम होता है साथ ही शरीर संतुलित होता है।
  • इसके द्वारा कोर को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
  • जिन लोगो को एब्स बनाना है उनके लिए भी यह बहुत अच्छा व्यायाम होता है।
  • यह पेट की चर्बी को कम करने में मदद करती है और फ़्लैट पेट बनाने में सहायता करती है।
  • इस करने से हिप्स, बाहों, कंधों को सही शेप मिलता है, पर इसे प्रतिदिन करना चाहिए।
  • यदि आप अपनी बेली फैट को कम करना चाहती है तो इन व्यायामों की मदद ले सकती है।
  • शुरुआत में इन व्यायामों को करने से शरीर में दर्द होता है लेकिन इसके नियमित अभ्यास से दर्द धीरे धीरे ठीक हो जाता है।

नोट - बाजार में अनेक प्रकार की बॉल उपलब्ध है। आप अपने लिए ऐसी बॉल का चुनाव करे जो की आपकी ऊचाई के लिए सही हो। यदि बॉल आपके लिए ज्यादा बड़ी या फिर छोटी होती है तो उससे आपका संतुलन बिगड़ सकता है। बॉल ऐसी होनी चाहिए की आपके पैर उस पर आसानी से टिक सके। साथ ही शरीर के साथ उसका 90 का कोण बनना चाहिए। नियमित अभ्यास से यह आपको आसान लगने लगेगा और आप इस पर बड़ी सरलता के साथ बैलेंस भी बना सकते है।

Subscribe to