Wine Facial: रेड वाइन का उपयोग कर के लाये अपने चेहरे पर निखार

Wine Facial: रेड वाइन का उपयोग कर के लाये अपने चेहरे पर निखार

अपने चेहरे पर निखार कौन नहीं चाहता है? चेहरे को सुन्दर और खूबसूरत बनाने की कामना हर महिला की रहती है। जिसके लिए वह कई प्रकार के प्रयास भी करती रहती है।

चेहरे को सुन्दर बनाने के लिए बाजार में भी कई तरह के उत्पाद मौजूद है जिनका उपयोग कर चेहरे  को कुछ समय के लिए सुन्दर और खूबसूरत बनाया जा सकता है।

इसके अलावा महिलाएं चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए पार्लर का सहारा भी लेती है। चेहरे पर फेशियल करने से चेहरे की सुंदरता बढ़ जाती है। साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आता है।

आप चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कई तरह के फेशियल भी करवा सकती है। चेहरे के ग्लो को बढ़ाने और उसे सुन्दर बनाने के लिए वाइन फेशियल बहुत ही असरकारी होता है। रेड वाइन का सेवन करना भी लाभकारी होता है। लेकिन यदि आप उसे चेहरे पर उपयोग करती है तो यह चेहरे की सुंदरता को भी यह बढ़ा देता है। आईये जानते है Wine Facial किस प्रकार के फायदे देता है।

Wine Facial: जाने वाइन फेशियल के फायदे और इसका इस्तेमाल करते समय बरतने योग्य सावधानियां

रेड वाइन को पीने से कई फायदे होते है। लेकिन आजकल रेड वाइन का उपयोग फेशियल के लिए भी किया जाने लगा है क्योंकि यह चेहरे के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है।      

रेड वाइन के फायदे: Wine ke Fayde

डेड स्किन को हटाए

  • डेड स्किन के कारण चेहरा काला काला और गन्दा दिखने लगता है। इसलिए डेड स्किन को हटाना ज़रुरी होता है ताकि आपकी स्किन साफ और चमकदार दिख सके।
  • रेड वाइन से फेशियल करने से त्वचा की डेड स्किन दूर हो जाती है और त्वचा में निखार आ जाता है।
  • इसके अलावा डेड स्किन को हटाने के लिए आप चाहे तो अंगूर के छिलके को ले लें और उसमे रेड वाइन को मिलकर अच्छे से मैश कर ले। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे और त्वचा पर लगाए और स्क्रब करे। ऐसा करने से भी डेड स्किन दूर हो जाती है।

दाग धब्बे और मुंहासे दूर करे

  • धूल मिट्टी और प्रदूषण जैसे कारणों से चेहरे पर दाग धब्बे और मुंहासे हो जाते है जिसके कारण चेहरा सुन्दर नहीं दिखाई देता है।
  • Red Wine for Skin से फेशियल करने से इस प्रकार की समस्या दूर हो जाती है साथ ही इन समस्याओं का बार बार आना भी कम हो जाता है।
  • साथ ही रेड वाइन ब्लड सर्कुलेशन को भी अच्छा रखने में मदद करती है। जिससे भी दाग धब्बे नहीं होते है।

टैनिंग दूर कर त्वचा को निखारे:

  • फेशियल करने से टेनिंग दूर होती है। लेकिन ऐसा होता है की टेनिंग के लिए कई बार फेशियल करवाना पड़ता है तभी टेनिंग जाती है।
  • यदि आप रेड वाइन से फेशियल करवाती है तो इस प्रकार की समस्या नहीं आती है। रेड वाइन टेनिंग को जल्दी से दूर करने में सहायक होता है।
  • इसमें ऐल्कोहॉल पाया जाता है इसीलिए यह टेनिंग को दूर कर त्वचा को साफ कर पाता है। यह टेनिंग के लिए बहुत ही असरकारी होता है।

