Makhana Khane Ke Fayde: मखाने के सेवन से मिलते हैं आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ

Makhana Khane Ke Fayde: मखाने के सेवन से मिलते हैं आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ

सर्दी के मौसम में ड्राई फ्रूट खाना सेहत के लिए काफी फ़ायदेमंद होता है। काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, अखरोट जैसे ड्राय फ्रूट्स को सर्दी के मौसम में जरूर खाना चाहिए क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है। इनमे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर को ऊर्जा देने के साथ साथ कई तरह की बीमारियों से भी बचा कर रखने में मदद करते है। लेकिन क्या आप जानते है की इनके अलावा मखाना भी बहुत अच्छा होता है स्वास्थ के लिए!

मखाना एक प्रकार का ड्राई फ्रूट है जो पानी में उपजाया जाता है। मखाना का उत्पादन भारत के साथ साथ कोरिया, जापान और पूर्वी रूस के कुछ हिस्सों में होता है। भारत में ख़ास कर के बिहार राज्य में भी इसकी खेती की जाती है। हम में से बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि Fox Nut या मखाना (Makhana) कमल के फूल का एक हिस्सा होता है।

मखाने को कई नाम से जाना जाता है। मखानों को लोकप्रिय रूप से कमल के बीज, एयूरेल फेरॉक्स, गोर्गन नट और फूल मखाना के रूप में जाना जाता है। भारत में यह मखाने के नाम से ही फेमस है। मखानों की खेती ज्यादातर एशियाई देशों की गीली और दलदली भूमि में की जाती है।मखाना खाना सेहत के लिए काफी फ़ायदेमंद होता है। इसे ऑर्गेनिक हर्बल भी कहते हैं, क्योंकि यह रासायनिक खाद या कीटनाशक के उपयोग किए बिना उगाया जाता है।

भारत में मखाने का उपयोग व्रत व धार्मिक कार्यों में किया जाता है। अक्सर इसका उपयोग प्रसाद के रूप में किया जाता है। भुने हुए मखानों को आप नाश्ते के रूप में भी कर सकते है। इन्हे आप हल्का सा घी में भून लें और नमक डाल कर सेवन करें। यह खाने में कुरकुरे और स्वादिष्ट लगते है। मखाने से बनी खीर, सब्जी और नमकीन आदि को लोग बड़े चाव से खाते हैं। आइये आज जानते है की मखाने में कौन कौन से गुण पाए जाते है और मखाने को खाने के कौन कौन से फायदे (Fox Nut Benefits) मिलते हैं। आइये आज जानते है की Makhana Khane Ke Fayde.

Makhana Khane Ke Fayde: जाने मखाने को खाने से मिलने वाले फ़ायदे क्या क्या हैं?

मखाना स्वादिष्ट होने के साथ साथ पोषक तत्व से भरा हुआ होता है। Makhana Nutrition प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस, आयरन और प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है और साथ में कई प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। मखाने में कई तत्व ड्राई फ्रूट्स से भी ज्यादा होते हैं। अपने इन्हीं गुणों के कारण मखाने को सुपर फूड भी माना जाता है। इसका उपयोग चीनी दवाओं के साथ साथ कई सारी आयुर्वेदिक दवाईयाँ बनाने में भी होता है। इसमें इतने सारे औषधीय गुण पाए जाते है इसलिए यह पाचन तंत्र से लेकर दिल तक की समस्या को दूर करने में सक्षम है। जो लोग इसके गुणों के बारे जानते है वे Makhana Snack के रूप में खाते है। बहुत से लोग इसकी कई सारी डिश बना कर खाते है।

क्या होते हैं Makhana Benefits?

