Health Benefits Of Peas: स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होते हैं मटर के दाने, जाने इसके लाभ

Health Benefits Of Peas: स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होते हैं मटर के दाने, जाने इसके लाभ

परिवर्तन संसार का नियम है और मौसम में भी परिवर्तन होता रहता है। जिस तरह मौसम बदलता है उस तरह पहनावे और खानपान में भी बदलाव करना पड़ता है। बदलते हुए मौसम में खानपान में बदलाव ज़रूरी हो जाता है। ऐसा करने से आप स्वस्थ बने रहते हैं। गर्मियों के मौसम में ठंडा खाने का मन करता है और ठंड के मौसम में गर्म और मीठा खाने का मन करता है।

सर्दियों में जितने विटामिंस और पौष्टिक तत्व शरीर को मिलते हैं, वे साल भर शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं। सर्दियों में ठंडा खाना खाने की इच्छा नहीं होती। सर्दियों के मौसम में गरमा गर्म खाना खाने का मन करता है। सर्दियों के मौसम में बहुत सी सब्ज़ियाँ ऐसी होती है जो सेहत को बनाये रखती है। सर्दियों के मौसम में सर्दी जुकाम, बुखार, ठंड लगने जैसी आम समस्या होती है। हमे ऐसी पौष्टिक सब्जियों का सेवन करना चाहिए जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करे।

बहुत सी ऐसी सब्ज़ियाँ होती है जो सर्दियों में फ़ायदेमंद होती है। आइये आज बात करते है मटर के बारे में। वैसे तो पूरे साल फ्रोजन मटर उपलब्ध हो जाते हैं लेकिन ताजे मटर सर्दी में ही आते हैं। मटर सर्दियों की अहम सब्जियों में से एक होती है क्योंकि इसमें कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते है। इस मौसम में मटर सब्जियों के अलावा पुलाव, पोहा, पराठे, पूरियों यानि लगभग हर खाने में प्रयोग की जाती है। मटर में प्रोटीन और फाइबर जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी है।

मटर में कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो दिल से संबंधित और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने की ताकत रखते है। आइये इस लेख में जानते है मटर (peas) में कौन कौन से गुण पाए जाते है और Matar ke Fayde क्या क्या हैं।  मटर का सेवन करके कौन कौन सी बीमारी से बच सकते है, आइये जानते है Health Benefits Of Peas.

Health Benefits Of Peas: जाने मटर के सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ

मटर है गुणकारी: Green Peas Nutrition

  • हरी मटर प्रोटीन, मिनरल्स, फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स को बढ़ावा देने वाले स्वास्थ्य से भरपूर सबसे पौष्टिक लेग्युमिनस सब्जियों में से एक है।
  • मटर में एंटी-ऑक्सीडेंट, फ्लैवानॉइड्स, फाइटोन्यूटिंस, कैरोटिन पाए जाते हैं जो शरीर को यंग और एनर्जी से भरपूर रखते हैं।

मटर में मौजूद विटामिन: Vitamins in Peas

  • मटर विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, मैंगनीज, विटामिन बी और विशेष रूप से थियामिन (विटामिन बी 1) का एक उत्कृष्ट स्रोत है।
  • मटर में विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है जो आँखों के लिए काफी फ़ायदेमंद होता है। एक कप मटर में 34 ग्राम विटामिन ए होता है।
  • मटर में विटामिन बी1 होता है जो हमारे शरीर से तनाव को कम करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के काम करता है।
  • इसमें मौजूद विटामिन के हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है।

फाइबर का स्रोत: Fiber in Peas

  • हरी मटर में उच्च फाइबर पाया जाता है। एक कप मटर में 5 ग्राम फाइबर होता है।
  • फाइबर से भरपूर आहार खाना पचाने के लिए जरूरी जीवाणुओं को एक्टिव रखते है इसलिए इसके सेवन से आपका डाइजेशन ठीक रहता है।
  • फाइबर हमारे शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है और कब्ज जैसी बीमारी से बचाता है।

मटर के फायदे: Benefits of Peas

सर्दियों के मौसम में ख़ास कर मटर खाने के बहुत फायदे होते हैं आइये जानते हैं इन फ़ायदों के बारे में।

पाचन तंत्र के लिए

  • हरी मटर में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें जो फाइबर पाया जाता है वो अघुलनशील फाइबर होता है।
  • यह आंतो मे जाकर आंतों की अच्छे से सफाई करता है। जिसके कारण पाचन शक्ति बढ़ती है और पाचन क्रिया भी सही रहती है।
  • कच्चे मटर का सेवन करने से कब्ज और पेट खराब होने की समस्या से छुटकारा मिलता है।

हड्डियों के लिए

  • Peas (हरी मटर) में विटामिन के पाया जाता है जो हड्डियों के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • इसके अलावा मटर में कई और पौष्टिक तत्व जैसे- फास्फोरस और कैल्शियम भी होते है जो शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करते है और हड्डियों को मजबूत बनाते है।
  • यह हड्डियों में होने वाली बीमारी जैसे- ऑस्टियोपोरोसिस आदि के खतरे को कम करते है।

वजन कम करने के लिए

  • मटर के दानो में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है और इसमें कैलोरी की मात्रा कम होने के साथ साथ फैट भी बहुत कम होता है।
  • अगर Calories in Peas की बात करें तो एक कप मटर के दाने करीब 70 से 75 ग्राम कैलोरी पायी जाती है।
  • इसमें जो फाइबर पाया उसके कारण मटर खाने से जल्दी भूख नहीं लगती है और पेट भरा भरा महसूस होता है।
  • यदि आप जल्दी वजन घटाना चाहते है तो रोज मटर के दानो का सेवन ज़रुर करें।

दिल के लिए

  • हरी मटर का सेवन करना आपके दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इसमें एंटी इनफ्लैमेटरी व एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपको दिल की बीमारियों से बचाते हैं।
  • इनसे ब्लड प्रेशर निंयत्रित रहता है जो हार्ट अटैक का मुख्य कारण होता है।
  • इसमें फाइबर पाया जाता है जो शरीर में गंदे कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम कर देते है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है।
  • इस कारण से हाई बीपी और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • शरीर को रोगों से बचाने और इम्युनिटी पॉवर को स्ट्रांग बनाने के लिए मटर ज़रूर खाएं।
  • हरे मटर के दाने में लोहा, मैंगनीज़, कॉपर जैसे तत्व के साथ एंटीआॅक्सीडेंट भी होते हैं।
  • ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

डायबिटीज के लिए

  • मटर में एंटी कैंसर के गुण होते है जो कैंसर के खतरे को कम करता है।
  • हरे मटर में एक विशेष प्रकार का तत्व सैपोनिन पाया जाता है जो कैंसर रोधी प्रकृति का होता है।
  • इसके कारण यह शरीर में कैंसर के सेल्स को बनने से रोकता है।
  • हरी मटर में कौस्मैस्ट्रोल होता है, यह एक विशेष फाइटोन्यूट्रिएंट है जो पेट के कैंसर से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
  • इसलिए हरी मटर को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।

त्वचा के लिए

  • हरी मटर में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाएं रखने में मदद करते हैं।
  • इससे आप हमेशा निखरी हुई नज़र आती है। आप चाहे तो झुर्रियों से निजात पाने के लिए मटर के दाने को पीसकर लेप बना कर भी इसका उपयोग कर सकते है।

इसके अलावा भी मटर खाने के कई सारे फायदे है। इसलिए आप चाहे तो Matar ki Sabji का सेवन करें या आप कच्चे मटर के दाने का भी सलाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते है।

Subscribe to