Neem Oil Ke Fayde: नीम के तेल से मिलते हैं स्वास्थ्य संबंधित चमत्कारी फायदे

Neem Oil Ke Fayde: नीम के तेल से मिलते हैं स्वास्थ्य संबंधित चमत्कारी फायदे

आप जानते है जल की तरह पेड़ भी हमारे जीवन के लिए बहुत ज़रुरी हैं। पेड़ो से ऑक्सीजन मिलता है जो जीने के लिए सबसे ज़रुरी है। इसके अलावा रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए लकड़ी भी पेड़ से ही मिलती है। बहुत से पेड़ पौधों का इस्तेमाल हमलोग जड़ी बूटी और औषधि के रूप में भी करते है।

भारत में आयुर्वेद एक स्थापित चिकित्सा पद्धति है जिसमें कई पेड़ पौधों, जड़ों, फूलों से इलाज किया जाता है। हर देश के अपने खास पेड़ पौधे हैं जिनका इस्तेमाल किसी न किसी बीमारी को ठीक करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि बहुत से ऐसे औषधीय पेड़ भी है जो आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत मददगार होते हैं। आइए ऐसे ही एक औषधीय पेड़ नीम के बारे में जानकारी लेते हैं।

नीम का पेड़ औषधीय पेड़ों मैं से सबसे प्रमुख है। यह पेड़ 100 फीट तक लंबा हो सकता है। नीम का पेड़ पूरे भारत में पाया जाता है। नीम के बारे में कहा जाता है कि 'एक नीम और सौ हकीम' बराबर होते हैं। नीम में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल गुण मौजूद हैं जो हमें संक्रमण से बचाकर हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी काफ़ी मज़बूत बनाते हैं। नीम के पत्ते से लेकर लकड़ी तक सारी चीज़े मनुष्य उपयोग में लेता है।

नीम के बीज से तेल निकाला जाता है। इस तेल में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते है। Neem ka Tel का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। नीम की छाल में ऐसे गुण होते हैं, जो दाँतों और मसूढ़ों में लगने वाले समान-तरह के बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं, जिससे दाँत स्वस्थ और मजबूत रहते हैं। आइये आज हम बताते है नीम के तेल और नीम की लकड़ियों के फायदे। आइये इस लेख में जानते है Neem Oil Ke Fayde.

Neem Oil Ke Fayde: जाने गुणकारी नीम के तेल के लाभकारी फायदे

Neem-Oil-Ke-Fayde-in-Hindi

इस वृक्ष का औषधीय महत्व अधिक है। इसकी पत्तियों को प्रवेश द्वार पर बांधना शुभ होता है। यह आयुर्वेद की लगभग 300 औषधियां बनाने के काम आता है। इसकी लकड़ी से बने फर्नीचर व दरवाज़ों में दीमक नहीं लगती। इसकी टहनी दातुन करने में काम आती है। Neem Oil का कई सारी औषधि बनाने में उपयोग किया जाता है। यह तेल हल्के भूरे रंग और स्वाद में तीखा होता है साथ ही यह बहुत सुगंध वाला भी होता है। आइये जानते हैं Neem Oil Benefits.

नीम का तेल एंटी एजिंग के लिए

  • नीम के अंदर अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा को पर्यावरण के दूषित कणो से बचाते है।
  • एंटीऑक्सिडेंट मुक्त कणों को नष्ट कर के हमारी त्वचा की रक्षा करता है। इसके अलावा नीम के तेल में फैटी एसिड और विटामिन सी भी पाया जाता है। यह हमारी त्वचा में होने वाले परिवर्तन को रोक देते है।
  • Neem ka Tail चेहरे पर लगाने से यह झुर्रियों को बनने से रोकने में मदद मिलती है, क्योंकि यह त्वचा के ब्लैकहैड को कम करता है।
  • यह तेल लगाने से आपकी बढ़ती हुई उम्र रूक जाती है। यह आपके त्वचा में कोलेजन का निर्माण भी उत्तेजित करता है, जो आपकी त्वचा को कोमल बनाता है।
  • नीम का उपयोग बहुत सारे एंटी एजिंग ब्यूटी प्रोडक्ट को बनाने में होता है।

