Moringa Juice Benefits: चर्म रोग सहित कई समस्याओं से निजात दिलाएगा सहजन का जूस

Moringa Juice Benefits: चर्म रोग सहित कई समस्याओं से निजात दिलाएगा सहजन का जूस

आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल में मोरिंगा (Moringa) से जुड़े कई अनगिनत फ़ायदों के बारे में बताने जा रहे है। मोरिंगा जिसे सहजन, सुरजना की फली, ड्रमसिटक, मुनगा, आदि कई नामो से भी जाना जाता है बहुत सारे औषधीय गुण अपने अंदर छुपाये हुए रहता है जिनके बारे में शायद आपको नही पता होगा।

सेहत की दृष्टि से मोरिंगा बहुत लाभप्रद होता है। Moringa Leaves का चूर्ण बनाकर भी इसे खाया जाता है। इसके इतने स्वास्थ्यवर्धक फायदे होते हैं की जिसे जानकर हैरान रह जायेंगे आप। मोरिंगा को हमारे देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी शारीरिक समस्याओं को दूर करने और बीमारियों से बचाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन्स, आयरन, प्रोटीन्स आदि कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद रहते है। मोरिंगा को हर तरह से खाना सेहत के लिए उपयोगी होता है।

अभी तक आपने Drumstick Tree (सुरजना की फली) की सब्जी को बनाकर खाया होगा। पर आप ये नही जानते होंगे की मोरिंगा का जूस भी बनाया जाता है। जिसे अगर पीया जाये तो इससे कई बीमारियों से शरीर को बचाया जा सकता है। मोरिंगा की पत्तियों, फल, आदि सभी को औषधीय रूप से उपयोग में लाया जाता है।

गर्भवती महिला भी अगर मोरिंगा को अपने आहार में शामिल करती है तो इससे माँ और शिशु दोनों को ही पोषण मिलता है। मोरिंगा की छाल और इसके फूल को भी उपयोग में लाया जाता है इससे कई हर्बल टॉनिक भी बनाई जाती है। भारत में आपको हर जगह मोरिंगा के पेड़ आसानी से देखने को मिल जाते है। बहुत से घरों में भी मोरिंगा के पेड़ को विशेष रूप से लगाया जाता है। सर्दियों के मौसम में मोरिंगा की फली मुख्य रूप से आती है। सुरजना की फली की सब्जी खाने में भी बहुत ही लजीज लगती है। आइये जानते है Moringa Juice Benefits के बारे में विस्तार से।

Moringa Juice Benefits: जाने किस प्रकार होता है सहजन का जूस फायदेमन्द

मोरिंगा जूस के फायदे: Moringa Juice Benefits

सेहत की तंदुरुस्ती के लिए लाभकारी

  • सेहत की तंदुरुस्ती के लिए भी मोरिंगा का सेवन महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • मोरिंगा में कैल्शियम लोहा मैग्नीशियम फास्फोरस आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते है।
  • शरीर में कैल्शियम बच्चों की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में सहायक होते है।
  • वहीं गर्भवती महिलाओं को यदि इस दौरान सहजन का सेवन कराया जाए तो उनके होने वाले बच्चों में भी कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है।
  • इसमें पाए जाने वाले सभी तत्व बच्चों के शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक भूमिका निभाते है।
  • इसके साथ ही इससे बुजुर्गो में होने वाले हड्डियों के दर्द से भी आराम मिलता है।

पाचन क्रिया करे बेहतर

  • मोरिंगा के जूस से पाचन क्रिया ठीक होती है इसके सेवन से पेट सम्बन्धित विकारो में आराम मिलता है।
  • इसके साथ ही इसके सेवन से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी निजात मिलती है।
  • मोरिंगा का जूस स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभप्रद होता है।

