Aerial Yoga: एरियल योग देगा आपके शरीर को फूर्ति और तंदुरुस्ती

Aerial Yoga: एरियल योग देगा आपके शरीर को फूर्ति और तंदुरुस्ती

अपनी सेहत को लेकर लोग आजकल काफी ज्यादा सतर्क हो गए है इसलिए लोग अपने आप को सेहतमंद बनाये रखने के लिए अब योग या एक्सरसाइज आदि का सहारा ज़रुर लेने लगे हैं। लोग अब अपनी दिनचर्या में से अपने शरीर के लिए भी समय ज़रूर निकालते है।

पर ऐसा जरुरी नहीं की आप अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए अपने रूटीन में जिम जाना शामिल करे। कई लोग योग का सहारा लेते है और अपने आप को काफी हद तक स्वस्थ रखने में सक्षम होते है।

वैसे तो योगा को भी कई प्रकार होते है। इसमें आज कल लोगो में एरियल योग का चलन काफी ज्यादा हो गया है। इस एरियल योग को कई लोग एंटी ग्रेविटी योग के नाम से भी जानते है।

इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बता रहे की एरियल योग करके आपको किस तरह के फायदे मिलते है। इस एरियल योग को कर के आप किस तरह से अपने आप को फिट रख सकते है। इस लेख में पढ़े Aerial Yoga.

Aerial Yoga: जाने एरियल योग क्या होता है, इसे कैसे करते हैं और इसके फायदे

Aerial-Yoga-in-Hindi

एरियल योग क्या होता है?

  • एरियल योग जिसे कई लोग एंटी ग्रेविटी योग के नाम से भी जानते है।
  • इस एरियल योग को स्लीक फाइबर के कपड़े के साथ किया जाता है।
  • इसमें स्लीक के कपड़े में पूरे शरीर को बांधा जाता है और हवा में योग किया जाता है।
  • यह एरियल योग दरअसल योग, जिम्नैस्टिक, डांस और एरोबिक्स आदि की मिली झूली एक्टिविटी से बना है।
  • इस योग में सिल्क के कपड़े को या फिर किसी रस्सीनुमा कपड़े को बाँधा जाता है।
  • इसे जमीन से कुछ फ़ीट ऊपर रखा जाता है और फिर इसकी मदद से कुछ मूवमेंट किया जाता है अपने शरीर पर लपेट कर।

किस तरह करे इस योग को

  • इस योग को हफ्ते में सिर्फ 5 दिनों के लिए ही करे।
  • इसी के साथ रोज़ाना इसका अभ्यास 45 मिनट तक करे।
  • इस पूरे 45 मिनट के अभ्यास में 3 बार ब्रेक ले और ब्रेक की अवधि को 2-2 मिनट की रखे।
  • एरियल योग में बनाए जाने वाले पोस्चर पर काफी ज्यादा ध्यान दिया जाता है।
  • इसी के साथ इसमें सांसो पर ध्यान देने के साथ साथ हाथों और पैरों की क्रिया पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

एरियल योग में रखे इन बातों को ध्यान

  • एरियल योग काफी फ़ायदेमंद होता है और इसे किसी इंस्ट्रक्टर के अनुसार ही करे।
  • इस एरियल योग को काफी ध्यान से और आराम पूर्वक ही करना चाहिए क्योंकि इस योग में किसी भी प्रकार की अगर कोई लापरवाही की तो यह जिंदगी भर की शारीरिक समस्या को भी उत्पन्न कर सकता है।
  • इसमें अधितर समस्या जैसे हड्डी खिसकना, मांसपेशियों में खिंचाव होना साथ ही साथ मांसपेशियों में दर्द का होना जैसी परेशानियाँ सामने आती है।
  • इस योग को करने के लिए बॉडी को बैलेंस करते हुए सभी मूवमेंट्स करना एक अहम और महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