नीम का तेल बालों के लिए

  • Neem ka Oil हमारे बाल को मजबूत और स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हों तो नीम के तेल से रोज मालिश करें और फिर एक हर्बल शैम्पू से बालों को वाश कर लें।
  • नीम में एंटीऑक्सिडेंट होता है जो बालों के जीवाणु को बाहर निकाल देता है।
  • नीम का तेल बालों पर लगाने से आप उन्हें समय से पहले सफ़ेद होने से रोक सकते हैं और उन्हें चमकदार भी बना सकते हैं।
  • नीम के अंदर एंटीफंगल के गुण भरपूर होते है जो रूसी और ड्राई स्कैल्प से छुटकारा दिलाते है।
  • नीम का तेल जुंओ की समस्या को भी साफ़ कर देता है बालों से।
  • नीम के अंदर विटामिन होते है जो बालों को मजबूत करते है, बालों के विकास को बढ़ावा देते है और बालों को स्वस्थ बनाते है।
  • बाजार में उपलब्ध बहुत सारे शैम्पू को बनाने में नीम का उपयोग होता है।

एक्जिमा के लिए

  • नीम के तेल में एंटी बैक्टीरिया और एंटी फंगल के गुण होते है जो हमारी त्वचा को बैक्टीरिया से बचाते है।
  • एक्जिमा एक त्वचा की बीमारी है जिसमे शरीर के किसी भी भाग पर फंगस लग जाती है और फिर खुजली होती है।
  • Nim ka Tel हमारी त्वचा को बैक्टीरिया से बचाता है और खुजली से छुटकारा दिलाता है।
  • नीम का तेल 14 अलग अलग तरह के फंगस का उपचार कर सकते है।
  • नीम का उपयोग बहुत से एंटीफंगल के क्रीम और पाउडर बनाने में इस्तेमाल किये जाते हैं।

नीम का तेल फुंसी-मुहांसे के लिए

  • नीम का तेल त्वचा पर काफी फ़ायदेमंद साबित होता है। नीम के तेल में मौजूद एस्पिरिन नाम का यौगिक होता है जो त्वचा से जीवाणुओं को नष्ट करने का काम करता है।
  • इसमें पाया जाने वाला फैटी एसिड मुंहासे और मुहांसे के निशान को ख़त्म करने का काम करता है।

नीम का तेल दांतो और मसूड़े के लिए

  • यूँ तो नीम की डाली से दातुन करके आपके दांत और मसूड़े मजबूत बना सकते है लेकिन नीम का तेल भी इसके लिए बहुत गुणकारी होता है।
  • नीम के तेल में एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते है जो दांतो में होने वाली समस्या जैसे दांतो का दर्द, दांतो में सड़न से राहत दिलाते है।
  • इसका उपयोग करके मसूड़े से निकलने वाला खून भी बंद हो जाता है। आप चाहे तो नीम से बने टूथपेस्ट का उपयोग कर सकते है।

पिगमेंटेशन के लिए

  • नीम का तेल पिगमेंटेशन को हटाने का काम करता है।
  • यह त्वचा को ताजा करता है और साफ़ रखने में मदद करता है।
  • जिनकी स्किन ड्राई होती है उनकी स्किन को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है।

इसके अलावा भी Neem ke Tel ke Fayde कई सारे है।

नीम का तेल बनाने की विधि

  • नीम के पेड़ से पके हुए फल तोड़ लें।
  • फिर इन फलों को अच्छे से धुप में सूखा लें।
  • फिर इन सूखे हुए फलों की गुठलियाँ निकाल लें।
  • गुठलियों को ग्राइंडर में अच्छे से पीस लें।
  • इससे इनका पेस्ट बन जायगा फिर इस पेस्ट को हाथों से निचोड़कर नीम का तेल निकालें।

तो ये थे नीम के तेल के कुछ उपयोगी फायदे जिसका उपयोग कर के आप लेख में बताई गई समस्याओं में लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

Subscribe to