Urvashi Rautela Workout: जानिये खूबसूरत उर्वशी रौतेला के फिटनेस टिप्स

Urvashi Rautela Workout: जानिये खूबसूरत उर्वशी रौतेला के फिटनेस टिप्स

फिल्म अभिनेत्री और मिस इंडिया का टायटल जीत चुकी उर्वशी रौतेला एक खूबसूरत व्यक्तित्व की मालकिन है। उर्वशी रौतेला भारतीय फिल्मों में अभिनय के साथ साथ मॉडलिंग में भी हाँथ आजमाती रहती हैं।

उर्वशी ने अपनी खूबसूरत बॉडी और अभिनय कौशल के बल पर बॉलीवुड में सफलता पाई है। अपने कैरियर के स्टार्ट में उन्होंने अनिल शर्मा की फ़िल्म सिंह 'साब द ग्रेट' की थी। उसके बाद वह सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, और हेट स्टोरी 4 जैसी फिल्मों में भी नजर आई हैं।

उर्वशी अपनी फिल्मो के साथ साथ अपनी फिटनेस और टोंड बॉडी के लिए भी बहुत ज्यादा फेमस हैं। वो अपनी फिटनेस और डाईट पर बहुत ज्यादा ध्यान देती हैं। वो अपनी फिटनेस लेवल को बरकरार रखने के लिए नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं और अपनी डाईट का ख़ास ख्याल रखती हैं।

आज के इस लेख में हम आपको उर्वशी रौतेला के फिटनेस के राज बताने जा रहे हैं। इन्हें जानकर आप भी इन फिटनेस टिप्स का इस्तेमाल करके उर्वशी की तरह का फिगर पा सकते हैं। पढ़ें Urvashi Rautela Workout.

Urvashi Rautela Workout: जाने उर्वशी रौतेला रखती हैं खुद को कैसे फिट

Urvashi-Rautela-Workout-in-Hindi

उर्वशी के अनुसार आपको हर रोज वर्कआउट जरूर करना चाहिए। इसके लिए आपको जितना भी समय मिले आपको उसका इस्तेमाल करना चाहिए। उर्वशी के अनुसार वो थोड़ी सी जगह में भी बिना किसी वर्कआउट के साज-सामान के भी वर्कआउट कर सकती हैं। उनका कहना है कि वर्कआउट के लिए किसी भी सामान या डम्‍बल्‍स की कोई बहुत ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती है। आप उर्वशी को सिर्फ एक चेयर दे दो तो वो उस चेयर की मदद से ही वर्कआउट कर सकती हैं। आप चेयर से ट्राइसेप्‍स, शोल्‍डर, एब्‍स, लेग्‍स के साथ और भी बहुत सारे एक्‍सरसाइज को आराम से कर सकते हैं। जानते हैं उर्वशी द्वारा किये जाने वाले कुछ मुख्य वर्कआउट के बारे में।

माउंटेन क्लाइंबर

  • माउंटेन क्लाइंबर वर्कआउट आपके शरीर के कोर मांसपेशियों के साथ साथ पैरों को मजबूती प्रदान करने में काफी असरदार साबित होता है।
  • इस वर्कआउट की मदद से आप बहुत शीघ्र और बड़े ही असरदार तरीके से अपने बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं।
  • आप भी चाहें तो अपने वर्कआउट के पहले से बनाये गए रूटीन में इस वर्कआउट को भी शामिल करके अपने कम्प्लीट वर्कआउट सेशन में विविधता लेकर आ सकते हैं।
  • इसे अपने रूटीन में शामिल करने से आपका वर्कआउट और ज्यादा चुनौतीपूर्ण तथा प्रभावी हो जाएगा।
  • आप चाहें तो इस वर्कआउट के दौरान टीआरएक्स बैंड का इस्तेमाल करके आप और ज्यादा बेहतर नतीजे प्राप्त कर सकते हैं।

रस्सी कूदना

  • रस्सी कूदना एक खेल की तरह माना जाता है, पर यह एक सम्पूर्ण व्यायाम भी माना जाता है।
  • इसे करने से आपके शरीर की सभी मांसपेशियां खुल जाती है और बेहतर ढंग से काम करने लग जाती हैं।
  • इसका अभ्यास आप कहीं भी कर सकते है। आप इसे घर, पार्क, आउटडोर कहीं भी कर सकते हैं।
  • इसका असर आपके हाथ, पैर और कोर मांसपेशियों पर होता है और इससे ये सब मजबूत होते है। इससे आपका अतिरिक्त फैट शरीर की सभी मसल्स से हट जाता है।

