Chilgoza Ke Fayde: चिलगोज़ा है बड़ा लाभकारी, जाने इसके चमत्कारी फायदे

Chilgoza Ke Fayde: चिलगोज़ा है बड़ा लाभकारी, जाने इसके चमत्कारी फायदे

बहुत सारे ऐसे पदार्थ होते हैं जिसके बारे में शायद ही आपने सुना होगा और चिलगोजा भी इन्हीं में से एक हो सकता है। चिलगोजा भारत में एक मेवे के रूप में जाना जाता है। इसे पाइन नट भी कहते हैं पिनयोन पाइन पेड़ पर उगते है ।यह भारत में नियोजा के नाम से भी जाना जाता है। भारत की भूमि पर यह फल कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में पाया जाता है।यह हमेशा ठंडी जगह पर उगता है। यह समुद्र-तल से लगभग 2000 फुट की ऊँचाई वाले स्थानों में पाया जाता है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में भी यह मिलता है।  

गर्मियों के मौसम यह पकने लगते है। ये बहुत छोटा नट होता है। खाने खाने में कुरकुरे और स्वादिष्ट पाइन नट शंकु आकार के छोटे बीज होते है। ये वनस्पति रूप से पिनासै वृक्ष के परिवार से संबंधित है। इसे स्थानीय भाषा में न्योजा कहते हैं। Pine Nuts नाम का यह पेड़ चीड़ के पेड़ से मिलता जुलता है। चिलगोजा के पेड़ का तना सफेद होता है जबकि चीड़ की तरह ही इसके कोन्स होते हैं जिसमें बीज लगते है। यह एक तरीके का ड्राई फ्रूट होता है।

Chilgoza में अच्छी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है और इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते है। चिलगोजे के पेड़ का बॉटनिकल नाम पाईनस जियारर्डियाना है। चिलगोजा की 5 प्रजातियां पायी जाती है। साइबेरियाई चीड़, कोरियाई चीड़, इतालवी पत्थर चीड़, चिलकोजा चीड़, और कोलोराडो। यह भोजन में खाने के साथ साथ तेल मालिश के लिए भी उपयोग किया जाता है।

इसके खाने के अनेक फायदे है। ये हमारी भूख को बढ़ाता है। यह अत्यधिक मर्दाना शक्तिवर्द्धक होते हैं। यह नट कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है, जो इस फल को शरीर के लिए एक अच्छा आहार बनाता है। यह दूसरे नट्स से भी ज्यादा अच्छा होता है। आज इस लेख में हम जानेंगे चिलगोजा में कौन कौन से गुण पाए जाते है और Chilgoza Dry Fruit Benefits क्या क्या है। आइए जानते है Chilgoza Ke Fayde.

Chilgoza Ke Fayde: जाने चिलगोजा के सेवन से मिलने वाले करामाती फायदे  

चिलगोजा पोषक तत्व: Pine Nuts Nutrition

  • पाइन नट में कैलोरी बहुत अधिक होती हैं, प्रोटीन और आहार फाइबर में भी ये समृद्ध होते हैं।
  • पाइन नट मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत हैं।
  • पाइन नट्स में ओलेइक एसिड, लिनोलेइक एसिड और पिनोनिक एसिड में उच्च होते हैं।
  • इसमें 100 ग्राम में कम से कम 14% प्रोटीन पाया जाता है।
  • इसमें एंटी एजिंग, मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम, आयरन और फॉस्फोरस आदि समृद्ध मात्रा में मौजूद होता है।

चिलगोजा के स्वास्थ्यलाभ: Chilgoza Benefits For Health

इसके कई सारे सेहतमंद फायदे है। आइए जानते है -Chilgoza Benefits

हार्ट के लिए:

  • पाइन नट हमारे दिल के लिए अच्छे होते हैं। जब आप इसका सेवन करते, तो यह आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ता है, इसलिए आपकी धमनियां स्वस्थ होने की संभावना बढ़ जाती हैं।
  • यह हार्ट को अच्छे से काम करने में मदद करता है, और इसलिए स्ट्रोक, हार्ट अटैक या किसी अन्य कार्डियोवैस्कुलर बीमारी के खतरे को कम कर देता है ।
  • यह रक्त लिपिड प्रोफाइल में भी सुधार करता है और इसलिए दिल को स्वस्थ रखता है।

