Munakka Ke Fayde: पाचन को बेहतर बनाने में मददगार होता है मुनक्का, जाने इसके अन्य लाभ

Munakka Ke Fayde: पाचन को बेहतर बनाने में मददगार होता है मुनक्का, जाने इसके अन्य लाभ

हमारे स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ड्राईफ्रूट शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते है। ड्राईफ्रूट के सेवन से कितने ही रोगों को शरीर से दूर रखा जा सकता है। आज हम बात करेंगे इन्हीं में से एक मुनक्का की। मुनक्का भी ड्राई फ्रूट की श्रेणी में आती है पर सामान्यत: लोग Munakka का इतना ज्यादा इस्तेमाल नही करते है जितना की दूसरे ड्राई फ्रूट्स का प्रयोग करते है।

शायद इसलिए की अभी तक वो मुनक्का में छिपे हुए गुणों से अंजान है। मुनक्का का इस्तेमाल आयुर्वेद में एक औषधि की तरह भी किया जाता है। इसका उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है।

Munakka Dry Fruit का सेवन बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए फ़ायदेमंद होता है इसलिए इसका सेवन करना चाहिए। यह स्वाद में भी अच्छा लगता है अतः इसका सेवन बच्चे भी आसानी से कर सकते हैं।

Munaka का सेवन करना स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत उत्तम होता है। आइये जानते है मुनक्का क्या होता है और Munakka Ke Fayde क्या क्या हो सकते हैं। आइये जानते हैं इसी बारे विस्तार से।

Munakka Ke Fayde: जाने मुनक्का के सेवन से मिलने वाले असरकारी फायदे

मुनक्का (Munakka):

  • बड़े अंगूरों को सुखाने के बाद मुनक्का को तैयार किया जाता है। मुनक्का आपको लाल और काले दोनों ही रंगों में देखने को मिलती है। मुनक्का में कई सारे पौष्टिक गुण होते है जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते है।
  • मुनक्का की तासीर गरम होती है परन्तु इसके सेवन से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नही होता है।
  • मुनक्का में फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स एवं एन्टी ऑक्सीडेण्ट्स गुण होता है। इसमें विटामिन ई एवं सेलेनियम प्रचुर मात्रा में होती है। मुनक्का में कैलोरी की मात्रा अच्छी होती है इसके अलावा इसमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है।
  • मुनक्का को रात भर पानी में भिगोकर रखने के बाद अगर मुनक्का के साथ इसके पानी को भी पिया जाये तो इससे कई रोगों को दूर किया जा सकता है।
  • मुनक्का अंगूर से बने होने के कारण इसमें अंगूर के सभी गुण मौजूद होते है।
  • मुनक्का में मौजूद न्यूट्रिएंट्स कई बीमारी को दूर करने में मदद करते है।
  • मुनक्का में पोटेशियम और फाइबर भी भरपूर होता है जिससे इसका सेवन करने से पाचन क्रिया में भी सुधार आता है।
  • मुनक्का में आयरन और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होता है जिससे इससे प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है।
  • मुनक्का को बड़ी दाख भी कहा जाता है। अंग्रेजी में मुनक्का को राइसिन कहा जाता है।
  • मुनक्का दिखने में किशमिश की तरह नजर आती है पर इसका आकार किशमिश से बड़ा होता है।
  • मुनक्के के बीज को भी चबाकर खाने से बहुत सारे लाभ होते है। मुनक्के के सेवन से दिल सम्बन्धित सभी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
  • इससे शरीर में खून भी बढ़ता है। आइये मुनक्का के सेवन से आपको क्या-क्या लाभ मिल सकते है उसके बारे में जानते है –

