Benefits Of Corn: मक्के का सेवन देगा आपको कई लाभकारी स्वास्थ्य लाभ

Benefits Of Corn: मक्के का सेवन देगा आपको कई लाभकारी स्वास्थ्य लाभ

आजकल हर कोई अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते है। हर कोई  अपने शरीर को लेकर चिंतित है। लोग अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन्स, प्रोटीन्स, कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करते है। इन सभी तत्वों की सही मात्रा हमारे शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाये रखने में मदद करती है।

आज के जमाने में खाने पीने में बहुत मिलावट हो रही है। इसके चलते मनुष्य कई बीमारियों का शिकार हो रहा है। हमारे शरीर का सबसे बड़ा दुश्मन जंक फूड्स होते हैं। यह फूड्स खाने में भले ही स्वादिष्ट लगते है पर यह हमारे शरीर में बीमारियाँ भी पैदा कर सकते है। इसलिए मनुष्य को अपनी डाइट में सलाद, सब्जियों और फल-फ्रूट का ज्यादा सेवन करना चाहिए। इनमे कई सारे ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाये रखते है।

आज हम बात करेंगे कॉर्न के बारे में। इसे हर जगह अलग अलग नाम से जाना जाता है जैसे- मक्का, मकई, कॉर्न, Maize, भुट्टा आदि । मक्का एक खाद्य-फसल है, जो मोटे अनाजों में गिनी जाती है। यह ज्यादातर बारिश के मौसम में खाये जाते है। अमेरिका इस मूल्यवान फसल का सबसे ज्यादा बड़ा उत्पादक है, जो वैश्विक उत्पादन का लगभग आधा हिस्सा है। मक्का उत्पादन के लिए पीक सीजन सितंबर के माध्यम से मई है। कॉर्न में कई पौष्टिक तत्व - जैसे फोलिक एसिड, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

कॉर्न को एक अच्छे नाश्ते है रूप में खाया जाता है लेकिन कई जगह पर इसे भोजन के रूप में खाया जाता है । यह हल्का और हेल्दी स्नैक होता है। मकई एक कम कैलोरी वाला भोजन है। इसकी कई सारी डिशेज बनती है। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते है जो शरीर के लिए लाभकारी होते है। यह हमारे शरीर को कई रोगों से बचाता है। आइये आज के इस लेख में जानते है कॉर्न में मौजूद गुण और Advantages of Corn. आइये जानते है  Benefits Of Corn.

Benefits Of Corn: मकई का सेवन किस प्रकार हमें लाभ पहुंचाता है, जाने इसके लाभ

मकई में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। इसमें मुख्य रूप से प्रोटीन होता है। इसके अलावा मक्के में विटामिन ए, विटामिन ई, फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन और फैट आदि पाया जाता है। यह सब पोषक तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ बनाते है। मक्के का दाना केरोटीन के कारण पीले रंग का होता है।

मकई को कई तरह से खाया जाता है। इसे पकाने के बाद इसके अनादर 50 प्रतिशत एंटी-ऑक्सीअडेंट्स बढ़ जाते हैं जो कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। पके हुए मक्के में फोलिक एसिड होता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। मकई को बहुत सारे लोग पॉपकॉर्न के तौर पर भी खाते है, कॉर्न को उबालकर स्वीट कॉर्न बनाकर भी खाया जाता है, इसके अलावा इसे कॉर्न सूप, भुट्टे का कीस आदि कई प्रकार से खाया जाता है।

बहुत सारे लोग पूछते हैं की Is corn healthy? इसका जवाब है हाँ। कॉर्न एंटी ऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्त्रोत है। यह कई विटामिन और खनिजों का समृद्ध स्रोत भी है। पीले मकई का सेवन आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इस तरह यह पोषक तत्व से भरपूर होता है जो हमारे शरीर को कई रोगों से बचाता है।  

मकई के लाभ: Benefits of Eating Corn

मकई गुणवत्ता पोषक तत्वों की उपस्थिति के कारण कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। आइये जानते है इसके लाभ

एनीमिया के लिए

  • जिन लोगो को खून की कमी की समस्या रहती है उनके लिए मक्का का सेवन फ़ायदेमंद होता है।
  • आयरन की कमी के कारण शरीर में खून की कमी आ जाती है। इसलिए कॉर्न का सेवन करें क्योंकि इसमें आयरन, जिंक और फोलिक एसिड की अच्छी मात्रा में होती है जो खून की कमी को दूर कर देती है।
  • मक्का में विटामिन B 12 भी होता है जो नया रक्त बनाने में मदद करता है।

ऊर्जा का स्त्रोत है

  • कॉर्न के अंदर कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स और स्टार्च भरपूर मात्रा में होते है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है।
  • कॉर्न का सेवन करने से तुरंत ऊर्जा मिलती है। यह शरीर को फुर्तीला बना के रखता है।

हार्ट के लिए

  • इसमें ओमेगा 3 एसिड होता है जो हार्ट को स्वस्थ बनाने का काम करता है। यह शरीर में मौजूद ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है।
  • मकई का तेल कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर एंटी-एथेरोजेनिक प्रभाव दिखाई देता है, इस तरह विभिन्न हृदय रोगों के खतरे को कम करता है।
  • यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक्स, खून जमने जैसी समस्या से राहत दिलाता है।

कैंसर से बचने के लिए

  • इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व कैंसर के सेल्स से लड़ने में प्रभावशाली होते है।
  • मकई के पाचन में जारी एससीएफए भी हमारे आंतों के कोशिकाओं को ऊर्जा देते हैं। यह ऊर्जा कोलन कैंसर के खतरे को कम करती है।

पाचन के लिए

  • मक्का के दाने से कई प्रकार की पेट की समस्या जैसे जैसे- कब्ज, गैस, बदहजमी आदि से राहत मिल जाती है।
  • मक्का में फाइबर होते है और यह एक रेशेदार भी होता है जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है।
  • इसमें जो फाइबर होता है वो शरीर से हानिकारक पदार्थ को निकालने का काम करता है।

गर्भावस्था के लिए

  • गर्भवती महिलाओं को कॉर्न को अपने डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह उनके और उनके बच्चे के विकास के लिए बहुत ज़रुरी होता है।
  • इसमें मौजूद फोलिक एसिड जन्म लेने वाले शिशु की नई कोशिकाएं के विकास के लिए फायदेमंद होता है। यदि इसकी कमी रहती है तो बच्चा कई बीमारी से पीड़ित हो सकता है।

वजन घटाने के लिए: Corn for Weight Loss

  • मकई एक कम वसा वाले जटिल कार्बोहाइड्रेट है। मकई फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो आपको उबला हुआ सफेद मक्का के 4.4 ग्राम प्रति कप (164 ग्राम) प्रदान करता है।
  • एक शोध से पता चला है कि एक जीवनशैली में साधारण परिवर्तन कर के और अधिक फाइबर खा के वजन को घटाने में मदद मिल सकती है।
  • फाइबर सामान्य पाचन सम्बंधित रोगों से निपटने में भी मदद करता है।
  • जिन्हे अपना वजन कम करना है वे लोग मक्के की रोटी का सेवन कर सकते है।

अन्य फायदे

  • भुट्टा आँखों की रौशनी के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • भुट्टा खाने से दाँत मजबूत होते है।
  • मक्का खाने से खांसी और कफ से भी आराम मिल जाता है।

आज आपने जाना मकई के दाने खाने के फायदे जिनका आप भी अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लाभ उठा सकते हैं।

Subscribe to