Foods That Reduce Inflammation: सूजन को कम करने के लिए ये आहार होंगे लाभकारी

Foods That Reduce Inflammation: सूजन को कम करने के लिए ये आहार होंगे लाभकारी

आज सुजन की समस्या एक सबसे मुख्य और आम समस्या बन गयी है। सुजन आने के वैसे तो कई सारे कारण हो सकते है पर कई बार कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से भी सुजन आने लगती है या अधिक बढ़ जाती है। साथ ही कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी होते है जो सुजन को कम करने के लिए बहुत उपयोगी होते है।

ऐसे खाद्य पदार्थों को अगर अपनी डाइट में शामिल कर लिया जाये तो इससे सुजन की इस समस्या से बहुत हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। अत्यधिक सुजन बनी रहने के कारण स्वास्थ्य सम्बन्धित और भी कई परेशानियाँ हो सकती है।

बहुत बार हमे ऐसा प्रतीत होता है की हम भोजन तो कम करते है पर उसके बाद भी हमारा वजन कम नही होता। हमारा मोटापा घटता नही है जब की इस मोटापे का कारण सुजन रहता है। शरीर में सुजन रहने के कारण हमारा वजन ज्यादा नजर आता है।

कभी-कभी कुछ बीमारी के कारण भी बॉडी में सुजन आ जाती है जैसे आर्थराइटिस या थायराइड आदि बीमारियों के होने के कारण भी शरीर में सुजन बनी हुई रहती है। शरीर में सुजन आने का एक कारण ऊतको में किसी प्रकार की खराबी भी हो सकता है। जानते है Foods That Reduce Inflammation के बारे में विस्तार से।

Foods That Reduce Inflammation: जाने किन पदार्थो से सूजन होती है कम

जानते हैं Sujan ka Ilaj in Hindi

  • कई ऐसे खाद्य पदार्थ है जो सुजन को बढ़ावा दे सकते है जैसे चीनी, तेल, फैटी एसिड, जंक फूड, लाल मांस, अल्कोहल आदि। सुजन से दूरी बनाने के लिए जरूरी है की इन खाद्य पदार्थों का सेवन कम ही किया जाये।
  • अपने रोज़ाना के आहार में एंटी-इंफ्लेमेट्री फूड्स को शामिल करने की बहुत आवश्यकता है।
  • एंटी-इंफ्लेमेट्री फूड्स का सेवन करने से आपको कई सेहत सम्बन्धित परेशानियों से आराम मिल सकता है साथ ही आपको लंबे समय से होने वाले सुजन और दर्द से भी राहत मिल सकती है।
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी सप्‍लीमेंट और न्‍यूट्रीएंट्स शरीर को पोषक तत्व भी प्रदान करते है इनमें कई गुण होते है।

एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट: Anti Inflammatory Diet

सुजन को कम रखने के लिए सबसे आवश्यक है की आप अल्कोहल और धुम्रपान पर नियंत्रण रखे। इसके अतिरिक्त तनाव के स्तर को कम रखने से भी सुजन को कम रखा जा सकता है साथ ही पर्याप्त नींद ज़रुर ले। इसके अलावा कुछ एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट को शमिल करके सुजन के स्तर को कम किया जा सकता है। आइये जानते है ये एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट कौन कौन से होते हैं।

नट्स

  • नट्स में सभी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते है।
  • नट्स जैसे- अखरोट और बादाम आदि में इंफ्लेमेशन-फाइटिंग मोनोसेचुरेटेड फैट होता है जो शरीर से सूजन को कम कर दर्द से राहत प्रदान करता है।
  • यह शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर भी प्रदान करता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो स्टैमिना को बढ़ाता है। सुजन को कम करने ये लिए इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करे।
  • इससे सेहत भी अच्छी बनी रहती है और अखरोट मानसिक विकास के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

