Sonth Ke Fayde: सोंठ के असरकारी उपाय जो दिलाएंगे अनेक बीमारियों से निजात

Sonth Ke Fayde: सोंठ के असरकारी उपाय जो दिलाएंगे अनेक बीमारियों से निजात

सोंठ यानि की सुखा हुआ अदरक इसके एक नही कई सारे फायदे होते है। आपकी बहुत सारी तकलीफों को सोंठ के सेवन से दूर किया जा सकता है। आयुर्वेद में सोंठ को गुणों से भरपूर माना गया है।

सोंठ के इस्तेमाल से आप कई सारी दवाइयाँ तैयार कर सकते है। सोंठ एक ऐसी प्राकृतिक औषधि है जिसका उपयोग हम रोजमर्रा की ज़िदगी में करते है। इसे हमारे घरों में मसालों के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। सर्दी खांसी जैसी बीमारियों के लिए सोंठ रामबाण इलाज माना जाता है।

Sonth के सेवन से कई सारी बीमारियों से खुद को बचा कर रखा जा सकता है। सोंठ पुरानी से पुरानी खांसी को ठीक करने में कारगर होता है। सोंठ तासीर में गर्म होता है। ये पेट से सम्बन्धित सभी विकारो को ठीक करने में सक्षम होता है। इससे इन्फेक्शन, माइग्रेन आदि ऐसी कई बीमारियों को ठीक किया जा सकता है।

Sonth Powder बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी के लिए एक रामबाण इलाज की तरह काम करता है। Sunth Powder में मौजूद इसके औषधीय गुण बहुत सारे शारीरिक समस्याओं में बचाव का काम करते हैं और बहुत लाभदायक सिद्ध होते हैं। सोंठ दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वातनाशक औषधि है। सोंठ की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दी के मौसम में तो ये विशेष लाभकारी होती है पर गर्मी के मौसम में इसका सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में नही करना चाहिए। जानते है Sonth Ke Fayde.

Sonth Ke Fayde: जाने सोंठ के असरकारी और अद्भुत फायदे

Sonth-Ke-Fayde-in-Hindi

सोंठ के फायदे: Dry Ginger Benefits

आइये जानते है सोंठ आपको कितनी सारी समस्याओं से निजात दिला सकता है:

कब्ज में फ़ायदेमंद

  • एक चम्मच पीसी हुई सोंठ और एक चम्मच सेंधा नमक को एक गिलास पानी में गरम करके पीने से पेट से सम्बन्धित विकारो से छुटकारा मिलता है।
  • कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द आदि समस्याओं को ठीक करने में सोंठ बहुत उपयोगी साबित होता है इसलिए इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए।

वजन को घटाने में है सहायक

  • अगर आप ही अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान है तो सूखे अदरख का पाउडर यानि की सोंठ आपके वजन को कम करने में एक मुख्य भूमिका निभा सकता है।
  • इसके लिए आप गरम पानी में आधा चम्मच अदरक पाउडर यानि की सोंठ को मिलाकर इसका काढ़ा तैयार कर लीजिये।
  • अब आप इसे हर दिन पीजिये, आप खुद कुछ दिनों में देखेंगे की किस तरह आपका वजन कम हो रहा है।
  • सोंठ आपके वजन को तो कम करता ही है साथ ही ये आपकी पाचन क्रिया को भी सुधार देता है।

गठिया में है सहायक

  • अगर आप भी गठिया की बीमारी से ग्रस्त है तो सोंठ आपके लिए बहुउपयोगी साबित हो सकता है।
  • इसका सेवन करने से गठिया से होने वाली सुजन को कम किया जा सकता है।
  • गठिया के मरीज़ों को पानी में 2 से 3 चम्मच सोंठ पाउडर मिलाकर उसे उबालकर फिर पीना चाहिए।
  • इसके अलावा उबले हुए पानी के साथ शहद और अदरक पाउडर को पीने से भी गठिया में लाभ होता है।

जोड़ों की समस्या में दे राहत

  • सोंठ, जायफल को पीसकर तिल के तेल में डालकर उसमें भीगी हुई पट्टी जोड़ों पर लगाने से जोड़ों सम्बन्धी समस्या में आराम मिलता है।
  • इससे सुजन की समस्या कम हो जाती है साथ ही यह जोड़ों की तकलीफ को भी कम करता है।

