Warm Up Exercises for Kids: बच्चो को सेहतमंद रखने के लिए सही वार्म अप जरुरी

Warm Up Exercises for Kids: बच्चो को सेहतमंद रखने के लिए सही वार्म अप जरुरी

आज कल के ख़राब खान पान की आदतों की वजह से बच्चों को स्वस्थ और सेहतमंद बनाये रखने के लिए व्यायाम जरूर करवाना चाहिए। यह व्यायाम बच्चों की ख़राब खान पान की आदत से होने वाली समस्या से बचने में फायदेमंद होते है।

अपने देखा होगा जब कभी भी कोई खिलाडी खेलने जाता है तो पहले वार्म अप करता है। हमेशा व्यायाम के पहले भी वार्म अप करना चाहिए यह अचानक से चोट लगने और खिंचाव में होने वाले दर्द से बचाता है।

बच्चों को इसलिए एक्सरसाइज करवाने के पहले वार्म अप जरूर करवाना चाहिए। वार्म अप से मांसपेशियाँ काफी गर्म हो जाती है। जिससे एक्सरसाइज करने के लिए ऊर्जा मिलती है बॉडी को और बॉडी की अच्छी स्ट्रेचिंग भी हो जाती है।

इस लेख में आज हम आपको बता रहे की आपको किस तरह से बच्चो को एक्सरसाइज करवाने के पहले वार्म अप करवाना चाहिए जिससे की वो सेहतमंद रह सके। इस लेख में पढ़े Warm Up Exercises for Kids.

Warm Up Exercises for Kids: जाने बच्चो के लिए अलग अलग वार्म करने के तरीके

Warm-Up-Exercises-for-Kids-in-Hindi

जॉगिंग

  • जब कभी बच्चे को कोई एक्सरसाइज करवाए उसके पहले 5 से 7 मिनट की जॉगिंग भी जरूर करवाए।
  • यह उनके पैरों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
  • इससे बॉडी का टेम्परेचर बढ़ेगा।
  • जॉगिंग करते समय ध्यान रखे की धीरे धीरे स्पीड बढ़ाए और रुकने के पहले भी अपनी भागने की स्पीड को कम करें।
  • एकदम से बहुत ज्यादा तेज़ भी ना भागे।
  • इससे हिप्स और घुटने काफी फ्लेक्सिबल बनते है।

स्ट्रेचिंग जरुरी

  • अक्सर लोग एक्सरसाइज करने के पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करने की सलाह देते है।
  • यह मांसपेशियों को फ्लेक्सिबल बनाता है और साथ ही उनमे लचक लाता है।
  • स्ट्रेचिंग के लिए बच्चो को पैर फैला कर बैठने को कहे।
  • अब अपने अपर बॉडी को नीचे की ओर झुकाए और हाथों से पैरों की उंगलियों को छूने की कोशिश करे।
  • यह दोनों पैरों के साथ करे 5 से 10 बार बारी बारी से यह क्रिया करे।

रस्सी कूदना

  • रस्सी कूदना बच्चो के लिए एक बहुत ही अच्छा व्यायाम होता है।
  • यह बच्चों को पसंद भी होता है। रस्सी कूद तो वे किसी भी एक्सरसाइज को करने के पहले 10 से 15 के लिए कर सकते हैं।
  • यह उनके लिए एक बहुत ही अच्छा वार्म अप साबित होगी।
  • ध्यान रखे की एकदम से ज्यादा तेज़ रस्सी कूदना न शुरू कर दे।
  • यह वार्म अप के लिए एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है।

साइकिलिंग करवाए

  • बच्चों के वार्म अप के लिए साइकिलिंग एक बहुत अच्छा ऑप्शन है।
  • यह बच्चो की एक्सरसाइज करवाता है साथ ही यह मासपेशियो के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।
  • बच्चो को 10 से 15 मिनट के लिए साइकिलिंग करने दे।
  • वार्म अप के तौर पर एक्सरसाइज करना है तो धीरे धीरे पेडल मारे।

