Foods Good for Digestion: पाचनक्रिया को बेहतर बनाने में मददगार होंगे ये आहार

Foods Good for Digestion: पाचनक्रिया को बेहतर बनाने में मददगार होंगे ये आहार

पाचन तंत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे भोजन को पचाता है और उससे मिले पौष्टिक तत्व शरीर को प्रदान करता है। इसलिए, पाचन तंत्र का हमेशा सही रहना जरूरी होता है।हमारा स्वस्थ रहना इस पर निर्भर करता है की हम कितना पौष्टिक खाना खा रहे है और उसे कितना पचा सकते है। यदि आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते है तो आपको अपने पेट का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है। क्योंकि बिना अच्छे पाचन तंत्र के स्वस्थ रहना भी बहुत मुश्किल का काम होता है।

पेट की ज्यादातर समस्या हमारे खान पान से जुड़ी होती है। पेट में गैस बनना, कब्ज, एसिडिटी, हार्ट बर्न, पेट दर्द आदि सभी का कारण आपके खान-पान की गड़बड़ी है। जिस तरह बदलते मौसम में हमारा खान पान बदलता है तो कई सारी पेट समस्या भी होने लगती है। खराब पाचन के काई सारे कारण हो सकते है। कई बार स्वाद के चक्कर में हम जरूरत से ज्यादा खा लेते है। जिसके कारण हमारा पाचन तंत्र भोजन को पचा नहीं पता और समस्या पैदा कर देता है।

आज का समय में लोग पौष्टिक आहार को कम फास्ट फूड या जंक फूड को ज्यादा तवज्जो देने लगे हैं। जंक फूड देखने में बहुत ही आकर्षक और स्वादिष्ट लगते हैं। जंक फूड स्वास्थ्य के लिए बहुत ही बेकार होते हैं और वे व्यक्ति जो नियमित रुप से इनका सेवन करते हैं, वे बहुत सी बीमारियों को आमंत्रित करते हैं। जंक फूड में मौजूद सोडियम और आर्टिफिशियल फ्लेवर आसानी से नहीं पचता,  इस कारण पेट का पाचन तंत्र खराब रहता है और हाजमा बिगड़ता जाता है। पेट की सारी समस्याओं की जड़ जंक फ़ूड होते है। इसलिए हमें Foods That Help Digestion खाने चाहिए।

आज कल बहुत से लोग पाचन की समस्या से परेशान है। यदि आप खाने में पौष्टिक चीज़ों का सेवन ज्यादा करेंगे तो आपका पेट कभी खराब नहीं होगा। आइये आज इस आर्टिकल में हम आपको बताते है की आप किस तरह का अपने पाचन शक्ति को बढ़ा सकते है, पेट साफ़ रखने के घरेलू नुस्खे क्या क्या हैं। आइये जानते है Foods Good for Digestion.

Foods Good for Digestion: पाचनतंत्र को बेहतर बनाएंगे ये उपयोगी आहार

पाचन खराब होने के कारण क्या हैं?

  • अधिकतर मौकों पर पाचन सम्बन्धी समस्या फूड प्वॉइजनिंग की वजह से होती है और फूड प्वॉइजनिंग तब होती है जब हम कुछ ऐसा भोजन खा लेते है जो बैक्टीरिया, वायरस और दूसरे रोगाणुओं या विषैले तत्वों से संक्रमित होता है।
  • इसके होने पर लक्षण स्वरुप पेट में दर्द होना, कभी-कभी दस्त के साथ ख़ून आना, सिरदर्द, चक्कर आना, जी मचलाना और उल्टी होने की समस्या हो सकती है।
  • किसी भी चीज़ को ज्यादा खाने से भी पेट खराब होने की शंका रहती है क्योंकि जरुरत से ज्यादा भोजन पाचन तंत्र नहीं पचा पाता है।
  • ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से भी कई बार पेट खराब होने की समस्या हो जाती है।
  • कम मात्रा में पानी का सेवन करना और शारीरिक श्रम कम करना भी पाचन को खराब कर देता है।

