Activated Charcoal Benefits: एक्टिवेटेड चारकोल की सहायता से चमकाए अपना चेहरा

Activated Charcoal Benefits: एक्टिवेटेड चारकोल की सहायता से चमकाए अपना चेहरा

सभी की इच्छा होती है की वह सुन्दर दिखे और उसकी त्वचा हमेशा दमकती रहे। ताकि लोग उसकी तारीफ़ कर सके। लेकिन आजकल के प्रदूषण और गलत खानपान के कारण त्वचा ख़राब हो जाती है। चेहरे पर दाग धब्बे और झुर्रियों की समस्या होती रहती है।

त्वचा को सुन्दर बनाने के लिए महिलाएं कई प्रकार के उत्पादों का उपयोग करती है। बाजार में भी ऐसे कई प्रोडक्ट्स आते है जो की त्वचा को सुन्दर बनाने के दावे करते हैं। पर ज्यादातर बाजार के उत्पाद आपको त्वचा को फायदा पहुँचाने के बजाय नुकसान पहुँचाते हैं।

क्या आप जानते है की त्वचा को सुन्दर बनाने के लिए चारकोल का भी उपयोग किया जाता है? लकड़ी का कोयला जैसी चीज के उपयोग से भी बहुत से फायदे हो सकते है। यह चारकोल त्वचा को तो सुन्दर बनता है साथ ही इसके अनेक फायदे भी होते है।

आप भी अपने चेहरे को निखारने के लिए चरकोल का इस्तेमाल कर सकती है, इसके लिए इसके फायदों के बारे में जानकारी ज़रूर रखे। जानते है Activated Charcoal Benefits और इसे कैसे बनाया जा सकता है।

Activated Charcoal Benefits: जाने यह क्या है इसके फायदे और इसे बनाने की विधि

Activated-Charcoal-Benefits-In-Hindi

क्या है Activated Charcoal?

  • चारकोल काले रंग का होता है जिसमे किसी प्रकार की कोई गंध नहीं होती है।
  • चारकोल लकड़ी का कोयला होता है जो की ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में लकड़ी को जला कर बनाया जाता है।
  • चारकोल में कार्बन भरपूर मात्रा में होता है।
  • एक्टिवेटेड चारकोल को लकड़ी, नारियल के छिलके और नरम कोयले से भी बनाया जाता है।

चारकोल के फायदे

मुँहासे के लिए लाभकारी

  • मुंहासों को हटाने के लिए चारकोल बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • यह क्लीनज़िंग के लिए भी मदद करता है साथ ही यह डीटॉक्सीफाइंग भी करता है। जिसके कारण चेहरे पर होने वाले मुँहासे कम हो जाते है।
  • साथ ही चेहरा भी साफ़ हो जाता है। इसके बाद आपको अपना चेहरा पहले से और अच्छा लगने लगता है।
  • मुँहासे चेहरे पर तभी ज्यादा होते है जब स्किन पर तेल होता है। चारकोल के उपयोग से स्किन का तेल कम हो जाता है और मुँहासे नहीं होते है।

दांतो को चमकाए (Charcoal Teeth Whitening)

  • दांतो को चमकाने के लिए भी चारकोल का उपयोग किया जाता है। इसके उपयोग से दांत सफ़ेद हो जाते है। साथ ही यह मुँह की बदबू और केविटी से भी दांतो की रक्षा करता है।
  • यह दांतो में होने वाले दाग को भी साफ करता है।
  • यदि इससे ब्रश किया जाए तो दांतो में होनी वाली गन्दगी दूर हो जाती है। मसूड़ों को भी यह स्वस्थ रखने में मदद करता है।

त्वचा को सुन्दर बनाये

  • चारकोल त्वचा को सुन्दर बनाने में मदद करता है। इसका उपयोग करने से तव्चा के पोर्स खुल जाते है। साथ ही त्वचा साफ भी हो जाती है।
  • चारकोल के इस्तेमाल से त्वचा का रंग निखर जाता है और चेहरा दमकने लगता है।

