Green Papaya Benefits: हरा पपीता देता है करामाती फायदे, जाने इसके हेल्थ बेनिफिट्स

Green Papaya Benefits: हरा पपीता देता है करामाती फायदे, जाने इसके हेल्थ बेनिफिट्स

आज के जमाने में अपनी डाईट के प्रति लोग बहुत सजग हो गए हैं और अपने स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से लोगों को जो फ़ायदेमंद लगता हैं उन्हें ही अपने आहार में शामिल करते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आज हर कोई तरह तरह की डाइट लेता है। इसमें ख़ास कर सब्जियों तथा फलों का योगदान ज्यादा होता है। जिस तरह खाना हमारे लिए ज़रूरी है ठीक उसी तरह फल फ्रूट्स भी बहुत ज़रूरी होते है।

क्या आप जानते है शरीर को स्वस्थ रहने के लिए विटामिन्स, प्रोटीन्स, कैल्शियम और मिनरल्स को सही मात्रा में लेना बहुत ज़रूरी है। बहुत से फल और सब्जियों को लोग सिर्फ इसलिए नहीं खाते क्योंकि यह उनको खाने में स्वादिष्ट लगती है बल्कि इसलिए खाते हैं क्योंकि इन फल-फ्रूट में इतने सेहतमंद फायदे है जो आपके लिए लाभकारी होते हैं। ऐसी कई सारी सब्ज़ियाँ और फ्रूट्स आपको मिल जायेंगे जो हमारे स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक है। इनमे कई सारे फल है जैसे- एप्पल, बनाना, पपीता, केला, अवाकाडो, कीवी आदि।

वैसे तो हर एक फल फ़ायदेमंद होता है और इन्हीं में एक फल होता है पपीता। पपीता तो आपने जरूर खाया होगा और आप भी जानते होंगे की यह खाने में कितना स्वादिष्ट होता है और यह कितने फायदे देता है। आज बात करते है हरे पपीते के बारे में। हरा पपीता या Raw Papaya या कच्चा पपीता सब एक ही होते है। यह हमारे शरीर को अलग से एनर्जी देते है। यह हमारे शरीर के लिए एक चमत्कारी फल है। पपीता जब कच्चा होता है तो ज्यादा लाभकारी होता है।

कच्चे पपीते में बीज भी बड़े होते है और इसमे भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है। यह हमारे शरीर को फिट रखने में मदद करते है और हमे कई सारे रोगों से बचाते है। जिस तरह पका हुआ पपीता हमारे लिए फ़ायदेमंद होता है उसी तरह कच्चा पपीता भी शरीर के लिया अच्छा है। आज जानते है कच्चे पपीते में पाए जाने वाले गुण और इसके क्या क्या फायदे है। आइये जाने Green Papaya Benefits.

Green Papaya Benefits: कच्चे पपीते से मिलते हैं कई फायदे, जाने इसके लाभ

हरे पपीता के गुण:

कच्चे पपीते में मैग्नीशियम, पोटाशियम, विटामिन ए, विटामिन सी और ई से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें एंटी ऑक्सीडेंट के साथ साथ कई पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर को कई बिमारियों से बचा के रखते है। इसमें नुट्रिएंट्स भी होते है।

Raw Papaya Benefits:

कच्चा पपीता खाने के भी कई सारे फायदे है। आइये जानते है कुछ फायदे -

कैंसर के बचने के लिए:

  • कच्चे पपीते में एंटी-ऑक्सीडेंट और फीटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचा के रखते है।
  • यह हमारे शरीर में कैंसर के सेल्स को बनने से रोकते है।
  • एक शोध से पता पड़ा कि कच्चे पपीते के सेवन से कोलन और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है।

लिवर के लिए:

  • कच्चा पपीता लिवर और पीलिया के रोगियों के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। जब किसी को पीलिया ज्यादा हो जाता है तो उसका लिवर की कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है।
  • ऐसे में कच्चा पपीता खाना पीलिया रोगियों या लिवर रोगियों के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • कच्चे पपीते में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है जो लिवर को शक्ति प्रदान करके उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • डॉक्टर भी पीलिया रोगियों को पपीता खाने की सलाह देते है।

