Safed Musli Ke Fayde: पुरुषों के लिए लाभकारी औषधि है मूसली, जाने इसके फायदे

Safed Musli Ke Fayde: पुरुषों के लिए लाभकारी औषधि है मूसली, जाने इसके फायदे

हमारे आस-पास ऐसी कई चीजे है जिनके इस्तेमाल से शरीर की कमज़ोरी को दूर किया जा सकता है और शरीर में नई ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है। आज हम बात कर रहे है सफेद Musli की, सफेद मूसली को आयुर्वेद में गुणों की खदान माना जाता है।

शरीर की शिथिलता को दूर करने के लिए Safed Musli बहुत ही कारगर होती है, इससे हर तरह की कमज़ोरी को दूर किया जा सकता है। इसलिए इसका इस्तेमाल बहुत सारी दवाइयों को बनाने के लिए भी किया जाता है। सफेद मूसली के सेवन से आपको कई सारे फायदे देखने को मिल सकते है।

पुरुषों के लिए सफेद मूसली बहुत ही लाभकारी होती है। सफेद मूसली के सेवन से पुरुषों की शारीरिक कमज़ोरी दूर होती है। अंग्रेजी में सफेद मूसली को Chlorophytum (क्लोरोफ़ायटम) कहा जाता है। यह एक प्रकार का पौधा है, जिसके अंदर छोटे सफ़ेद फूल होते है। यह विशेष रूप से उन पुरुषों के लिए लाभदायक होती है जिनके वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या कम हो और कामेच्छा कम होती ह।

सफेद मूसली के इस्तेमाल से पुरुषों की नपुंसकता का भी ईलाज किया जा सकता है। पुरुषों में उत्साह को बढ़ाने के लिए यह एक बहुत ही उपयोगी जड़ी-बूटी है। जानते है Safed Musli Ke Fayde के बारे में विस्तार से।

Safed Musli Ke Fayde: जाने सफ़ेद मूसली के आश्चर्यजनक फायदों के बारे में

  • सफेद मूसली सिर्फ पुरुषों के लिए ही नही बल्कि महिलाओं के लिए भी इसका सेवन करना बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • गर्भवती महिलाएं अगर सफेद मूसली का उपयोग करती हैं तो इससे उन्हें स्तनपान कराने में दूध की वृद्धि होती है। सफेद मूसली को अगर और भी कई जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर लिया जाये तो इससे कितने ही बीमारियों का ईलाज किया जा सकता है।
  • बहुत सारी यूनानी और होम्योपैथिक दवाइयों को बनाने में सफेद मूसली का विशेष रूप से उपयोग किया जाता है। सफेद मूसली बाँझपन को भी दूर करने में मदद करती है।
  • सफेद मूसली का सेवन करना मधुमेह के मरीज़ों के लिए भी अच्छा होता है इससे शुगर को नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है। सफेद मूसली से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। दमा के मरीज़ों के लिए इसका सेवन करना बहुत लाभकारी होता है।
  • सफेद मूसली को अलग-अलग तरीके से सेवन करने से ये वजन को घटाने और बढ़ाने दोनों में मदद करती है। महिलाओ की मासिक समस्या को भी सफेद मूसली के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है इसके अतिरिक्त इसके इस्तेमाल से महिलाओं को और भी कई परेशानियों से निजात मिल जाती है।

सफेद मूसली पाउडर: Safed Musli Powder

सफेद मूसली का चूर्ण या पाउडर के रूप में सेवन करना बहुत आसान हो जाता है। आज कल कई ऐसी कंपनी है जो सफेद मूसली के पाउडर बना रही है जो आपको आपके आस-पास आसानी से उपलब्ध हो जायेंगे । पतंजलि ब्रांड का भी मूसली पैक बाज़ार में उपलब्ध होता है। आप सफेद मूसली के पाउडर को दूध के साथ मिलाकर इसका सेवन कर सकते है। कुछ दिनों तक निरंतर इसका सेवन करने से आपकी थकान और कमज़ोरी दूर होगी। सफेद मूसली में फ्रंकटेन्स, फिनोल, स्टेराइडल सैपोनिन्स और प्रोटीन जैसे कई महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते है जो शरीर की यौन सम्बन्धित समस्याओं को दूर करने के लिए बहुउपयोगी होते है। इसके अतिरिक्त सफेद मूसली में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फायबर, विटामिन, प्रोटीन और पोटेशियम आदि मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए लाभदायक होते है।