बॉक्सिंग

  • बॉक्सिंग आपके शरीर का स्टेमिना बढाने के साथ साथ फिट भी रखता है।
  • इसकी मदद से आप अपने बॉडी के अपर पार्ट, लोअर पार्ट और कोर मांसपेशियों को भी ताकतवर बना सकते हैं।
  • बॉक्सिंग करने से आपका शरीर बहुत देर तक कैलोरी बर्न करता रहता है। जिससे आपके बॉडी में ज्यादा फैट जमा हीं नहीं हो पाता है और आपका मोटापा भी कम होने लग जाता है।
  • बस इसे नियमित रूप से कर लेने से आपको जिम जाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है और आप अपने घर पर ही एक पंचिंग बैग की सहायता से इसका नियमित अभ्यास कर सकते हैं।

योग

  • उर्वशी योग का भी नियमित अभ्यास करती है और योग भी उर्वशी के फिटनेस में बहुत बड़ा योगदान देता है।
  • अक्सर उर्वशी अपने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर योग को प्रोमोट करती हुई भी दिख जाती हैं।
  • नियमित रूप से योग करने से ना सिर्फ आपका शरीर स्वस्थ्य और फिट रहता है बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी इससे मजबूती मिलती है।
  • उर्वशी वृक्श्चिकासन का नियमित अभ्यास नियमित तौर पर करती हैं। उनका कहना है कि इस आसन को नियमित रूप से करने पर निश्चय को दृढ़ता मिलती है।

हैंडस्टैंड

  • हैंडस्टैंड भी आपकी फिटनेस लेवल को बनाये रखता है। यह आपके बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा देता है।
  • आप चाहे तो हैंडस्टैंड की स्थिति में पुश-अप भी कर सकते हैं, ये भी आपके शरीर को फायदा पहुंचाते है।
  • इसके अभ्यास से आपके कंधे और हाथों की मांसपेशिया मजबूत बन जाती है और संतुलन बेहतर बन जाता है।

कार्टव्हील एक्सरसाइज

  • कार्टव्हील एक्सरसाइज को एक संपूर्ण शारीरिक एक्सरसाइज की तरह माना जाता है।
  • इसके नियमित अभ्यास से आपकी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होने लग जाता है और शारीरिक संतुलन भी बेहतर हो जाता है।
  • इसके अभ्यास के लिए आपको अपने दोनों हाथों तथा पैरों के सहारे गाड़ी के चक्के की तरह जमीन पर लुढकना होता है।
  • इस स्थिति में आप एक चक्के की तरह घुमते हुए नजर आने चाहिए। इस वर्कआउट में शरीर के सारे मसल्स की एक्सरसाइज हो जाती है।

मार्शल आर्ट

  • मार्शल आर्ट के वर्कआउट भी शरीर को फिट रखने के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं।
  • उर्वशी अपने आप को फिर और तंदुरुस्त रखने के लिए मार्शल आर्ट का भी नियमित अभ्यास करती हैं।
  • आप भी अपने वर्क आउट रूटीन में मार्शल आर्ट को शामिल कर के इसके फायदे उठा सकते हैं।

डांस

  • उर्वशी के अनुसार उन्हें डांसिंग में हमेशा दिलचस्पी रही है और वो अलग अलग तरह के कई सारे डांस फॉर्म को ट्राय करती है और इसे काफी एंजॉय भी करती हैं।
  • उनके अनुसार उन्हें खुद को डांस के माध्यम से खुद को फिट रखना बहुत अच्छा लगता है।
  • वो डांस को भी अपने वर्कआउट रूटीन में जगह देती हैं।
  • उनके अनुसार ज्यादातर वर्कआउट बोरिंग होते हैं पर डांस एक ऐसा वर्कआउट है जिसे हम एन्जॉय कर सकते है और साथ ही खुद को इससे फिट भी रख सकते हैं।

आज के इस लेख में आपने जाना उर्वशी रौतेला के फिटनेस टिप्स के बारे में। जो Hot Urvashi Rautela को बनाते है एकदम परफेक्ट अगर आप भी खुद को उर्वशी की तरह फिट रखना चाहते हैं तो आप लेख में बताये गए वर्कआउट को जरूर आजमाएं।

Subscribe to