भूख बढ़ाने में है सहायक

  • एक छोटे सोंठ के टुकड़े पर सेंधा नमक और निम्बू का रस लगाकर उसे खाने से आपकी भूख खुलने लगेगी।
  • इसके सेवन से आपका मन खाना खाने का करने लगेगा। अगर बच्चों को भूख न लगने की शिकायत रहती है तो आप उन्हें ये दीजिये इससे उनको पूरी तरफ फायदा होगा।

बुखार से रोकथाम करने में है सहायक

  • यदि बुखार आ गया हो तो इससे बचने के लिए आप गर्म पानी में सोंठ के चूर्ण और दो लौंग को डाल लें और जब यह गुनगुना हो जाये तब आप इस पानी का सेवन करें।
  • इससे बुखार फैलाने वाले जीवाणु नष्ट हो जाएगें और आपका बुखार जल्दी ठीक हो जाएगा।
  • इस पानी का सेवन दिन में दो से तीन बार ज़रूर करे साथ ही इसका सेवन संक्रमन से होने वाले बुखार से भी आपको छुटकारा दिला देगा।

कैंसर की रोकथाम करता है

  • सोंठ में कैंसररोधी गुण भी मौजूद होते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते है।
  • इसके अलावा गर्भाशय के कैंसर की संभावनाओं को कम करने में भी यह फ़ायदेमंद होता है।

मधुमेह के उपचार में है सहायक

  • बढ़ी हुई शुगर को भी सोंठ के सेवन से कंट्रोल में किया जा सकता है।
  • ये मधुमेह के रोगियों के लिए एक बहुत लाभकारी औषधि की तरह काम करता है।
  • मधुमेह के रोगियों को इसे 2 ग्राम अदरक पाउडर को थोड़े से नमक के साथ मिलाकर सेवन करना चाहिए।
  • इसे पानी के साथ या बिना पानी के किसी भी तरह लिया जा सकता है।
  • धीरे धीरे इसके सेवन से मधुमेह पूरी तरह नियंत्रण में आ जाती है।

खांसी को ठीक करती है

  • सोंठ के उपयोग से खांसी की समस्या में भी राहत मिल जाती है।
  • एक चम्मच सोंठ के चूर्ण के साथ एक चम्मच मुलेठी का चूर्ण गुनगुने पानी में लेने पर छाती में जमा कफ बाहर निकलता है और खांसी में आराम मिलता है।

गर्भवती महिलाओ के लिए है असरदार

  • गर्भवती महिलाओ को अक्सर जी मचलाने, ठंड में पसीना आने, चक्कर आने और उल्टी जैसी समस्याएं बनी हुई रहती है।
  • उनकी इन समस्याओं को कम करने में सोंठ बेहद फ़ायदेमंद साबित होता है।
  • जब भी गर्भवती महिला को जी मचलने या उलटी जैसी समस्या हो रही हो तो उन्हें सोंठ का सेवन कर लेना चाहिए। ये बहुत हद तक उनकी इन समस्याओं को दूर कर देता है।

माइग्रेन

  • एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सोंठ पाउडर पानी में मिलाकर पीने से माइग्रेन से धीरे धीरे आराम मिलता है।
  • सुखी हुई अदरक को अगर सुंघा भी जाये तो इससे भी सिरदर्द में आराम मिलता है।
  • इसके अलावा सोंठ को पानी में मिलाकर इसका लेप बनाकर सिरदर्द होने पर इसे लगाने से भी लाभ होता है।

दस्त और डायरिया से बचाता है

  • दस्त और डायरिया के इलाज के लिए सोंठ पाउडर बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • इसके लिए थोड़े से गुनगुने पानी में एक चम्मच सोंठ का रस या पाउडर डालकर इसे दिन में 2 से 3 बार लेने से डायरिया और दस्त की समस्या दूर होने लगती है।
  • ये दस्त को रोकने के लिए एक बहुत ही असरकारक इलाज माना जाता है।

तो ये तो कुछ उपयोगी सोंठ के फायदे। अगर आप भी लेख में बताई गई समस्याओं का सामना कर रहे हो तो सोंठ का सेवन कर के इन समस्याओं से निजात प्राप्त कर सकते हैं।

Subscribe to