सफेद मूसली के फायदे: Safed Musli Ke Fayde

शीघ्रपतन दूर करे

  • सफेद मूसली शीघ्रपतन के देसी इलाज के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
  • इसके लिए कौंच के बीज, सफेद मूसली और अश्वगंधा के बीजों को बराबर मात्रा में मिश्री के साथ मिलाकर बारीक चूर्ण बनाकर एक चम्मच चूर्ण सुबह और शाम एक कप दूध के साथ लेने से शीघ्रपतन और वीर्य की कमी आदि समस्याएं दूर हो जाती है।
  • यह टेस्‍टोस्‍टेरान हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है। यह एक मेल हार्मोन होता है जो सेक्‍स क्षमता से संबन्‍धित होता है सफेद मूसली टेस्‍टोस्‍टेरोन लेवल को बढ़ा कर यौन इच्‍छा की कमी को पूरी करती है।

उत्साहवर्धक

  • इसके सेवन से पुरुषों में होने वाली उत्साह की कमी को दूर किया जा सकता है। इससे सेक्स समय को भी बढ़ाया जा सकता है।
  • इसका सेवन करने से पुरुषों में आई थकान दूर होती है और वो अपनी सेक्स लाइफ को और भी ज्यादा एन्जॉय कर सकते है।
  • ऐसे पुरुष जो काफी कमजोर होते है, शक्तिहीन अनुभव करते है, थकावट महसूस करते है, उन्हें सफेद मूसली का सेवन करना चाहिए इससे उन्हें ताकत प्रदान होगी और शरीर में उर्जा का प्रवाह होगा।

महिलाओ की परेशानियों को दूर करे

  • इसके सेवन से महिलाओं में भी उर्जा का संचार होता है। महिलाओं में सफेद पानी (वाइट डिस्चार्ज) की परेशानी को खत्म करती है और मासिक धर्म के समय आने वाली परेशानियों से भी राहत दिलाती है।
  • महिलाओं मे यौन सम्बन्ध के प्रति अरुचि पैदा हो सकती है इसका कारण कमज़ोरी, थकान, योनि में स्राव की कमी के कारण जलन आदि हो सकते है।
  • सफ़ेद मूसली का कुछ दिन लगातार उपयोग करने से इस प्रकार की सभी समस्याओं में आराम मिलता है। प्रसूति के बाद आई महिलाओं की शारीरिक कमज़ोरी को दूर करने में मदद करती है।

गठिया को ठीक करे

  • सफ़ेद मुसली में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द, संधिवात और गठिया का इलाज करने के लिए जाने जाते है।
  • यह सिनोविअल नामक तरल पदार्थ बनाने में भी सहायता करता है। जिससे जोड़ों में होने वाले दर्द से आराम मिलता है।

पेशाब की जलन खत्म करे

  • सफेद मूसली के सेवन से पेशाब में होने वाली जलन में आराम मिलता है।
  • इसके लिए सफेद मूसली की जड़ों के चूर्ण के साथ इलायची मिला कर दूध उबाल कर रोगी को दिन में दो बार पीने को दें।
  • इससे पेशाब में होने वाली जलन की इस परेशानी में राहत मिलती है।

पथरी

  • पथरी यानि स्टोन की समस्या में सफेद मूसली को इन्द्रायण की सूखी जड़ के साथ बराबर मात्रा (1-1 ग्राम) में पीसकर, इसे एक गिलास पानी में डालकर खूब मिलाएं और मरीज़ को प्रतिदिन सुबह पिलाएं इससे पथरी गल जाती है।

उपरोक्त उपायों को आप आसानी से अपना सकते है लेकिन यदि आपको फिर भी परेशानी आ रही है तो आप अपने डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते है।

Subscribe to