Cranberry Benefits In Hindi: क्रैनबेरी के फल से दूर होंगी शरीर की कई बीमारियाँ

Cranberry Benefits In Hindi: क्रैनबेरी के फल से दूर होंगी शरीर की कई बीमारियाँ

क्रैनबेरी एक प्रकार का फल होता है जिसे हिंदी में करोड़ कहते है। इसके बहुत से फायदे होते है। यह आकार में छोटा होता है और दिखने में डीप पिंक तथा लाल रंग का होता है। वहीं इसका स्वाद मीठा होता है।

क्रैनबेरी के पौधे झाड़ियों के रूप में छोटे छोटे होते है। जो की लगभग दो मीटर तक लम्बे होते है। यह खाने में मीठा होता है। क्रैनबेरी के फल बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और सभी हेल्थ के प्रति जागरूक लोगों में बहुत फेमस होते हैं।

सबसे पहले इस फल को उतरी अमेरिका में उगाया गया है। आज यह विश्व के लगभग सभी देश में खाया जाता है। इसे उत्तर अमेरिका के मूल जामुन के रूप में जाना जाता है। यह छोटा सा फल खाने में जितना मीठा होता है उतने ही इसके अनेक फायदे भी होते है। इसके फ़ायदों के कारण इसे सुपर फ़ूड भी कहा जाता है।

Cranberries Fruit का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाता है। यदि आप इसे खाना चाहते है तो इससे पहले इसके फ़ायदों के बारे में जान ले। इसे जानकर आप इसे खाने की इच्छा ज़रूर करेंगे। जानते है Cranberry Benefits In Hindi.

Cranberry Benefits In Hindi: जाने इसके अद्भुत फायदे और इसे बनाने की विधि

Cranberry-Benefits-In-Hindi

क्रैनबेरी को आप बहुत से रूपों में खा सकते है। जैसे इसका जूस बना सकते है, क्रैनबेरी सॉस खा सकते हैं, या फिर ड्राई क्रैनबेरी भी खा सकते हैं।

Cranberries Fruit के फायदे

Cranberry in Hindi को खाने से अनेक लाभ होते है जैसे की -

वजन को कम करने में करे मदद -

  • वजन को कम करने के लिए लोग कई प्रकार की डाइट प्लान करते है।
  • वजन को कम करने के लिए खाने में फायबर की मात्रा होना चाहिए तभी वजन को कम किया जा सकता है।
  • क्रैनबेरी में फायबर अधिक मात्रा में होता है। जो शरीर से चर्बी को निकालने में मदद करता है।
  • यदि क्रैनबेरी को सुबह से समय खाया जाए तो आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है और आप दूसरे चीजों को नहीं खाते है।

यूरिनेरी ट्रेक्‍ट इंफेक्‍शन को रोके

  • क्रैनबेरी यूरिनेरी ट्रेक्‍ट इंफेक्‍शन के लिए भी लाभकारी होता है। क्रैनबेरी का रस पीना भी इसके लिए अच्छा होता है।
  • यह पाचन समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।
  • क्रैनबेरी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी और सेलीसायलिक एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
  • जो की बैक्टीरिया और कोशिकाओं को ब्लैडर की वॉल पर आने से रोकते है।
  • वह यूरिन में इंफेक्शन होने से भी बचाता है।

दांतो की समस्या को दूर करे

  • कई कारणों से दांतो की समस्याएं होती है। क्रैनबेरी के सेवन से आप दांतो की समस्या को दूर कर सकते हैं।
  • मसूड़ों की परेशानी को भी क्रैनबेरी के रस के सेवन से कम किया जाता है। मुँह की बदबू को भी ठीक करता है।

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये

  • प्रतिरोधक क्षमता कम होने से शरीर में बीमारियाँ होने का खतरा होता है।
  • इसलिए इसे बढ़ाने की जरूरत होती है। क्रैनबेरी का सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।
  • क्रैनबेरी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • यदि आप इसका सेवन करते रहते है तो आप मौसम के बदलने पर भी बीमार नहीं पड़ते है।