एरियल योग करने के फायदे

तनाव कम करने में सक्षम

  • एरियल योग को करने में जब सिल्क के कपड़े में शरीर को बाँधा जाता है और फिर बॉडी मूवमेंट्स किये जाते है।
  • इस दौरान शरीर में एंडोर्फिन नामक हॉर्मोन का स्तर बढ़ जाता है।
  • जिससे यह शरीर में तनाव को कम करता है और डिप्रेशन की अवस्था से मनुष्य को बाहर निकालता है।
  • इस योग को करते समय मनुष्य का पूरा ध्यान अपने आप पर होता है।
  • जिस वजह से वह तनावमुक्त होता है और साथ ही उनके अंदर की नकारात्मकता सकारात्मकता में बदल जाती है।
  • इस योग को करने के दौरान व्यक्ति का शरीर हवा में रहता है जिससे मसल्स को काफी मज़बूती मिलती है।
  • इस पूरे एरियल योग को करने से व्यक्ति अपने मन और तन में आपस में तालमेल आसानी से बिठा सकता है।
  • एरियल योग सही तरीके से करने पर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।
  • जिससे किसी भी तरह का दबाव दिमाग पर नहीं पड़ता है और व्यक्ति तनाव मुक्त रहता है।

याददाश्त के लिए फ़ायदेमंद

  • एरियल योग करने से बॉडी में शरीर में न्यूरल कनेक्शन काफी स्ट्रांग होता है।
  • इस वजह से याददाश्त काफी अच्छी अच्छी हो जाती है। किसी भी चीज को याद रखना बहुत आसान होता है।
  • यह दिमाग पर पॉजिटिव प्रतिक्रिया दिखता है जिससे दिमाग को काफी फायदा मिलता है।

एंटी एजिंग के लिए फ़ायदेमंद

  • एरियल योग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही मात्रा में और सही प्रकार से होता है।
  • इस वजह से स्किन की समस्या कम होती है।
  • इसी के साथ यह एरियल योग का अभ्यास बॉडी को काफी ज्यादा डेटोक्सीफाइड करने में भी सक्षम होता है।

बॉडी में संतुलन बनाए

  • यह एक एंटी ग्रेविटी योग होता है जिसमें बॉडी में संतुलन बनाये रखना ज़रुरी होता है।
  • शुरुआत में इस योग को करने में थोड़ी समस्या आती है लेकिन धीरे धीरे इसे करने से बॉडी अपने आप संतुलन बनाना सीख जाती है।
  • इस योग में होने वाली क्रियाओं को करने के लिए बॉडी में संतुलन का होना काफी ज़रुरी होता है।
  • अपनी बॉडी को संतुलित बनाये रखने के लिए यह एक बेहतरीन योग है।

पाचन क्रिया को बेहतर बनाए

  • एरियल योग करते समय बॉडी में कई बॉडी पार्ट्स की अच्छी तरह से स्ट्रेचिंग होती है।
  • इससे शरीर की पाचन क्रिया काफी अच्छी रहती है।
  • एरियल योग में किये जाने वाले अलग अलग प्रकार के मूव्स सभी प्रकार की पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में सक्षम होते है।
  • एरियल योग करने से शरीर में एसिडिटी की समस्या भी जल्द ही दूर होती है।

शरीर में फ्लेक्सीबिलटी बढ़ती है

  • एरियल योग करने से शरीर में काफी जल्दी फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।
  • जब एक बार बॉडी फ्लेक्सिबल हो जाती है तो अपने आप इस योग के हर मूव को काफी आसानी से कर पाते है।
  • इस वजह से हड्डियों में होने वाली समस्या भी कभी उत्पन्न नहीं होती है।
  • यह शरीर में सभी अंगो की मांसपेशियों को काफी स्ट्रांग बना देता है।

पीठ दर्द में आराम दें

  • एरियल योग हवा में किया जाता है जिस वजह से पीठ में होने वाले दर्द से जल्द ही राहत मिलती है।
  • इसमें हवा में किये गए सभी मूवमेंट्स आपके पीठ के दर्द में काफी मददगार होते है।
  • इसी के साथ हिप्स जॉइंट के दर्द और रीढ़ की हड्डी के दर्द में भी जल्द ही आराम मिलता है।

इस ऊपर दिए लेख में आज हम ने आपको बताया की एरियल योग क्या होता है और इसे किस तरह से किया जाता है और साथ ही इसे करने के क्या क्या फायदे होते है। ऊपर इस लेख में बताई गयी बातों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और इसका ध्यान रखे, फिर इस योग को करे।

Subscribe to