वॉकिंग लन्ज

  • यह एक बहुत अच्छा वार्म अप होता है जिसे करने से मांसपेशियाँ काफी स्वस्थ रहती है।
  • एक्सरसाइज करने के पहले इस तरह का वार्म अप करना चाहिए इससे पैरों और हाथों को अच्छी स्ट्रेचिंग मिलती है।
  • इस वार्म अप के लिए सीधे खड़े हो जाए और सीधा पैर आगे रखे।
  • इसके बाद उल्टा हाथ पैर के ऊपर रखे और धीरे धीरे हिप्स को नीचे ले जाए इसी के साथ घुटनो को मोड़े।
  • पीछे वाले पैर का घुटना जमीन पर टच होना चाहिए। इसके बाद उलटे पैर पर बल डालते हुए वापस ऊपर ऊठे।
  • अब इस क्रिया को दूसरे पैर से भी इसी तरह दोहरायें।
  • ऐसा कम से कम 5 से 7 बार ज़रूर करें।

बच्चों को एक्सरसाइज के पहले वार्म अप करवाने के फायदे

शरीर का टेम्परेचर बढ़ता है

  • जैसे जैसे शरीर का तपमान बढ़ता है उसी तरह मांसपेशियों में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।
  • इससे एक्सरसाइज करते समय मांसपेशियों में होने वाला खिचाव कम होता है।

मेटाबोलिक रेट बढ़ाए

  • शरीर में मेटाबोलिक रेट के बढ़ने से एनर्जी लेवल इनक्रीस हो जाता है।
  • यह परफॉरमेंस का लेवल बढ़ा देती है क्योंकि शरीर में काफी ज्यादा ऊर्जा का संचार होता है।

बच्चों में तनाव को कम करे

  • यह शरीर में टेंशन के लेवल को कम करता है।
  • साथ ही शरीर में एनर्जी बढ़ाता है जिससे बॉडी में ब्लड फ्लो सही रहता है।
  • जिस वजह से यह बच्चों के तनाव को कम करता है।

लैक्टिक एसिड कम करें

  • बच्चों और बड़ों सभी में एक्सरसाइज के दौरान थकान होती है।
  • इस थकान से राहत तब मिलती है जब शरीर में लैक्टिक एसिड की मात्रा कम होती है।
  • वार्म अप करने से शरीर में लैक्टिक एसिड का स्तर कम हो जाता है।
  • इससे एक्सरसाइज के दौरान हाथ और पैरों में हो रहा दर्द भी कम हो जाता है।

चोट का खतरा कम होता

  • वार्म आप करने से शरीर की मांसपेशिया ढीली हो जाती है।
  • इससे एक्सरसाइज के दौरान होने वाले खिंचाव, जकड़न और चोट का खतरा कम हो जाता है।
  • यह शरीर में किसी भी प्रकार की चोट की संभावना को कम करता है।

इन बातों का रखे ध्यान

  • बच्चों को एक्सरसाइज करवाए लेकिन थोड़ी ही।
  • कई लोग सोचते है की बच्चा मोटा है तो उसे काफी एक्सरसाइज कराएंगे तो बड़ा हो कर मोटा नहीं होगा।
  • लेकिन ऐसा नहीं है. बच्चा मोटा हो पतला हो थोड़ी एक्सरसाइज जरूर करवाए।
  • यह उनकी बॉडी को एक्टिव रखने के लिए जरुरी है।
  • बच्चो को एक्सरसाइज करवाते समय ज्यादा ध्यान दे अगर कोई एक्सरसाइज करते समय ज्यादा दर्द हो तो उसे उतना ही करने दें जितने में उसे दर्द ना हो।
  • अपने किसी भी बॉडी पार्ट पर ज्यादा दबाव ना बनने दें।
  • एक्सरसाइज के पहले स्ट्रेचिंग और वार्म अप पर विशेष ध्यान दें।
  • बच्चो की हड्डिया थोड़ी नाज़ुक होती है तो कोई भी ऐसी एक्सरसाइज न करे जिससे हड्डियों पर ज्यादा दबाव बने।
  • चाहे तो किसी की मदद या फिर किसी चीज़ का सहारा लें कर भी एक्सरसाइज की जा सकती है।

इस ऊपर दिए लेख आज हमने आपको बताया की बच्चों को किस तरह के वार्म अप करवाना चाहिए। एक्सरसाइज करने के पहले ऊपर दिए वार्म अप बच्चों को करवाने से एक्सरसाइज के दौरान होने वाले खिंचाव और चोट लगने की संभावनाएं कम हो जाती है और साथ ही मांसपेशिया लचीली बनती है। जो बच्चों को हर तरह से सेहतमंद और स्वस्थ रखने का काम करता है।

Subscribe to