Monsoon Fruits: मानसून के दौरान खाए स्वास्थ्य के लिए लाभकारी फल

Monsoon Fruits: मानसून के दौरान खाए स्वास्थ्य के लिए लाभकारी फल

मानसून भारत में बरसात की सौगात ले कर आता है, इसी के कारण मौसम बेहद खूबसूरत भी हो जाता है जो सभी के मन को काफी अच्छा लगता है। इस मौसम की हल्की ठण्ड और साथ ही इस मौसम की बारिश दोनों हीं गर्मियों से राहत देती है। यह पूरा मौसम कहीं ना कहीं आलस से भरा हुआ भी हो जाता है।

इस मौसम में ज्यादातर लोगो को गरमा गरम चीज़े खाना अच्छा लगता है और साथ ही कुछ ऐसी चीज़े जो कुरकुरी और चटपटी हो। लेकिन लोग यह भूल जाते है यह खूबसूरत मौसम अपने साथ कई सारी बीमारियों को भी साथ ले कर आता है।

इस मौसम में सबसे ज्यादा संक्रमण और एलर्जी की समस्या होती है और बार बार की यह समस्या शरीर में इम्युनिटी क्षमता को भी खराब कर देती है। ऐसे में इस मानसूनी मौसम में स्वस्थ रहने के लिए कुछ चुनिंदा फ्रूट्स का सेवन जरूर करना चाहिए।

आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं की आपको कौन कौन से फ्रूट्स का सेवन इस मानसून वाले मौसम में करना चाहिए। जिससे आप इस मौसम में भी स्वस्थ रह सकेंगे। इस लेख में पढ़े Monsoon Fruits.

Monsoon Fruits: जाने मानसून में कौन कौन से फ्रूट्स हो सकते हैं आपकी सेहत के लिए लाभकारी

Monsoon-Fruits-in-Hindi

आम का सेवन

  • आम को फलो का राजा भी कहा जाता है।
  • इस आम में सैचुरेटेड फैट, कोलेस्ट्रोल और सोडियम की भरपूर मात्रा होती है।
  • इस के अलावा इस में फाइबर, विटामिन बी 6, विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है।
  • इसका सेवन मानसून में करना बेहद लाभदायक होता है।
  • इससे मिलने वाले पौष्टिक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में सक्षम होते है।

जामुन का सेवन

  • बारिश के मौसम में मिलने वाला जामुन स्वाद में भी काफी अच्छा होता है और साथ ही काफी पौष्टिक भी होता है।
  • जामुन मानसून का फल होता है और इसमें कैलोरीज भी काफी कम मात्रा में होती है।
  • यह आयरन, फोलेट, पोटैशियम और विटामिन आदि जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।
  • इसका सेवन मानसून में शरीर में ऊर्जा बनाये रखता है। यह Seasonal Food होता है।
  • साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह बेहद अच्छा माना जाता है।

लीची का सेवन

  • Fruits in Season की बात करें तो लीची भी मानसून का फल होता है जो सिर्फ मानसून के दौरान ही मिलता है।
  • यह जितनी स्वादिष्ट होती है शरीर के लिए उतनी ही लाभकारी भी होती है।
  • लीची में सबसे ज्यादा विटामिन सी मिलता है जो इम्युनिटी सिस्टम को स्ट्रांग बनाने का काम करता है।
  • लीची में काफी ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते है। साथ ही यह वजन कम करने में भी काफी मददगार होता है।

केले का सेवन

  • केला एक ऐसा फल जो हर सीजन में आसानी से मिल जाता है।
  • वैसे केले का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है, लेकिन इसका सेवन मानसून में करना काफी फ़ायदेमंद साबित होता है।
  • इसमें दूसरे फलो के मुकाबले बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते है।
  • इससे पेट जल्द भर जाता है और साथ ही पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है।