पाचन बेहतर करने वाले आहार: Best Foods for Digestion

आज हम आपको कुछ ऐसे फ़ूड के बारे में बताएँगे जिनका सेवन करके आप अपनी पाचन शक्ति बढ़ा सकते है और पाचन तंत्र को मजबूत कर सकते है साथ ही पेट से संबंधी समस्याओं से छुटकारा भी पा सकते है। आइये जानते है।

दही

  • दही को खाने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते है। दही में दूध से अधिक कैल्शियम होता है, दही आसानी से पच भी जाता है।
  • दही में मौजूद बैक्टीरिया शारीरिक संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इससे पाचन तंत्र जल्दी ठीक होता है, साथ ही यह पेट को ठंडा रखता है।

केला

  • पाचन संबंधी समस्या से निजात पाने के लिए केला आपकी मदद करता है। केले को खाने से आंते सही तरह से काम करती है जो की डाइजेशन के लिए महत्वपूर्ण अंग होता है।
  • केले में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आप इसे भोजन के पहले या बाद में कभी भी खाएं। अगर आपको दस्त हो गए है तो केले का सेवन करें आपको जल्दी आराम मिलेगा।

अदरक

  • पाचनशक्ति को मजबूत करने के लिए आपको अपने आहार में अदरक को शामिल करना चाहिए।
  • यह भोजन पचाने के लिए आवश्यक पाचक रसों और एंजाइम के प्रवाह को उत्प्रेरित करती है।
  • इसके लिए आप एक कप गर्म पानी में 2 चम्मच अदरक का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।
  • Improve Digestion के लिए अदरक का सेवन बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है।

चुकंदर

चुकंदर फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम का एक बहुत अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से कब्ज जैसी समस्या दूर रहती है।
इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो विषाक्त पदार्थों को भी शरीर से बाहर निकालते हैं।
चुकंदर के जूस में एक चम्मच नींबू का रस मिला कर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

सेब

  • सेब के अंदर फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते है, जिसकी वजह से यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट संबंधी समस्या जैसे-गैस, अपच और कब्ज को दूर करता है।
  • इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है जो आंत को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं। इसमें पाए जाने वाला फाइबर धीरे धीरे अपच की समस्या को कम करता है।

पपीता

  • पपीता में पपैन नाम का एंजाइम होता है और पपीता में फाइबर और पानी की मात्रा भी अधिक होती है, दोनों कब्ज को रोकने में मदद करते है और एक स्वस्थ पाचन तंत्र को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
  • यदि आपका पेट खराब रहता है तो नियमित रूप से पपीता का सेवन करें। Good Digestion के पपीता को अपने डाइट में शामिल करें।

पालक

  • पालक का सेवन करने से पेट की समस्या काम हो जाती है। पालक में जो फाइबर पाया जाता वो बहुत अच्छा होता क्योंकि वो घुलनशील फाइबर होता है जो आसानी से घुल जाता है।
  • आंतों के रोगों में पालक की सब्‍जी खाने से लाभ मिलता है। यदि आपका पेट ज्यादातर खराब रहता है तो रोज सुबह पालक के रस का सेवन करें।

आंवला

  • आंवले के सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और यह भोजन को पचाने में बहुत ही मददगार होता है।
  • आंवले की चटनी, मुरब्बा, अचार, रस और चूर्ण को रोज खाने से कब्ज की शिकायत नहीं होती है।
  • इसके अलावा खट्टे डकार आना, गैस का बनाना, पेट दर्द इत्यादि में भी आंवला बहुत उपयोगी है।

इनके अलावा सबसे ज़रुरी है पानी का सेवन। आप जितना ज्यादा पानी का सेवन करेंगे उतना आपके पेट के लिए अच्छा रहेगा। पेट साफ़ करने का सबसे अच्छा तरीका यह है की आप रोज सुबह एक ग्लास गर्म पानी पिएं। यह आपके पेट से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करेगा और पाचन तंत्र को मजबूत रखेगा। आज इस लेख में आपने जाने Best Food for Digestion Problems के बारे में। आप अपने जीवन में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Subscribe to