कब्ज से छुटकारा:

  • जिस तरह पका हुआ पपीता खाने से पेट रोगियों के लिए फ़ायदेमंद होता है ठीक उसी तरह कच्चा पपीता भी कब्ज की बीमारी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
  • कच्चे पपीते में फाइबर और एन्ज़इम्स पाएं जाते है जो पाचन तंत्र ठीक कर उसकी सकती बढ़ाते है।
  • यह पेट से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है और पेट में गैस नहीं बनने देता है।

इम्यून सिस्टम के लिए:

  • जब हमारे शरीर में सही मात्रा में विटामिन्स और प्रोटीन नहीं होता तो इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। इसलिए कच्चे पपीते का सेवन करना चाहिए।
  • कच्चे पपीते में भरपूर प्रोटीन और विटामिन सी और ए पाए जाते हैं, तो हमारे इम्यून सिस्टम ऊर्जा देता है और उसे मजबूत बनाता है।
  • हमारे शरीर से बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है और स्वस्थ बनाता है।

ब्रेस्टफीडिंग के लिए:

  • कच्चा पपीता हमारे शरीर में प्रोटीन और न्यूट्रिशंस की कमी को पूरा करता है और शरीर को शक्ति देता है।
  • जो महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग करवाती है उनके लिए कच्चे पपीते का सेवन बहुत लाभकारी होता है।
  • यह शरीर में प्रोटीन और विटामिन्स की कमी पूरी करके दूध बढ़ाने में मदद करता है।
  • इसलिए कच्चे पपीते का सेवन करना चाहिए, यह माँ और उसके बच्चे के लिए लाभदायक होता है।

वजन घटाने के लिए:

  • जो लोग मोटापे की समस्या से निजात पाना चाहते है उनको हरे पपीते का सेवन करना चाहिए।
  • हरे पपीते में सक्रिय एंजाइम और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो तेजी से फैट बर्न करने में मदद करते हैं।
  • यह शरीर से अनचाही चर्बी घटाने में मदद करते है।
  • यह खाने में थोड़ा कड़वा लगता है जो लोग यह नहीं खा सकते वो Raw Papaya Recipes या हरे पपीते की सब्जी बनाकर भी खा सकते है।

हड्डियों की मज़बूती के लिए

  • जिन लोगो को विटामिन की कमी रहती है उन्हें अक्सर हड्डियों में दर्द बना रहता है।
  • इसलिए कच्चे पपीते का सेवन करना चाहिए, यह हमारे शरीर से विटामिन की कमी को पूरा करता है और हड्डियों को ऊर्जा प्रदान करके उसे मजबूत बनाता है और दर्द से छुटकारा दिलाता है।
  • इसमें विटामिन सी और ए के साथ कई तरह के तत्व पाए जाते हैं, जिससे शरीर में विटामिन की कमी को दूर हो जाती है।

मधुमेह के लिए:

  • डायबिटीज़ के रोगियों के लिए हरे पपीता का सेवन काफी सेहतमंद माना जाता है।
  • यह हमारे खून में शुगर की मात्रा को कम करता है और इन्सुलिन की मात्रा को बढ़ा देता है, इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।
  • इसलिए मधुमेह रोगियों के लिए हरे पपीते का सेवन किसी दवा से कम नहीं होता है।

त्वचा के लिए:

  • हरे पपीते का उपयोग त्वचा के लिए भी किया जाता है।
  • यह हमारे स्किन को साफ़ करता है और त्वचा को निखारने का काम करता है।
  • इसका उपयोग ब्लीचिंग के रूप में भी होता है।

इसके अलावा भी कई सारे Green Papaya Fruit के फायदे है जैसे- गठिया के लिए, गैस के लिए, यूरिन इन्फेक्शन के लिए आदि। इसलिए आप यदि स्वस्थ रहना चाहते है तो हरे पपीते का नियमित रूप से सेवन करें। गर्भवती महिलाओं के लिए कच्चे पपीते का सेवन हानिकारक होता है।

Subscribe to