Wasp Sting: जानें उपयोगी घरेलू उपाय जो करे ततैया के डंक को बेअसर

Wasp Sting: जानें उपयोगी घरेलू उपाय जो करे ततैया के डंक को बेअसर

आपने देखा होगा कि कभी कभी मधुमक्खी जैसे कीट पतंगे व्यक्ति को काट लेते है जिसके कारण प्रभावित स्थान पर जलन और खुजली होने लगती है साथ ही कभी कभी प्रभावित स्थान पर सूजन भी आ जाती है।

मधुमक्खी की भांति एक और जीव होती है ततैया। ततैया के काटने पर भी उसका डंक त्वचा में लग जाता है जिसके कारण सूजन और जलन होने लगती है।

इसके लिए आपको भयभीत होने की जरुरत नहीं है आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपायों की मदद ले सकते है। यह बहुत ही असरकारी होते है। इनका उपयोग कर ततैया के डंक के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

आईये इस लेख के द्वारा जानते हैं की ततैया के काटने पर आप क्या क्या कर सकते है। यह चीजे आपको घरों में आसानी से मिल सकती है। इनके द्वारा इसका उपचार किया जा सकता है। इसके लिए जानते है Wasp Sting के बारे में विस्तार से।

Wasp Sting: ततैया के डंक का करे घरेलू उपचार और रहें स्वस्थ

ततैया का डंक: Wasp Sting

  • ततैया मधुमक्खी की तरह ही उड़ने वाला एक जीव है। यह भी अपना छत्ता बनाती है। इनका छत्ता पेड़ो और घरों कहीं पर भी हो सकता है।
  • लेकिन यह मधुमक्खी की तरह शहद को इकट्ठा नहीं करती है। ततैया अपने बचाव के लिए डंक का ही प्रयोग करती है।
  • जिसके कारण इनके डंक जहरीले होते है। Wasp Bite व्यक्ति को लगने पर उस स्थान पर दर्द, जलन और सूजन हो जाती है।
  • इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते है। यह इसके डंक पर प्रभावी होती है।

इसके घरेलू उपाय: Wasp Sting Remedies

ततैया के डंक के प्रभाव को कम करने के लिए कई असरकारी उपचार होते है जिनमे से कुछ इस प्रकार है।

ततैया के डंक पर प्रभावी सेब साइडर सिरका

  • ततैया का डंक लगने पर सेब साइडर सिरका का उपयोग करना असरकारी होता है।
  • आप चाहे तो सफेद सिरका का इस्तेमाल भी ततैया के डंक पर कर सकते है इससे भी राहत मिलती है।
  • आपको बता दे की सिरके में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। जिसके कारण दर्द और सूजन को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके इस्तेमाल से डंक का असर भी कम हो जाता है।

उपयोग विधि

  • प्रभावित स्थान पर इसका उपयोग करने के लिए एक छोटे से बर्तन में सेव के सिरके को निकाल ले और फिर रुई को उसमे डुबो दे।
  • जब रुई पूरी तरह सिरके में भीग जाए तो उस रुई को प्रभावित स्थान पर कम से कम 10 मिनट तक लगाए।
  • थोड़े थोड़े देर में रुई को बार बार भीगा कर इस प्रक्रिया को दोहराये। ऐसा करने से डंक का प्रभाव अपने आप कम होने लगता है और दर्द दूर हो जाता है

खट्टे अचार का उपयोग

  • ततैया के काटने पर आप खट्टे अचार का भी उपयोग कर सकते है।
  • यह भी इसके डंक के असर को ख़त्म करने में सक्षम होता है।
  • इसके अलावा आप चाहें तो खटाई का भी उपयोग कर सकते है।

उपयोग विधि

  • ततैया के घाव को सही करने के लिए एक ऐसा अचार ले जो की खट्टा हो। फिर उसे प्रभावित स्थान पर दो से तीन मिनट तक मले।
  • इस प्रक्रिया को कुछ देर में दोहराये। ऐसा करने से डंक का असर ख़त्म हो जाता है साथ ही जलन से भी मुक्ति मिलती है।

ठंडी सिकाई भी है असरकारी

  • किसी भी दर्द और सूजन को कम करने के लिए सिकाई करना बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • ततैया के काटने पर भी आप उस स्थान की ठंडी सिकाई कर सकते है। ऐसा करने से राहत मिलती है। साथ ही इसके उपयोग से दर्द भी दूर हो जाता है।

उपयोग विधि

  • ततैया के काटने पर एक बर्तन में बर्फ के टुकड़े को ले लें। इसके बाद एक कॉटन के कपड़े को ले कर उसे बर्फ के पानी में भिगो ले।
  • फिर इसका पानी निचोड़ कर कपड़े को प्रभावित स्थान पर रखे। कुछ देर के लिए उस कपड़े को प्रभावित स्थान पर ही रहने दे। इस प्रक्रिया को थोड़ी थोड़ी देर में दोहराये।
  • ऐसा करने से ततैया के डंक के दर्द से छुटकारा मिलता है। साथ ही जलन और सूजन भी कम होने लगती है।

निम्बू का रस भी है फ़ायदेमंद

  • ततैया के काटने पर निम्बू के रस का भी उपयोग किया जा सकता है।
  • यह भी इसके लिए बहुत ही असरकारी होती है। इसका उपयोग करने से तुरंत राहत मिलती है।

उपयोग विधि

  • इसका उपयोग करने के लिए किसी बर्तन में निम्बू का रस निकाल ले। फिर इस रस को प्रभावित स्थान पर लगाए। कुछ देर तक उसे वैसे ही लगा रहने दे।
  • ऐसा करने से दर्द के साथ साथ घाव भी ठीक हो जाता है और इसके इस्तेमाल में ज्यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं होती है साथ ही निम्बू हर घर में आसानी से मिल भी जाता है।

घासलेट का इस्तेमाल

  • घासलेट जिसे मिट्टी के तेल के नाम से भी जाना जाता है। ततैया के काटने पर इसका उपयोग करने से भी राहत मिलती है।
  • इसमें पाए जाने वाले तत्व दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते है। यह अपना असर बहुत ही जल्दी दिखाता है।

उपयोग विधि

  • मिट्टी के तेल का उपयोग करना बहुत ही आसान होता है।
  • इसका उपयोग करने के लिए जिस स्थान पर ततैया के काटा है वहां पर डायरेक्ट ही मिट्टी के तेल को लगा दे।
  • ऐसा करने से सूजन तो कम हो जाती है साथ ही जलन भी नहीं होती है। साथ ही इससे दर्द में तुरंत ही राहत मिलती है।

अन्य उपाय

  • उपरोक्त उपायों के अतिरिक्त यदि आपके आसपास बेकिंग सोडा हो तो इसका इस्तेमाल भी ततैया के काटने वाले जगह पर लगा सकते है। इससे भी तुरंत राहत मिलती है और दर्द से भी निजात मिल जाता है।

उपरोक्त उपाय ततैया के काटने पर आजमाए जा सकते है।  यह बहुत ही असरकारी होते है लेकिन यदि इन उपायों को करने से भी दर्द नहीं जा रहा है तो आप डॉक्टर से सलाह ले सकते है। इसके लिए आपको ज्यादा देरी नहीं करनी चाहिए।

नोट - वैसे तो यह उपाय हानिकारक नहीं होते है। लेकिन  यदि आपको उपरोक्त उपायों के कारण किसी तरह की समस्या आती है तो आप इन उपायों को ना करे।

Subscribe to