स्किन को निखारने में सहायक

  • रेड वाइन से फेशियल करने से त्वचा में निखार आता है और त्वचा खिली खिली लगने लगती है।
  • यह इसलिए होता है क्योंकि रेड वाइन में ऐंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते है जो की त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते है साथ ही यह त्वचा को क्लीन करने का कार्य भी करते है।
  • इसलिए रेड वाइन का इस्तेमाल फेशियल के तौर पर किया जा रहा है।

आपकी उम्र को छुपाये

  • कई बार चेहरे पर दाग-धब्बे और झुर्रियों के कारण उम्र बड़ी लगने लगती है। यह समस्या बहुत से लोगो को होती है।
  • इसके लिए यदि आप रेड वाइन का इस्तेमाल करते है तो यह आपके इन समस्याओं को दूर कर देती है जिसके कारण आप उम्र बढ़ने पर भी जवान नजर आते है। यह त्वचा में लचीलेपन को बरक़रार रखती है।

उपरोक्त फ़ायदों के कारण इसका इस्तेमाल करना बहुत ही अच्छा रहता है। यह आपको सुन्दर बनाने ने मदद करती है। रेड वाइन फेशियल को हर 15 दिन में एक बार करवाए, ऐसा करने से आपकी त्वचा बेदाग और निखरी नजर आने लगेगी।

रेड वाइन फेस पैक: Wine Face Peck

  • रेड वाइन फेशियल के साथ साथ चेहरे को निखारने के लिए आप रेड वाइन के फेस पैक का भी इस्तेमाल कर सकती है।
  • यह भी चेहरे की रंगत को निखारने में मदद करता है। साथ ही चेहरे की अन्य समस्याओं को भी दूर करने में लाभकारी होता है।

कैसे बनाये रेड वाइन फेस पैक

  • रेड वाइन फेस पैक को बनाने के लिए आधा कप रेड वाइन ले लें और उसमे दो से तीन चम्मच शहद मिला ले।
  • इसके बाद इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगा ले। आधे घंटे तक इसे चेहरे पर लगा रहने दे।
  • इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसे वीक में दो बार करे, इससे आपके चेहरे में परिवर्तन दिखेगा।

रेड वाइन के उपयोग में ध्यान रखे यह सावधानियां

  • रेड वाइन का उपयोग करना फ़ायदेमंद होता है लेकिन इसे करवाने के लिए कुछ सावधानियों को रखना भी ज़रूरी होता है क्योंकि हर किसी की स्किन का टाइप अलग अलग होता है।
  • आपको बता दे की रेड वाइन फेशियल ड्राई स्किन वालों को नहीं करवाना चाहिए। इससे उनका चेहरा ख़राब हो सकता है।
  • रेड वाइन में एलकोहल होता है इसलिए इसे डायरेक्ट त्वचा पर नहीं लगवाना चाहिए।
  • यह नुकसान कर सकती है। जब भी रेड वाइन का उपयोग स्किन के लिए करे तो उसमे गुलाब जल को मिलाये। यह फ़ायदेमंद रहता है।
  • रेड वाइन का पहली बार उपयोग करने से पहले इसका परीक्षण कर लेना चाहिए क्योंकि कुछ लोगो की स्किन सेंसिटिव होती है तो हो सकता है की इससे एलर्जी हो जाए।
  • यदि इसके इस्तेमाल के बाद एलर्जी होती है तो इसका उपयोग बंद कर देना चाहिए।

रेड वाइन में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉश्चराइज रखने में मदद करते है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट के तत्व त्वचा की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायता करते है। इसलिए रेड वाइन का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए फ़ायदेमंद होता है। यदि आप इसका इस्तेमाल घर पर नहीं करना चाहती है तो इसे पार्लर में भी करवा सकती है। बहुत से पार्लरो में इसका फेशियल और पैक का इस्तेमाल किया जाता है।

Subscribe to