Foods For Anemia: एनीमिया की समस्या से बचाव के लिए कौन से आहार होते है उपयोगी?

Foods For Anemia: एनीमिया की समस्या से बचाव के लिए कौन से आहार होते है उपयोगी?

प्रत्येक व्यक्ति चाहता है की वह हमेशा स्वस्थ और तंदरुस्त रहे। जिसके लिए वो कई प्रकार के तरीके भी अपनाता रहता है। आजकल बीमारियों का खतरा भी ज्यादा बढ़ रहा है। अच्छी सेहत के लिए आवश्यक है कि बीमारी को समय पर पकड़ लिया जाए।

आजकल कई तरह की बीमारियाँ उत्पन्न हो रही है हमे इसका ज्ञान भी नहीं होता कि किसको कौन सी बीमारी कब हो जाए। कई बार शरीर में खनिजों की कमी के कारण भी बहुत से रोग हो जाते है। व्यस्त जीवन के चलते पुरूषों को इस बात का पता नहीं चल रहा है कि शरीर में खून की कमी हो रही है। यह तो सब जानते है कि खून हमारे स्वस्थ शरीर के लिए सबसे ज़रूरी है।

हमारे शरीर में अगर खून नहीं होगा तो हमारा शरीर कुछ भी काम करने लायक नहीं रहेगा। हमारे शरीर में दो तरीके के ब्लड सेल्स बनते है। एक होता है लाल रक्त कोशिका (Red Blood Cells) और दूसरा श्वेत रक्त कोशिकायें (White Blood Cells), इसके अलावा प्लेटलेट्स भी होते है। यदि लाल रक्त कोशिका कम हो जाते है तो एनीमिया की बीमारी हो जाती है।

यह बीमारी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। हमारे देश की लगभग 90 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। वैसे तो यह घातक बीमारी नहीं होती अगर इसका समय पर इलाज करा लिया जाए तो। आइये आज हम आपको बताते है एनीमिया के लक्षण और खून की कमी को दूर करने वाले आहार और एनीमिया से बचाव में मददगार खाद्य पदार्थ के बारे में। आइये जानते है Foods For Anemia.

Foods For Anemia: एनीमिया ना हो इस हेतु इन उपयोगी आहारों का करे सेवन

Foods-For-Anemia-in-Hindi

What is Anemia: क्या है एनीमिया?

  • एनीमिया एक रक्त संबंधित बीमारी है। इसे खून की कमी भी बोलते है।
  • हमारे शरीर में खून कई तत्वों से मिलकर बना होता है। इन सब तत्वों में आयरन सबसे महत्वपूर्ण है।
  • आयरन हमारे शरीर में आरबीसी का निर्माण करता है। जिसे हम हीमोग्लोबिन भी कहते हैं।
  • हीमोग्लोबिन रक्त में ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है। यह हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को शरीर की प्रत्येक कोशिका तक पहुँचाता है।
  • यदि हमारे शरीर में आयरन की कमी हो जाती है उससे हीमोग्लोबिन नहीं बनता और फिर खून (लाल रक्त कोशिका) की कमी आ जाती है ।
  • फिर हीमोग्लोबिन की कमी से कोशिकाओं में ऑक्सीकरण का दौरा कम हो जाता है और शरीर को पर्याप्‍त ऊर्जा नहीं मिल पाती है।
  • यही कारण है कि व्यक्ति एनिमिया का शिकार हो जाता है। Anemia के कारण शरीर कमजोर हो जाता है और त्वचा पिली व सफ़ेद होने लगती है।

Anemia Causes: एनीमिया कारण

  • शरीर में ज़रुरी पोषक तत्वों की कमी के अलावा भी और कई गंभीर कारण हो सकते है।
  • आयरन की कमी एनीमिया का आम रूप है। एनीमिया एक खून की समस्या है।
  • पुरुषों में खून की मात्रा 12 से 16 प्रतिशत और महिलाओं में 11 से 14 के बीच होना चाहिए।