दिल के रोगों में लाभकारी

  • आजकल गलत खानपान के कारण बहुत से लोगो में दिल की बीमारियाँ हो जाती है। इसलिए स्वस्थ्य आहार की जरुरत होती है।
  • क्रैनबेरी का सेवन करने से दिल की बीमारियों को रोका जा सकता है।
  • यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करता है जिससे हार्ड अटैक की परेशानी नहीं होती है।
  • यदि आप क्रैनबेरी के जूस का सेवन करते है तो आप 10 प्रतिशत तक दिल की बीमारियों की सम्भावनाओ को कम कर सकते है।

इसके अतिरिक्त अन्य लाभ

  • इसके सेवन से मधुमेह रोग नहीं होता है।
  • स्तन कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है यदि आप इसके रस का सेवन करते है।
  • यदि आप प्रतिदिन क्रैनबेरी को खाते या फिर इसका रस पीते है तो यह रक्तचाप को नियंत्रित रखता है।
  • यह स्किन के लिए भी लाभकारी होता है जो झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इसके उपयोग से झुरिया होना कम हो जाती है।

क्रैनबेरी का रस बनाने की विधि

  • क्रैनबेरी का रस घर पर भी बना सकते है जानते है इसे कैसे बनाया जाता है।

आवश्यक सामग्री:

  • पानी-1 कप
  • क्रैनबेरी- 100 ग्राम
  • स्टेविया

Cranberry Juice बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए एक पैन ले और उसमे पानी को डाल दे। फिर उसमे क्रैनबेरी को भी डाल दे।
  • इसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दे। इसे लगभग 10 मिनट तक गर्म होने दे।
  • गर्म होने के बाद इसे छन्नी की सहायता से छान ले। यदि आप इसे छन्नी में दबाते है तो इससे ज्यादा रस निकलेगा
  • एक बर्तन में इसका रस निकाल ले। यह रस आपको मटमैला रंग का दिखेगा।
  • अब आप एक पैन में पानी डालकर उसमें क्रैनबेरी डाल दें और उसे उबालने के लिए गैस पर माध्यम आंच में रख दें।
  • अब पैन को ढँक दे और इसे दस से बारह मिनट तक अच्छे से उबलने दे।
  • अब गैस को बंद कर दीजिये और इसे किसी छलनी से छान लीजिये।
  • बस आप छलनी से छानते समय ये ध्यान रखे की फल को ज्यादा जोर से न दबाये नहीं तो आपका जूस मटमैला हो सकता है।
  • अब जूस को एक बार और पैन में निकाल लीजिये और उसमे स्टेविया मिला दे और अच्छे से मिक्स कर ले।
  • अब इसे तीन से चार मिनट तक के लिए वापस उबलने रख दे।
  • आपका जूस तैयार है, अब आप इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दे।
  • अब जब भी आप इसे पीना चाहते है फ्रिज में से निकालकर पी सकते है।

Cranberry Juice Benefits

  • क्रैनबेरी के रस का सेवन करने से गले की खरास ठीक हो जाती है।
  • यह अल्सर को ठीक करने में भी मदद करता है।
  • क्रैनबेरी का रस शरीर का आम संक्रमण से भी बचाव करता है।
  • साथ ही पथरी की समस्या को भी कम करता है।

क्रैनबेरी का जूस यूरिन इन्फेक्शन को ख़तम करने के लिए फ़ायदेमंद होता है साथ ही साथ क्रैनबेरी एक अच्छा एंटीबायोटिक का भी काम करता है। वैसे तो क्रैनबेरी के सेवन से किसी को कोई नुकसान नहीं होता है परन्तु गर्भवती महिलाओ को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही अगर पहली बार अगर आप इसका सेवन कर रहे हो और आपको इसको पीने के बाद कुछ भी परेशानी हो या थोड़ा भी एलर्जी जैसा महसूस हो तो आपको क्रैनबेरी का सेवन नहीं करना चाहिए।

Subscribe to