How To Increase Breast Milk: बच्चे के जन्म के बाद ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने के उपयोगी उपाय

How To Increase Breast Milk: बच्चे के जन्म के बाद ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने के उपयोगी उपाय

गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान खुद का बहुत ख्याल रखना होता है ताकि वह और शिशु दोनों ही स्वस्थ्य रह सके। आपको बता दे की केवल गर्भावस्था के दौरान ही ख्याल रखना काफी नहीं होता है।

प्रसव के बाद भी शिशु के देखभाल की ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है। अपने साथ साथ आपको अपने शिशु का भी पूर्ण रूप से ख्याल रखना ज़रुरी होता है तभी आपके बच्चे का सही ढंग से विकास हो पाता है।

शिशु के जन्म के बाद उसे छः महीने तक माँ का ही दूध पिलाना होता है क्योंकि यह उसके लिए सबसे अधिक पौष्टिक होता है। बच्चे को सारे आवश्यक तत्व माँ के दूध से प्राप्त हो जाते है। इसलिए स्तनपान कराना बहुत ही ज़रुरी होता है।  

आपका शिशु जितना स्तनपान करता है वह उतना ही स्वस्थ्य रहता है। कुछ महिलाओ को दूध बहुत कम आता है जिसके कारण शिशु का पेट नहीं भर पाता है और वह रोता रहता है। इसके लिए आप कुछ कुछ टिप्स अपना सकते है। जो की ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में मददगार होते है। इसके लिए जानते है How To Increase Breast Milk के बारे में।

How To Increase Breast Milk: जाने मिल्क को बढ़ाने के आसान और असरकारी उपाय

कई महिलाओं के स्तनों में अपने बच्चे के लिए पर्याप्त मात्रा में दूध नहीं निर्मित हो पाता है इसलिए ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने के लिए कुछ तरीको को अपनाया जा सकता है। इन्हीं तरीकों में से कुछ के बारे में हम आज के लेख में जानेंगे। आइये जानते हैं How to Increase breastmilk Supply के बारे में।

सौंफ का उपयोग

  • ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने के लिए सौंफ का सेवन करना बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से मिल्क के उत्पादन में वृद्धि होती है साथ ही यह शिशु को पेट दर्द व गैस जैसी समस्याओं से भी बचाता है। इसलिए यदि आप नयी नयी माँ बनी है तो सौंफ का सेवन ज़रूर करे।
  • यह आपके और आपके शिशु दोनों के पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है। सौंफ का उपयोग करने के लिए आप इसका डायरेक्ट सेवन कर सकती है या फिर इसकी चाय भी बना कर पी सकती है यह दोनों रूप में ही असरकारी होता है।

लहसुन करे दूध की पूर्ति

  • लहसुन भी ब्रेस्ट मिल्क के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है इसलिए इसका सेवन करना भी अच्छा होता है। शोध के दौरान भी यह बात सामने आयी है की जिन महिलाओ ने लहसुन का उपयोग किया है उनके दूध में वृद्धि हुई है।
  • साथ ही यदि आप इसका सेवन करती हैं तो यह शिशु के लिए भी अच्छा होता है लेकिन इसे सिमित मात्रा में ही उपयोग करे।
  • लहसुन को व्यंजनों में इस्तेमाल कर के भी खा सकती या फिर इसे चटनी के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही साथ इसे डायरेक्ट भी खाया जा सकता है।

स्तनपान के समय स्तन की अदला बदली जरूरी करें

  • जब भी आप शिशु को स्तनपान कराती है तो इस बात का भी ज़रूर ध्यान दे की आपको दोनों स्तन से बराबर मात्रा में स्तनपान कराना है।
  • समय समय पर स्तन को बदलते रहे इससे भी ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बढ़ जाता है।

सूखे मेवों का सेवन

  • सूखे मेवों का सेवन कर भी आप दूध के उत्पादन में वृद्धि कर सकते है। मेवे में काजू, पिस्ता और बादाम का सेवन करना अच्छा होता है।
  • इस तरह के मेवे में भरपूर मात्रा मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स होते है जो की पोषक तत्वों की पूर्ति करते है। इन मेवों को डायरेक्ट खाना बहुत ही लाभकारी होता है।
  • यह दूध का उत्पादन बढ़ाने के साथ साथ शरीर को स्वस्थ्य रखने में भी मदद करते है इसका सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है।

मेथी के दाने

  • मेथी के दाने का सेवन करने से भी दूध में वृद्धि होती है साथ ही यह पेट के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • इसके बीजो में ओमेगा-3 वसा भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो स्तनपान कराने वाली महिलाओ के लिए लाभकारी होता है।
  • इसका सेवन करने से दिमाग का भी विकास अच्छे से होता है। नयी माताओं के लिए मेथी की चाय दी जाती है जो उनके लिए फ़ायदेमंद रहती है।
  • मेथी को वैसे आप कई तरह से उपयोग कर सकते है जैसे की इसकी चाय तो आप पी सकती है इसके अतिरिक्त आप इसका कई तरह के व्यंजनों में भी उपयोग कर सकते है। आप इसे आटे में मिलकर भी इसका सेवन कर सकते है।

Increase Breast Milk Production के अन्य उपाय

  • पम्प की सहायता से भी आप ब्रेस्ट मिल्क के उत्पादन को बढ़ा सकते है। बाजार में आपको यह पम्प आसानी से मिल सकते है जिसे आप उपयोग कर मिल्क के उत्पादन में वृद्धि कर सकती है।
  • पौष्टिक और स्वस्थ भोजन करे यह भी ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने के लिए बहुत ही ज़रुरी होता है। यदि आप पौष्टिक आहार का सेवन नहीं करती है तो इससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त नहीं हो पाते है। जिससे शरीर में कमजोरी होती है और दूध भी कम आता है। इसलिए पौष्टिक आहार ज़रुर लें।
  • खुश रहे क्योंकि यदि आप अपने बच्चे को खुश होकर स्तनपान कराती है तो इससे भी दूध में वृद्धि होती है और वह दूध बच्चे को लगता भी है। इसलिए तनाव और चिंता जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखे। इसके लिए आप ध्यान का भी सहारा ले सकती है।
  • ज्यादा से ज्यादा स्तनपान कराये। कुछ महिलाएं आलस के कारण बच्चे को बार बार स्तनपान नहीं करती है। लेकिन यह सही नहीं है आप जितनी बार शिशु को स्तनपान कराएगी आपमें दूध का उत्पादन उतना अधिक होगा। इसलिए निश्चित समय अंतराल में स्तनपान ज़रूर कराये।
  • दलिया खाने से भी दूध में वृद्धि होती है इसलिए आप प्रतिदिन इसका सेवन कर सकते है। यह पचने में भी आसान होता है इससे पेट को भी लाभ मिलता है और सेहत भी सही रहती है।
  • तुलसी में भी दूध को बढ़ाने की शक्ति होती है। इसमें पाए जाने वाले आवशयक तत्व दूध को बढ़ाते है। साथ ही रोगों को भी दूर रखने में मदद करते है। इसलिए आप इसकी चाय का सेवन कर सकती है या फिर इनकी पत्तियों का भी सेवन कर सकती है।

इस तरह आप कुछ आसान उपायों की मदद से शिशु को दूध की पूर्ति कर सकती है इससे आप भी खुश रहेंगी और आपका शिशु भी स्वस्थ रहेगा। यदि आपको इन उपायों को करने के बाद भी समस्या आती है तो आप अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकती है।

Subscribe to