हरी सब्ज़ियाँ

  • कई ऐसी हरी सब्ज़ियाँ होती है जिनमे पर्याप्त मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो शरीर के सूजन को कम करने में बहुत सहायक होते है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • इस सब्जियों में मुख्य रूप से स्प्राउंट्स, ब्रोकली और पालक आदि में पर्याप्त मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं।
  • साथ ही इसमें आयरन भी भरपूर होता है। इन सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत लाभकारी होता है

अनानास

  • अनानास में ब्रोमेलिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो सूजन को दूर करने में बहुत मदद करता है।

चेरी

  • सेब और चेरी भी सुजन को कम करने में बहुत सहायक होते है।
  • इन फलों में कुएरसेटिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो सुजन को कम करने में मदद करता है, इसलिए इनका सेवन करना बहुत अच्छा होता है।

लहसुन

  • लहसुन में भी कुएरसेटिन भरपूर मात्रा में होता है।
  • लहसुन और प्याज में ऐसे गुण मौजूद होते है जो शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते है।
  • इससे सुजन को भी कम किया जा सकता है।

ऐसे आहार जो सुजन को बढ़ाते है: Foods that Cause Inflammation

  • अत्यधिक सुजन बने रहने के कारण कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
  • सुजन के कारण जोड़ों में परेशानी आने लग जाती है। ज्यादा सुजन जोड़ो और आंतो पर भी नुकसान पहुंचा सकती है।
  • इसके अतिरिक्त सुजन के कारण कैंसर का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। दिल के रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है।
  • ये आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकती है और आपके शरीर में चर्बी की मात्रा को भी बढ़ा सकती है।
  • अल्जाइमर जैसे रोग का खतरा भी बढ़ सकता है इसलिए सुजन पर नियन्त्रण पाना बहुत जरूरी है। ऐसे खाद्य पदार्थ जो सुजन को बढ़ाते है उनसे परहेज रखना बहुत आवश्यक है।

आइये जानते है कौन-कौन से आहार सुजन को अधिक बढ़ा सकते है –

चीनी

  • चीनी की अधिकता सुजन को बढ़ाने में मदद करती है।
  • चीनी के अत्यधिक सेवन से सुजन के अलावा मधुमेह, मोटापा, हृदय रोग और दांतों की समस्याओं जैसी परेशानी भी हो सकती है।
  • जितना हो सके चीनी का कम मात्रा में सेवन करे। इससे लम्बे समय तक रोगों से बचा जा सकता है।

जंक फूड

  • ये जंक फूड आज कल युवाओं और बच्चों की पसंद बनते जा रहे है जो सुजन और मोटापे को बढ़ाने में बहुत मददगार होते है।
  • इसलिए इनसे दूरी बनाकर रखना ही अच्छा विकल्प होता है।

लाल मांस

  • ये सुजन को बढ़ावा देने का काम करता है साथ ही ये स्वास्थ्य पर भी गलत असर डालता है।

अत्यधिक धुम्रपान और अल्कोहल

  • ज्यादा शराब का सेवन करना भी सुजन को बुलावा दे सकता है।

तेल

  • अत्यधिक फैटी एसिड वाले आयल शरीर में सुजन को बढ़ाने में मदद करते है।
  • ये तेल केलेस्ट्रोल के स्तर को भी बढ़ावा देते है, इसलिए सेहत को ध्यान में रखकर ही तेल का चुनाव करे।

एंटी इंफ्लेमेटरी फूड्स: Anti Inflammatory Foods

जामुन, ग्रीन टी, एवोकाडो, हल्दी, गुड़, मशरूम, अंगूर, टमाटर, बेरीज आदि ऐसे फूड्स है जो सुजन को कम करने के लिए कारगर होते है।

उपरोक्त आहार को अपने भोजन में ज़रुर शामिल करे। इन आहारों के सेवन से आप अपने शरीर के सूजन को कम करने में सफल हो सकते हैं।

Subscribe to