शरीर की दुर्गंध हो हटाए

  • शरीर की दुर्गंध को दूर करने के लिए भी आप चारकोल का इस्तेमाल कर सकते है।
  • चारकोल में उपस्थित तत्व हवा में मिलकर उसे साफ करने का कार्य करते है। हवा में उपस्थित विषाक्त पदार्थ इसके उपस्थिति से दूर हो जाते है। जिससे शरीर से भी दुर्गंध नहीं आती है।

शराब का नशा उतारने में मददगार

  • शराब पीने के बाद जो हैंग ओवर होता है उसे चारकोल की मदद से आसानी से उतारा जा सकता है।
  • चारकोल में अवशोषण के गुण होते है जिसके कारण इसका सेवन करने से नशा भी उतर जाता है और आप फ्रेश फील करने लगते है।

अन्य फायदे

  • ऑयली स्किन के लिए भी चारकोल फ़ायदेमंद होता है।
  • चारकोल का इस्तेमाल कर इसे आई लाइनर के रूप में भी उपयोग कर सकते है। जो की आँखों के लिए भी लाभकारी होती है।
  • इसे बालों में इस्तेमाल करने पर यह बालों के लिए भी फ़ायदेमंद होता है। इसका उपयोग करने से बाल सुन्दर होते है। चारकोल को शेम्पू के रूप में भी उपयोग कर सकते है।
  • आज के युग में प्रदूषण बहुत ज्यादा फ़ैल चूका है इस प्रदूषण के कारण चेहरे पर कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। चारकोल का उपयोग कर के आप प्रदूषण से हुयी समस्याओं को दूर कर सकते है।
  • चारकोल में पेट को साफ करने के गुण पाए जाते है। जिसके कारण पेट की समस्याएं नहीं होती है और आपका पेट साफ रहता है।
  • ब्लैक हेड्स को दूर करने के लिए भी आप चारकोल का उपयोग कर सकते है।

चारकोल बनाने की विधि

  • चारकोल को घर पर भी बनाया जा सकता है यह बहुत ही आसान होता है।
  • चारकोल को बनाने के लिए सबसे पहले कोयला को ले लें।
  • 215 डिग्री फारेनहाइट पर कोयले को गर्म करे इसे लगभग 3 घंटे तक गर्म करे।
  • इसके बाद इसे ठंडा होने दे। कोयले के ठंडा होने के बाद उसे पीस ले।
  • पीसने पर वह पाउडर के रूप में परिवर्तित हो जाता है।
  • यदि आप इसे और जल्दी बनाना चाहते है तो उसके लिए आप बाजार से एक्टिवेटेड चारकोल को लाये और उसे पीसकर उसका पाउडर भी बना सकते है।

उपयोग विधि

स्क्रब के रूप में

  • चारकोल को स्क्रब के रूप में इस्तेमाल करने के लिए Activated Charcoal Powder को एक कटोरी में ले लें और फिर उसमे 2 चम्मच जोजोबा ऑयल डाल दे।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर लगाए। यह एक स्क्रब की तरह कार्य करता है। चेहरे पर इसे 20 मिनट तक लगा कर रखे और फिर इसके सूखने पर इसे धो लें।

चेहरे पर फेस मास्क के रूप में

  • फेस मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में चारकोल पाउडर ले लें। इस पाउडर में 2 चम्मच टी ट्री आयल और 2 चम्मच एलोवेरा जेल ले लें।
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिला ले और इसे चेहरे पर लगा ले। इस मिश्रण को 20 मिनट तक लगा कर रखे और फिर धो ले।

एक्टिवेटेड चारकोल का नुकसान

  • एक्टिवेटेड चारकोल का सेवन करने से कुछ लोगो को डायरिया और कब्ज की समस्या हो सकती है। यदि ऐसी समस्या होती है तो इसका उपयोग करना बंद कर दे।
  • जो लोग डिजाक्सिन, एसिटामिनोफेन जैसी दवाओं का सेवन कर रहे है उन्हें चारकोल की खुराक नहीं लेनी चाहिए यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

आज के लेख में बताये गे उपरोक्त फायदों के लिए आप चारकोल का उपयोग कर सकते है और इसके लाभ उठा सकते हैं। स्किन के लिए एक अच्छा सौंदर्य प्रसाधन बन सकता है।

Subscribe to