Baby Corn Health Benefits: वजन कम करने के अलावा बेबी कॉर्न देगा कई पोषक तत्व

Baby Corn Health Benefits: वजन कम करने के अलावा बेबी कॉर्न देगा कई पोषक तत्व

खाना तो सभी खाते है लेकिन केवल पेट भरना ही काफी नहीं होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना ज़रूरी होता है। इसलिए ऐसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिसमे पौष्टिक गुण हो।  

कई खाद्य पदार्थ ऐसे होते है जिनका सेवन करने से शरीर को अनेक लाभ प्राप्त होते है।  उनमे से एक है कॉर्न। कॉर्न का सेवन करने से शरीर को लाभ प्राप्त होता है क्योंकि इसमें बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद रहते है।

कॉर्न तो बच्चों से लेकर बड़े बूढ़ो सभी को पसंद आते है। इसलिए लोग इसे बहुत ही चाव के साथ खाते है। कॉर्न को कई तरीके से खाया जा सकता है एक तो इसे भून कर, सुप में, स्नेक्स के रूप में और टॉपिंग में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

कॉर्न कई तरह के होते है आज हम आपको बेबी कॉर्न के बारे में जानकारी दे रहे है इसका सेवन करना भी मानव स्वस्थ के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। आईये जानते है Baby Corn Health Benefits के बारे में विस्तार से।

Baby Corn Health Benefits: जाने किस प्रकार स्वास्थ्य को फायदा पहुंचता है बेबी कॉर्न  

बेबी कॉर्न: Baby Corn

  • बेबी कॉर्न, कॉर्न का ही एक रूप होता है। इसे परिपक्व होने से पहले ही उपयोग में लाया जाता है।
  • बेबी कॉर्न का रंग हल्का पीला या फिर लाइट सफ़ेद होता है और इसके दाने भी छोटे छोटे व बहुत ही मुलायम होते है।
  • बेबी कॉर्न में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है साथ ही इसमें कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और विटामिन की भी भरपूर मात्रा रहती है इसलिए इसे खाने से अनेक लाभ मिलते है।
  • बेबी कॉर्न को आप कच्चा भी खा सकते है और पका कर भी इसका उपयोग किया जा सकता है। इसे कई तरह से स्वादानुसार लोग खाना पसंद करते है।

बेबी कॉर्न के फायदे: Baby Corn Benefits

वजन को कम करने में सहायक

  • वजन को कम करने के लिए लोग खाना खाना कम करते है। लेकिन यदि आप खाने में बेबी कॉर्न को शामिल करेंगे तो इससे आपका पेट तो भरेगा साथ ही स्वाद सहित आपके वजन में भी कमी आएगी।
  • वजन को कम करने के लिए यह बहुत ही अच्छा होता है। इसमें मौजूद फायबर वजन का कम करने में मदद करते है साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है जो वजन को बढ़ने नहीं देती है।

पाचन को दुरुस्त रखे

  • पाचन का स्वस्थ रखने के लिए भी बेबी कॉर्न का सेवन करना फ़ायदेमंद रहता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
  • पाचन सही होने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती है।
  • कब्ज, अपच गैस जैसी परेशानियां दूर हो जाती है। इसलिए इसका सेवन करना अच्छा होता है। यदि पेट स्वस्थ रहता है तो मन भी खुश रहता है।

एनीमिया से करे बचाव

  • बेबी कॉर्न में आयरन, फॉलिक एसिड, विटामिन बी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है। इनकी कमी के कारण व्यक्ति को एनीमिया हो सकता है।
  • लेकिन यदि आप बेबी कॉर्न का सेवन करते हैं तो आपको इस प्रकार की समस्या नहीं होती है। साथ ही एनीमिया के रोगी यदि इसका सेवन करते है तो यह उनके लिए भी फ़ायदेमंद होती है।
  • साथ ही इसका सेवन करने से आँखों को भी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। इससे आंखे अच्छी रहती है।

त्वचा के लिए लाभकारी

  • सभी को एक अच्छी और स्वस्थ्य त्वचा पसंद होती है और एक पौष्टिक आहार ही अच्छी त्वचा दे सकता है। यदि आप बेबी कॉर्न का सेवन करते हैं। तो इससे आपको त्वचा सम्बंधित फायदा भी मिल सकता है।
  • बेबीकॉर्न में एंटीऑक्‍सीडेंट तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए इसका नियमित रूप से सेवन करने से त्वचा लम्बे समय तक ज्वा बनी रहती है। बेबी कॉर्न का सेवन करने के अतिरिक्त इसके तेल का भी उपयोग किया जा सकता है। बेबी कॉर्न के तेल को त्वचा पर लगाने से भी त्वचा अच्छी रहती है।

दिल को स्वस्थ रखे

  • दिल यदि स्वस्थ रहता है तो दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रित रहने से दिल भी स्वस्थ रहता है।
  • यदि आप बेबी कॉर्न का सेवन करते है तो यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को निर्मित करने में मदद करता है। जिसके कारण कोलेस्ट्रॉल का स्तर सही रहता है और दिल से जुडी बीमारियां नहीं होती है।

पोषक तत्वों से भरपूर

  • बेबी कॉर्न में पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में होते है। फाइबर और प्रोटीन इसमें भरपूर मात्रा में होते है जो की मानव शरीर के लिए ज़रुरी होते है साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है।
  • अन्य महत्वपूर्ण तत्व भी बेबी कॉर्न में अधिक मात्रा में होते है इसलिए इसका सेवन करने से पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।
  • साथ ही बेबी कॉर्न में कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है इसलिए इसका सेवन करना अच्छा होता है और इसमें फायबर पर्याप्त मात्रा में होते है। फायबर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।

हड्डियों के लिए लाभकारी

  • बेबी कॉर्न में फास्फोरस की बहुत अच्छी मात्रा होती है जो की हड्डियों के लिए ज़रूरी होती है।
  • इसका सेवन करने से हड्डियों के चटकने की संभावनाएं भी कम रहती है। साथ ही यह किडनी को अच्छा रखने में मदद करता है। इसलिए इसे अपने आहार में जरूर शामिल करे।

इस तरह आप उपरोक्त फ़ायदों को पाने के लिए बेबी कॉर्न का सेवन कर सकती है। बेबी कॉर्न में आपको बहुत सारे पोषक तत्व मिलते हैं जिसके लिए आपको अलग अलग चीजे खाने की भी जरुरत नहीं है। आप खुद और अपने परिवार को भी बेबी कॉर्न को खिला सकते है। बेबी कॉर्न को घर में भी कई तरह से बनाया जा सकता है जिसके कारण बच्चे भी इसे खाना पसंद करते है। यदि आपको भी कॉर्न पसंद है तो आप इसे घर ज़रुर लेकर आये। वैसे तो कॉर्न बारिश के मौसम में ज्यादा मिलते है लेकिन आजकल यह हर मौसम में उपलब्ध रहते है। इसलिए इन्हे आप आसानी से लाकर इसका सेवन कर सकते है और इसकी नयी नयी डिश भी ट्राय कर सकते है। यह देखने में जितना अच्छा नजर आता है खाने में भी उतना ही स्वादिष्ट होता है।

Subscribe to