Papaya Enzyme: पाचन क्रिया सुधारने के अलावा कई समस्याओं में राहत देगा पपाया एंजाइम

Papaya Enzyme: पाचन क्रिया सुधारने के अलावा कई समस्याओं में राहत देगा पपाया एंजाइम

शरीर को सुचारु रूप से चलाने के लिए शरीर में कई तत्व पाए जाते है जिनका शरीर में होना बहुत आवश्यक होता है। क्या आप जानते है की हमारे शरीर का खाना कौन पचाने में मदद करता है? कौन है जिसकी मदद से हम साँस ले पाते है?

आपको बता दे की ये सब एंजाइम्स का कार्य होता है जो की शरीर के लिए सहायक होते है। एंजाइम्स हमारे शरीर के अंदर ही पाए जाते है। जो की शरीर की क्रियायों को नियमित करते है।

एंजाइम का कार्य शरीर के पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने का होता है। ठीक उसी प्रकार से पपाया एंजाइम्स भी शरीर की कई प्रकार से मदद करते है।

इस लेख के द्वारा आज हम आपको पपाया एंजाइम्स के बारे में बताने जा रहे है। यह शरीर के लिए उपयोगी है या नहीं इसके बारे में भी जानकारी होना आवश्यक है। ताकि आप अपना खान पान सही ढंग से रख सके। इसके लिए जानते है Papaya Enzyme.

Papaya Enzyme: जाने क्या है पपाया एंजाइम और इसके फायदे व नुकसान के बारे में

Papaya-Enzyme-in-Hindi

क्या है पपाया एंजाइम्स?

  • पपाया एंजाइम्स दरअसल पपीते के फलों में पाया जाता है।
  • पपीते में पेपेन नाम का एक पदार्थ होता है और यह एक प्रकार का एंजाइम है जो खाद्य पदार्थों को पचाने में मदद करता है।

पपाया एंजाइम्स शरीर के लिए फ़ायदेमंद भी है और हानिकारक भी, वह कैसे? चलिए जानते है

पपाया एंजाइम्स के फायदे

वजन घटाने में लाभकारी

  • वजन को कम करने के लिए कई लोग बहुत मेहनत करते है। जिम में जाकर पसीना बहाते है, डाइट प्लान फॉलो करते हैं। यदि आप भी अपना वजन कम करना चाहते है आपको पपीते का सेवन करना चाहिए यह बहुत ही लाभकारी होता है।
  • पपीते में वजन को कम करने के गुण पाए जाते है।
  • इसमें उपस्थित फाइबर्स वजन को कम करने में मदद करते है।

पाचन में लाभकारी

  • यदि किसी को पाचन की समस्या है तो वह पपीते का सेवन कर सकता है यह उसके लिए बहुत ही फ़ायदेमंद रहता है।
  • पपीते में कई प्रकार के पाचन एंजाइम्स पाए जाते है जो की पाचन में मदद करते है।
  • पपीते का सेवन करने से पाचन तंत्र सुचारु रूप से कार्य करने लगता है। इसलिए इसका सेवन करना अच्छा होता है।

मासिक धर्म में फ़ायदेमंद

  • कई महिलाओ को मासिक धर्म के समय दर्द की समस्या रहती है।
  • ऐसे समय में दवाओं का सेवन करना भी हानिकारक माना जाता है इसलिए यदि दर्द की रोकथाम करनी है तो आप पपीते का सेवन कर सकते है।
  • यह दर्द को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से मासिक धर्म भी नियमित रूप से चलता है।

आँखों के लिए लाभकारी

  • आजकल छोटे छोटे बच्चों को भी चश्मा लग जाता है। यह सब होता है विटामिन्स की कमी के कारण।
  • पपीते का सेवन करने से आँखों की रौशनी बढ़ती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है।
  • यदि आप इसका सेवन करते है तो उम्र बढ़ने पर आँखों को होने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आंखे भी स्वस्थ्य भी रहती हैं।