संक्रमण के लिए:

  • चिलगोज़ा पाइन नट्स में एंटी बैक्टीरियल के गुण के साथ साथ मैग्नीशियम, जस्ता, लौह, तांबा जैसे विभिन्न खनिज होते हैं।
  • यह हमारे शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाते है।
  • चिलगोजा खनिजों में समृद्ध होने से शरीर को अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने में मदद करता है और साथ साथ कई बीमारियों से भी हमे बचाता है।

बांझपन के लिए:

  • Chilgoza Pine नट्स में जिंक अच्छी मात्रा में होता है। जिंक एक आवश्यक तत्व है जो बांझपन के कारणों को रोकता है।
  • यह हमारे शरीर में शुक्राणुओं की संख्या में सुधार करता है और शुक्राणु को गाढ़ा करने में मदद करता है ।
  • जिंक प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, और घावों के तेज़ उपचार में सहायता करता है।

एनर्जी का स्रोत:

  • यह एक तरीके का नट्स है और ये नट्स प्रोटीन, लौह, और मोनोअनसैचुरेटेड वसा जैसे कई सारे गुणों से भरे हुए होते है।
  • सुस्ती, थकान और आलस्य से छुटकारा पाने के लिए एक व्यक्ति को इन नट्स का सेवन करना चाहिए।
  • यह पाइन नट कार्बोहाइड्रेट में समृद्ध हैं और इसे ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जा सकता है। आप इसे कच्चा या भून कर खा सकते है।

प्रोटीन का स्रोत :

  • यदि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी रहगी तो शरीर में थका हुआ और सुस्त रहता है।
  • जिन लोगो को प्रोटीन की कमी रहती है उनके लिए चिलगोज़ा एक दवा की तरह काम करता है क्योंकि इसमें एमिनो एसिड होता है।
  • यह शरीर को ताकत देता है और स्ट्रेंथ बढ़ाने का काम करता है।

वजन कम करने के लिए:

  • पाइन नट्स में ऐसे तत्व होते हैं जो एंजाइमों को छोड़ते हैं जिससे शरीर में भूख स्तर को कम करने में मदद मिल जाती है।
  • इसका सेवन करने के बाद व्यक्ति को बार बार भूख नहीं लगती है।
  • इसके अलावा इसमें फैटी एसिड पाया जाता है जो शरीर से अनचाही चर्बी को घटाने में मदद करते है।
  • इसके लिए रोज खाली पेट 5 चिलगोजे खाकर नींबू पानी पीना होगा आपको जल्द ही परिणाम नज़र आएंगे।

आँखों की रोशनी के लिए:

  • पाइन नट्स में एंटी ऑक्सीडेंट्स के साथ साथ ल्यूटिन होता है जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं।
  • यह ल्यूटिन से युक्त होता है, जो हमारी बढ़ती उम्र के साथ आँखों की रौशनी को कम होने से रोकता है।
  • यदि आप इसका नियमित सेवन करते है तो आप मोतियाबिंद जैसी बीमारी से बचे रह सकते है।

मधुमेह रोगियों के लिए:

  • पाइन नट्स का लाभ मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा है। यह इंसुलिन को सक्रिय करने में मदद करता है जो बदले में रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रण में रखता है।
  • इसलिए मधुमेह रोगियों को नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए।

आयरन की कमी:

  • जिन लोग को किसी बीमारी के कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है उन्हें यह ज़रूर खाना चाहिए।
  • इसका सेवन करने से इसमें मौजूद आयरन सीधा बॉडी में जाता है और आयरन की कमी को दूर करता है।
  • अनेमिया के रोगियों के लिए यह बहुत लाभदायक होता है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी फ़ायदेमंद होता है।

इसके अलावा भी कई Pine Nuts Benefits है जो आपकी सेहत का ख्याल रखते है। यदि आप चाहते है की आपका शरीर स्वस्थ और तंदरूस्त रहे तो आप भी चिलगोजा का सेवन करें। इसके अलावा इसका तेल भी बहुत उपयोगी माना जाता है।

Subscribe to