मुनक्का के फायदे: Munakka Benefits

मुनक्का के सेवन से मुख्य रूप से मिलने वाले सेहत सम्बन्धित लाभ इस प्रकार है –

पाचन सुधारे

  • पाचन की समस्या आज के समय में सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। इससे बचने के लिए 10 मुनक्का को दूध में उबालकर उस दूध को पी ले।
  • इसके अतिरिक्त कुछ मुनक्का को थोड़े से घी में सेंक कर रख ले और उसमे थोड़ा सा काला नमक मिला ले और खाना खाने के बाद 1-2 मुनक्का को मुंह में रख ले।
  • इससे बहुत जल्दी ही पाचन सम्बन्धित सभी समस्याओं से निदान मिलता है और इससे भूख भी बढती है।

उच्च रक्त चाप में लाभदायक

  • उच्च रक्तचाप की समस्या में भी मुनक्का लाभकारी होता है।
  • एक मुनक्का का बीज निकालकर उसमें लहसुन की फाँक रखकर खाने से उच्च रक्तचाप में आराम मिलता है।

एनीमिया दूर करे

  • मुनक्के में लौह तत्व की मात्रा अधिक होती है। आयरन की प्रचुरता के कारण यह शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मदद करती है जिससे खून की कमी के कारण होने वाली एनीमिया में आराम मिलता है।
  • इससे शरीर में हिमोग्लोबिन का स्तर भी अच्छा रहता है। इसके नियमित सेवन से शरीर की कमज़ोरी को दूर करके ताकत को बढ़ाया जा सकता है।

बुखार में फ़ायदेमंद

  • मुनक्का का सेवन करना बुखार को कम करने के लिए बहुत लाभकारी होता है इसके लिए मुनक्के को पानी में भिगोकर समान मात्रा के पानी में पीसकर फिर छान लेना चाहिए।
  • इस तरह बनाया गया मुनक्का का पानी टॉनिक का कार्य करता है। इसके स्वाद और गुण को बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस मिला लेना चाहिए।
  • इसके अलावा दूध में बीज निकालकर सात आठ मुनक्के उबालकर भी पी सकते है।
  • पुराने बुखार में दस मुनक्का एक अंजीर के साथ सुबह पानी में भिगोकर रख दें रात्रि में सोने से पूर्व मुनक्का और अंजीर को दूध के साथ उबालें और सेवन करें।
  • ऐसा तीन दिन करें इससे पुराना बुखार ठीक हो जाता है।

त्वचा व बालों के लिए फ़ायदेमंद

  • मुनक्का त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाने में मदद करता है इसमें मौजूद तत्व रक्त को शुद्ध करने में मदद करते है जिससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो नजर आता है।
  • यह रक्‍त परिसंचरण को बढ़ावा देता है जो बालों के विकास के लिए टॉनिक के रूप में कार्य करता है।
  • मुनक्का में आयरन और विटामिन C होता है जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है और बालों को नेचुरल रूप से रेशमी और चमकदार बनाता है।

हृदय संबंधित बीमारियों से बचाए

  • इसमें पोटेशियम की मात्रा प्रचुर होती है जो हार्ट अटैक से बचाने में मदद करता है साथ ही इससे हृदय मजबूत होता है।
  • इसके अतिरिक्त इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होता हैं जिससे यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।

वजन को बढ़ाने में मदद करे

  • अगर आप अपने वजन को बढ़ाना चाहते है तो मुनक्का इसमें आपकी मदद कर सकता है क्योंकि इसमे फ्रुक्टोज़ और ग्लूकोज पाया जाता है जो हमें एनर्जी प्रदान करता है।
  • इसके लिए आप 10 मुनक्का और 5 छुहारे को सुबह शाम दूध में उबाल कर इस का सेवन करे। इससे आप का वजन बहुत जल्दी बढ़ना शुरू हो जायेगा।

आँखों के लिए लाभदायक

इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन होता है जो आँखों के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आँखों को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते है। मुनक्का को खाने से आँखों की कमज़ोरी, मांसपेशियों की क्षति, मोतियाबिंद आदि का खतरा भी कम हो जाता है। इसके लिए 10 मुनक्का को रात में भिगोकर रख दे और सुबह में इसे अच्छे से चबाकर खा ले इससे आँखों की रौशनी तेज़ होती है।

Subscribe to