त्वचा के विकारो में दे राहत

  • मोरिंगा के जूस का सेवन करने से त्वचा के विकारो से भी आराम मिलता है।
  • इससे त्वचा में निखार आता है। मोरिंगा में विटामिन A भरपुर मात्रा में होता है जो स्किन के लिए कई तरह से लाभप्रद होता है।
  • अगर आप भी सुन्दर और हेल्थी स्किन चाहते है तो मोरिंगा के जूस का सेवन करे।

मोरिंगा की पत्तियां (Moringa Leaves) : मोरिंगा की पत्तियों में कैल्शियम होता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए इसका सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। इसकी पत्तियों का उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाइयों को बनाने में किया जाता है। आइये जानते हैं इसके अन्य उपयोग

  • मोरिंगा की पत्तियां में एंटीओक्सिडेंट गुण होता है जो शरीर को आर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है साथ ही इसके सेवन से कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।
  • मोरिंगा की पत्तियों में मौजूद कैल्शियम से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके सेवन से हड्डियों में होने वाले दर्द से भी निजात मिलती है।
  • मोरिंगा की पत्तियों में पोलिफेनोल भरपूर मात्रा में होता है। जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है जिससे लीवर से सम्बन्धित बीमारियों से छुटकारा मिलता है और लीवर भी मजबूत होता है।
  • मोरिंगा की पत्तियों को अगर पीसकर त्वचा पर लगाया जाये तो इससे त्वचा में होने वाले चर्म रोग से छुट्कारा मिलता है। अगर घाव पर मोरिंगा की पत्तियों को पीसकर लगाया जाये तो इससे घाव जल्दी भर जाता है साथ ही संक्रमण का खतरा भी नही रहता।

मोरिंगा के सेहत के लिए फायदे: Health Benefits of Moringa

  1. मोरिंगा में मौजूद एंजाइम अतिरिक्‍त कोलेस्‍ट्रॉल को प्रभावी ढंग से कम करता है। ये आपके पेट के अंदरुनी हिस्‍से में अतिरिक्‍त कोलेस्‍ट्रॉल को अवशोषित करने में मदद करता है। मोरिंगा में मौजूद पोषक तत्व दिल सम्बन्धित बीमारियों से बचाव करने में सहायक होते है।
  2. सहजन के पत्‍ते राइबोफ्लेविन में समृद्ध होने के कारण ब्‍लड शुगर के स्‍तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसलिए सहजन के पत्तों के प्रयोग से डायबिटीज को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। मोरिंगा के सेवन से शुगर का खतरा भी कम हो जाता है।
  3. मोरिंगा में डाईयूरेटिक गुण होते हैं जो शरीर की कोशिकाओं में अनावश्यक जल को कम करता है। इसके एंटी-इन्फ्लेमेटोरी गुण शरीर की सूजन कम करते हैं। फाइबर से भरपूर सहजन शरीर में फैट को कम करता है साथ ही इन्सुलिन रेजिस्टेंस कम करता है जिससे अतिरिक्त चर्बी घटने लगती है।
  4. मोरिंगा की पत्ती को घी में गर्म करके स्त्रियों को देना लाभकारी होता है इससे दूध की कमी नहीं होती और जन्म के बाद की कमजोरियों जैसे थकान आदि का भी निवारण होता है साथ ही बच्चे का वजन भी बढ़ता है। मोरिंगा में पाए जाने वाला पर्याप्त कैल्शियम किसी कैल्शियम सप्लीमेंट से कई गुना अच्छा है। साथ ही इससे शिशु को माँ द्वारा पर्याप्त मात्रा में दूध मिलता रहता है।
  5. पुरुषों में स्पर्म बनने में जिंक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और कैल्शियम खून की कमी नहीं होने देता है। सहजन की छाल में पाये जाने वाले यौगिक पतले सीमेन की समस्या को खत्म कर स्पर्म की संख्या बढ़ाने में मदद करते है।

इस तरह आप मोरिंगा का सेवन करके अनेक फ़ायदों का लाभ उठा सकते है। इसलिए अपने आहार में इसे भी ज़रूर शामिल करे।

Subscribe to