इतने पौष्टिक गुण होने के कारण इसे बादाम और अखरोट की तरह फ़ायदेमंद माना जाता है। आइये जानते है मखाने को खाने के क्या क्या स्वास्थ्य लाभ हैं।

प्रोटीन से भरपूर

  • मखाने में प्रोटीन भरपूर पाया जाता है। हर 100 ग्राम मखाने में 9.7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
  • प्रोटीन युक्त भोजन शरीर के मांसपेशियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए अच्छा होता है।
  • इसको खाने से हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है और यह हमे ताकत प्रदान करते है।
  • जो लोग जिम जाते है उनकी मसल्स को स्ट्रांग बनाने के लिए मखाना एक अच्छा विकल्प है।

फाइबर से भरपूर

  • इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और इसमें जो फाइबर होता है वो सॉल्युबल होता है।
  • इसमें में फैट नहीं होता है और कैलोरी बहुत कम होती है। इसलिए इसको खाने से फैट जमा नहीं होता है, जिससे वजन नहीं बढ़ता है।
  • इसलिए जब भी आप इसका सेवन करते है तो आपको आपका पेट भरा भरा महसूस होता है, जिसके कारण आपको ज्यादा भूख नहीं लगती है।

कैल्शियम से भरपूर

  • यदि शरीर में कैल्शियम की कमी रहती है तो हड्डियाँ कमजोर होने लगती है। मखाना कैल्शियम से भरा होता है, जो आपके दांतों और हड्डियों को स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करता है।
  • यह आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। यह दांत और मसूड़ों को भी मजबूत बनाता है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ शरीर में हो रहे दर्द को कम करता है। इससे जोड़ों के दर्द से भी राहत मिल जाती है।
  • इसके अलावा यह ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से पीड़ित लोगों की भी मदद करता है।

किडनी के लिए

  • अपने प्राकृतिक गुणों के कारण यह दिल के स्वास्थ के साथ साथ किडनी का भी ख्याल रखता है।
  • जब किडनी में रक्त संचार सही होता है तो वो अच्छे से कार्य करती है। मखाने के सेवन से रक्तचाप नियंत्रित होता है, इसलिए किडनी पर कोई दबाव नहीं होता है।
  • यह किडनी को मजबूत बनाने और शरीर में खून का प्रभाव ठीक तरह से चलाने में मददगार साबित होता है।
  • इसलिए Makhana का सेवन करके आप किडनी की बीमारी से बचे रह सकते है।

उच्च रक्तचाप में सहायक

  • लोटस सीड्स (मखाना) संतृप्त वसा और सोडियम में कम लेकिन मैग्नीशियम और पोटेशियम में उच्च होता हैं।
  • पोटेशियम और मैग्नीशियम दोनों रक्तचाप को बनाए रखने और रक्त में शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
  • कम ग्लाइसेमिक सूचकांक के साथ, यह मधुमेह रोगियों के लिए एक दवा की तरह काम करता है।
  • इसलिए उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए मखाना का सेवन करना फ़ायदेमंद साबित होता है।
  • यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी लाभकारी होता है क्योंकि इसमें सुगर नहीं होती है।

दिल के स्वास्थ्य के लिए

  • फॉक्स नट्स या मखाने आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं क्योंकि ये आपके शरीर में ग्लूकोसाइड्स छोड़ते हैं। जो आपके शरीर में उच्च कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए आपकी मदद कर सकते हैं।
  • इसलिए मखाने का सेवन करके आप कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सही रख सकते है। यह आपको दिल की बीमारियों से बचा के रखेगा।

पाचन के लिए

  • मखाना का सेवन करके आप पाचन शक्ति को बढ़ा सकते है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो आसानी से पच जाता है।
  • अगर आप पेट संबंधी किसी भी समस्या से पीड़ित है जैसे- पेट में दर्द, गैस, एसिडिटी या कब्ज तो आप रोज सुबह अजवाइन के साथ मखाने का सेवन करें, इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा।

आज इस लेख में अपने जाना What is Makhana और इसको खाने के क्या फायदे है। यदि आप भी स्वस्थ रहना चाहते है तो मखाने का सेवन ज़रूर करें।

Subscribe to