आइये जानते एनीमिया के कारण

  • सबसे प्रमुख है आयरन वाले खाघ पदार्थ का उचित मात्रा में सेवन न करना।
  • रक्त में लाल रक्त कोशिका का कम बनना या लाल रक्त कोशिका का ज्यादा नष्ट हो जाना।
  • मलेरिया के बाद लाल रक्त कोशिका का रिकवर न होना।
  • शरीर में प्रोटीन, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन 12 और फोलिक एसिड आदि पोषक तत्व की कमी होने के कारण एनीमिया रोग हो सकता है।
  • ज्यादा खून बह जाना जैसे- किसी सर्जरी में, एक्सीडेंट में, माहवारी में अधिक मात्रा में खून जाना, चोट और घाव आदि में शरीर से खून निकलना।
  • अपनी डाइट में पत्तेदार और हरी सब्जियों का कम सेवन करना।

Anemia Symptoms: एनीमिया के लक्षण

ऐसे बहुत से लक्षण है जिन्हे व्यक्ति नज़रअंदाज़ कर देता है और फिर बाद में एनीमिया रोग का शिकार हो जाता है। आइये जानते है एनीमिया के लक्षण

  • एनीमिया में आपके शरीर में खून की कमी हो जाती है जिसके कारण व्यक्ति के शरीर में ऊर्जा खत्म हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति को कमजोरी और थकान महसूस होती है और कभी कभी चक्कर भी आने लगते है।
  • खून की कमी होने लगती है तो त्वचा सफ़ेद दिखने लगती है।
  • चेहरे और हाथ पैरों में सूजन आने लगती है।
  • सांस फूलना, सांस लेने में तकलीफ आना और घबराहट होना।
  • हाथ पैर सुन्न हो जाना और आँखों में पीलापन आना।
  • सिर और सीने में अचानक दर्द उठना।

खून की कमी को दूर करने वाले आहार

आइये जानते है खून की कमी को दूर करने के लिए कौन कौन से आहार Anemia Diet में शामिल किये जा सकते हैं।

चुकंदर:

  • अगर आपको एनीमिया रोग हो गया है तो आप चुकंदर का नियमित सेवन करे क्योंकि चुकंदर में आयरन जैसे पोषक तत्व होते है जो खून की कमी को दूर करते है।
  • आप चाहे तो सलाद और जूस के तरह भी चुकंदर का सेवन कर सकते है। पुरुषों की त्वचा को जवान बनाये रखने में चुकंदर बेहद अहम होता है।

पालक:

  • पालक में विटामिन बी, विटामिन ए, फाइबर, कैल्शियम के साथ साथ आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है जिससे कारण खून की कमी नहीं होती।
  • जिसे भी खून की कमी है वो पालक की सब्जी और उसके जूस का सेवन करे। पालक आपके खून की कमी को दूर करेगा और हड्डियों को मजबूत बना देगा।

टमाटर:

मछली और मांस

  • सालमन मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे इनका सेवन करने वाले एनीमिया से बचे रहते हैं।
  • मांस में भी अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर को शक्तिशाली बनाता है।
  • अंडा एक अच्‍छा एंटीऑक्‍सीडेंट है जो शरीर को बीमारियों से बचाकर आयरन की कमी दूर करने में मदद करता है

गाजर और मेथी

  • गाजर का उपयोग सलाद या रस के रूप में कर सकते है। गाजर हमारे शरीर में खून की मात्रा बढ़ाता है।
  • मेथी हमारे खून को साफ़ करती है और आयरन की अधिकता की वजह से यह आपके शरीर में हीमोग्लोबिन को ठीक रखती है।

अनार:

  • अनार एक ऐसा फल जिसमे विटामिन सी और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
  • अनार का सेवन करने रक्त का संचार सही रहता है और यह एनीमिया से लड़ने में भी मदद करता है।

इसके अलावा एनीमिया रोगी चाय, कॉफ़ी, कोल ड्रिंक व कैल्शियम से युक्त खाद्य पदार्थ आयरन के अवशोषण में बाधा पहुंचा सकते हैं इसलिए इनका सेवन कम से कम करें।

Subscribe to