नाशपाती का सेवन

  • बारिश के इस मौसम में नाशपाती का सेवन भी काफी फ़ायदेमंद साबित होता है।
  • इसमें काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन पाया जाता है।
  • जो शरीर को कई अलग अलग प्रकार के संक्रमणों से बचाने में सहायक होता है।
  • यह मानसून में बार बार स्वास्थ खराब होने की समस्या से राहत दिलाता है।
  • यह एक बहुत ही अच्छा Spring Fruits है।

पपीता का सेवन

  • पेट की सभी बीमारियों में पपीता एक रामबाण इलाज होता है।
  • पपीता हर सीजन में मिलता है जो आपको कई अलग अलग प्रकार के पौष्टिक तत्व प्रदान करता है।
  • पपीता में मौजूद भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में काफी मददगार होता है।
  • पपीता फाइबर का भी एक बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है।

आलू बुखारे का सेवन

  • इसका सेवन करने से शरीर में इम्युनिटी सिस्टम काफी स्ट्रांग बनता है।
  • और साथ ही मानसून में होने वाले सर्दी जुकाम से भी राहत मिलती है।
  • मानसून के मौसम में आलू बुखारे का सेवन ज़रूर करना चाहिए।

चेरी का सेवन

  • चेरी का टेस्ट जितना अच्छा होता है वो उतनी ही गुणकारी भी होती है।
  • इसका सेवन शरीर में इन्फेक्शन से लड़ने में काफी मदद करता है।
  • इसी के साथ यह कई सारे एंटी ऑक्सीडेंट्स से युक्त होता है।
  • जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में भी काफी मददगार होता है।

अनार का सेवन

  • अनार का सेवन शरीर में कई प्रकार के पौष्टिक तत्वों की पूर्ति करता है।
  • इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।
  • इसी के साथ हीमोग्‍लोबिन के स्तर को भी यह बढ़ाने में मददगार होता है।
  • अनार का सेवन मानसून के दौरान करने से ब्लड सही मात्रा में बनता है।

सेब का सेवन

  • रोज़ एक सेब खाना हमेशा आपको स्वस्थ रखने में सक्षम होता है।
  • चाहे तो सेब की जगह इसका जूस भी पी सकते है।
  • सेब कई प्रकार के तत्वों से युक्त है इस वजह से मानसून में इसका सेवन कई लाभ प्रदान करता है।
  • इसका सेवन पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है और खाना पचाने में मदद करता है।
  • इसी के साथ यह मानसून में आने वाले आलस को भी दूर कर के शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ा देता है।
  • और इस मौसम में होने वाले जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों में जकड़न की समस्या से भी राहत दिलाता है।

अनानास का सेवन

  • मानसून के मौसम में गैस, कब्ज और गैस्ट्राइटिस जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए अनानास का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है।
  • इसके अलावा मानसून के समय में पेट में किसी प्रकार की कोई सूजन हो या फिर दर्द हो तो इसका सेवन इन परेशानियों से राहत दिलाने में सक्षम होता है।
  • अनानास विटामिन सी से भरपूर होता है जो की मानसून के इस मौसम में सर्दी जुकाम की समस्या से राहत दिलाने में सक्षम होता है।

आडू का सेवन

  • आडू एक ऐसा फल जिसमे विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • साथ ही यह एंटी ऑक्सीडेंट्स का भी एक बहुत अच्छा स्रोत होता है।
  • मानसून में खाने से होने वाले इन्फेक्शन से लड़ने में और इसका खतरा कम करने में यह काफी सहायक होता है।
  • इसी के साथ यह इम्युनिटी को बढ़ाने में भी काफी हद तक सक्षम होता है।

इस ऊपर दिए लेख में आज हम ने आपको बताया की आप मानसून के मौसम में कौन से फलो का सेवन कर सकते है जो आपको स्वस्थ रखने में काफी हद तक सक्षम होते है। इसी के साथ इन फलो का सेवन शरीर में ऊर्जा का स्तर को भी बढ़ाता है और इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाने का काम करता है।

Subscribe to