कोलेस्ट्रॉल को कम करे

  • आज के युग में अनियमित जीवन शैली के चलते कई लोगो को केलोस्ट्रोल के बढ़ने की समस्या रहती है।
  • पपीते का सेवन करने से केलोस्ट्रोल बढ़ जाने की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।
  • पपीते में उच्च मात्रा में फाइबर के तत्व पाए जाते है। जो की केलोस्ट्रोल को कम करने में मदद करते है।

आपको बता दे बाजार में पपाया एंजाइम्स के सप्लीमेंट्स भी उपलब्ध है। पपाया एंजाइम्स जितना फ़ायदेमंद है उसके कुछ नुकसान भी है जिसे जानना भी जरूरी है।

Papaya Side Effects:

आप पपाया एंजाइम के सप्लीमेंट्स ले रहे है या फिर अधिक मात्रा में पपीते का सेवन कर रहे है तो यह भी हानिकारक हो सकता है।

गर्भवती महिला के लिए

  • गर्भवती महिलाओ के लिए पपीते का सेवन नुकसानदायक होता है।
  • गर्भ के दौरान उन्हें पपीता खाने से मना किया जाता है क्योंकि इसके सेवन से गर्भपात की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • गर्भवती महिला के माँ बनने के बाद भी कुछ दिन तक पपीता नहीं खाना चाहिए यह शिशु के लिए भी हानिकारक होता है।

एलर्जी होने का खतरा

  • पपीते में लेटेक्स नाम का पदार्थ पाया जाता है जो की शरीर में एलर्जी उत्पन्न कर सकता है।
  • इसलिए पपीता के सेवन से कुछ लोगो को एलर्जी की समस्या भी हो जाती है।
  • इसलिए जिन लोगो को पपीता खाने के बाद एलर्जी नजर आये उन्हें पपीते का सेवन बंद कर देना चाहिए और अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

पथरी की समस्या

  • पपीता को खाने से लाभ होते है परंतु क्या आपको पता है? यदि पपीते का ज्यादा सेवन किया जाए तो इससे पथरी की समस्या भी हो सकती है।
  • पपीते में विटामिन सी पाया जाता है इसके कारण से यदि इसे ज्यादा खाया जाए तो विटामिन सी की मात्रा बढ़ जाती है। जो पथरी के लिए जिम्मेदार होता है।

दस्त में हानि कारक

  • यदि किसी व्यक्ति को दस्त की समस्या हो रही है तो उसे पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • वैसे तो पपीता एक अच्छा पाचक होता है। लेकिन दस्त के लिए यह फ़ायदेमंद नहीं होता है।
  • इसलिए दस्त के समय इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

पीलिया के लिए जिम्मेदार

  • पपीते में बीटा केरोटीन और पपाइन नामक पदार्थ पाया जाता है।
  • पपीते के अधिक सेवन से बीटा केरोटीन और पपाइन के बढ़ जाने के कारण पीलिया जैसे रोग हो सकते है। इसके कारण पपीते का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

उपरोक्त कारणों की वजह से पपीते का ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। पपीते के तासीर गर्म होती है इसलिए इसे बहुत ही सोच समझ कर उपयोग करना चाहिए। यदि पपीता खाने से आपको कुछ भी बुरे लक्षण दिख रहे है तो अपने डॉक्टर से ज़रूर संपर्क करे।

पपीता प्रकृति द्वारा दिया गया एक बहुत ही उत्तम उपहार है। बस इसे जानकारी के साथ सेवन करना चाहिए ताकि आप इसके गुणों का लाभ ले सके। उपरोक्त जानकारी को ध्यान में रखते हुए ही इसका सेवन करना चाहिए। आजकल बाजार में इसके सप्लीमेंट्स भी उपलब्ध है यदि आप उनका सेवन कर रहे है तो उसके फायदे और नुकसान के बारे में भी जान ले।

Subscribe to